भारत का नक्शा

भारत का नक्शा

भारत का नक्शा
* ऊपर दिया हुआ देश की राजधानी, प्रमुख शहरों, नदियों, राज्य और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं आदि को दर्शाता है

भारत का रंगीन मानचित्र

 

भारत का यह रंगीन मानचित्र एक आदर्श मार्गदर्शक है, जो आपको देश के विभिन्न राज्यों, शहरों, नदियों, सीमाओं और अन्य पहलुओं से परिचित कराएगा। उपयोगकर्ताओं के लिए विभिन्न राज्यों की आसानी से पहचान करने हेंतु इस मानचित्र कोअलग-अलग रंगों में वर्णित किया गया है।रंग के अलावा, राज्य की सीमाएं, जो राज्यों को विभाजित करती हैं, इसके जरिए आसानी से पहचानी जा सकती हैं। यह मानचित्र भारत की राजधानी के साथ-साथ प्रत्येक राज्य के महत्वपूर्ण शहरों पर प्रकाश डालता है।

 

यह मानचित्र भारत के पड़ोसी देशों - पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका को भी दर्शाता है। अफगानिस्तान को भी इस मानचित्र में आसानी से देखा जा सकता है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति नदियों और महासागरों जैसे अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर की भी खोजकर सकता है।

 

यदि आप किसी विशेष राज्य की जानकारी चाहते हैं? तो उस राज्य पर बस एक बार क्लिक करने से, उस राज्य का मानचित्र खुल जाएगा। जहाँ आप राज्य और जिलो की सीमाएं, रेलवे लिंक, राज्य और जिला मुख्यालयों, मुख्य कस्बों, राजमार्गों और सड़कों जैसी राज्य की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य मानचित्र पृष्ठ पर उपलब्ध कराई गई सामग्री, आपको राज्य के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी देगी।

 

भारत का यह रंगीन मानचित्र यात्रियों, शोधकर्ताओं, छात्रों या उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जो देश से परिचित होना चाहते हैं।