झुंझनुं का रानी सती मंदिर

जयपुर से 180 किलोमीटर की दूरी पर स्थित झुंझनु राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर है। चैहान वंश का हिस्सा होने के लिए पहचाना जाने वाला झुंझनु हमेशा से ही एक व्यापारिक और व्यवसायिक केंद्र रहा है। झुंझनु अपने धार्मिक स्थलों के लिए भी मशहूर है, जिसमें रानी सती मंदिर सबसे लोकप्रिय है। इस शहर में कई प्रतिष्ठित राजस्थानी हवेलियां भी हैं जिन्हें बारीक नक्काशी और भित्तिचित्रों से सजाया गया है।

रानी सतीजी को समर्पित यहां का 400 साल पुराना यह मंदिर सम्मान, ममता और स्त्री शक्ति का प्रतीक है। देश भर से लोग रानी सती मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। लोग यहां विशेष प्रार्थना करने के साथ ही भादो अमावस्या पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग लेते हैं। सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर में दीवारों पर रंगीन चित्रकारी और भित्तिचित्र हैं। यहां रानी सतीजी का एक चित्र है जो बहुत सुंदर है और स्त्री के कौशल और उसकी ताकत का प्रतीक है। रानी सती मंदिर जिस परिसर में है वहां पर और भी मंदिर हैं जो भगवान शिव, भगवान गणेश, माता सीता और भगवान हनुमान के हंै।

राजस्थान के मारवाड़ी लोगों का दृढ़ विश्वास है कि रानी सतीजी, स्त्री शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा का अवतार थीं। उन्होंने अपने पति के हत्यारे को मारकर बदला लिया और फिर अपने सती होने की इच्छा पूरी की। हालांकि पूरे देश में सती प्रथा से जुड़े होने के कारण सती मंदिरों का काफी विरोध हुआ है लेकिन रानी सती मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है।

आज के दौर में आजादी की ताकत होने, जीने और न्याय पाने के अधिकार के बाद भी आज भी कई औरतें लाचार और मजबूर हैं। अफसोस की बात है कि आज भी ऐसे मामले हैं जहां औरतों और छोटी बच्चियों का शोषण किया जाता है और प्रताडि़त किया जाता है। यह मंदिर स्त्री की शक्ति और ताकत का संदेश देता है, जिससे महिलाएं ना सिर्फ खुद की रक्षा कर सकती हैं बल्कि खुद के लिए लड़ भी सकती हैं।

राजस्थान में देखने योग्य स्थान
अल्बर्ट हॉल संग्रहालयकुम्भलगढ़ किला
आमेर किलामेहरानगढ़ किला
सिटी पैलेसरणथम्भौर नेशनल पार्क
गलताजी मंदिरसरिस्का नेशनल पार्क
हवा महलभांडेसर मंदिर
जंतर मंतररानी सती मंदिर


अंतिम संशोधन : दिसंबर 4, 2014