Home / India / कैसे बदल रहे हैं नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से घरेलू मनोरंजन के तरीके?

कैसे बदल रहे हैं नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से घरेलू मनोरंजन के तरीके?

July 21, 2018
by


घरेलू मनोरंजन

1970 के दशक का समय था जब मनोरंजन के लिए, बीबीसी चैनल पर टेस्ट मैच स्पेशल, बिनाका गीतामाला जैसी चीजों को सुनने के लिए ट्रांजिस्टर रेडियो की मांग की जाती थी। इसके बाद 80 के दशक की शुरुआत में, टेलीविजन अस्तित्व में आया, जिसमें ऊपर बाहर की ओर निकली हुई दो वी आकार में छड़ी होती थी जिसे टीवी एंटीना कहा जाता था और यह केवल कुछ ही घरों में यह अपनी जगह बना पाया (क्योंकि हर कोई इसे खरीदने में समर्थ नहीं था)। टेलीविजन सेटों के आविष्कार के साथ ही सरकार द्वारा संचालित दूरदर्शन चैनल के माध्यम से मनोरंजन कार्यक्रम प्रसारित किए जाते थे। टेलीविजन के धारावाहिक जैसे ‘ये जो है जिंदगी’ जो हास्य से परिपूर्ण था, ‘बुनियाद’ जिसे देखकर दर्शक भावुक हो जाते थे वहीं रामायण और महाभारत जैसे कार्यक्रमों के प्रसारण को देखकर दर्शकों के मन में श्रृद्धा और पूजा की भावनाएं उत्पन्न होने लगी थीं। इसे भारतीय टेलीविजन का स्वर्ण युग माना जाता था और यह हर शाम भारतीयों को एक परिवार, एक राष्ट्र, एक चैनल, एक संस्कृति के साथ जोड़ने का कार्य करता था।

प्रौद्योगिकी ने समय और विकास दोनों के साथ, घरेलू मनोरंजन में कई मोड़ और बदलाव किये हैं और पिछले कई वर्षों में टीवी प्रशंसकों द्वारा टेलीविजन देखने का तरीका ही बदल गया है। लेकिन आज, इंटरनेट इन सब चीजों पर हावी हो रहा है और मनोरंजन के लिए उपयोग होने वाले उपकरण टीवी का स्थान इंटरनेट ले रहा है।

नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियोः होम इंटरटेनमेंट में एक क्रांति

नेट फ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज ने टीवी की अवधारणा को बदल दिया है इस बदलाव के कारण ही केवल औसत व्यक्ति ही टेलीविजन देखते हैं जिससे घरेलू मनोरंजन को एक पूर्ण आयाम मिलता है। जहाँ स्ट्रीमिंग सर्विसेज ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से कई फिल्मों और टेलीविजन शो तक असीमित पहुँच प्रदान की है वहीं केबल नेटवर्क ने अपने ग्राहकों को शो देखने के लिए सीमित विकल्प ही दिए हैं। नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से ग्राहक धारावाहिकों और उन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं, जो मानक केबल नेटवर्क या पारंपरिक वाणिज्यिक प्रसारण नेटवर्क कभी नहीं देंगे। नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो ने बड़े पैमाने पर लोगों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न विषयों और प्लॉटलाइन्स (कथासार) के आधार पर शो बनाए हैं, जबकि बड़ी प्रसारण कंपनियां पारंपरिक शिष्टता तथा पात्रों के साथ अपने अधिकांश कार्यक्रमों तक ही सीमित थीं।

नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो, एक ‘केबल सेवा’ से कम लागत पर अपनी स्ट्रीमिंग सुविधाएं प्रदान करता है। ये सुविधाएं अपने पसंदीदा शो और फिल्मों को देखने के लिए अधिक खर्चा न करने वाले लोगों को राहत प्रदान करती हैं। इन दोनों स्ट्रीमिंग सर्विसेज के प्रोग्राम संग्रह अच्छे शीर्षक की संख्या से भरे हुए हैं।वे अपने दर्शकों के लिए नई और रोमांचक सामग्री उपलब्ध कराते हैं। वर्तमान में नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा उन पर स्ट्रीमिंग के कुछ सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मूल रूप से प्रसारित किए जाते हैं।

चूँकि स्ट्रीमिंग सेवाएं ग्राहक द्वारा दिए जाने वाले मूल्य सदस्यता पर आधारित होती हैं, इसलिए इनमें विज्ञापन-ब्रेक को हटा दिया जाता है और कहानियों के बारे में बताए गए तरीकों को बदल  दिया जाता है। यह दर्शकों में उतपन्न हुई अविश्वास की भावना को, अचानक कुशलतापूर्वक  तैयार की गई कहानी-दुनिया से बाहर निकालकर रोकता है। चैनल में हॉपिंग को रोकने के लिए मैनिपुलेटिव एक्ट-ब्रेक क्लिफहैंगर की कोई ज़रूरत नहीं है क्यूंकि यह कहानी के भीतर अनुपयुक्त होता है|

स्ट्रीमिंग सेवाओं की लोकप्रियता ने लोगों की रुचि को एक जमाने में निरंतर लोकप्रिय हुए रूढ़िवादी शो से नए और अद्वितीय शो में बदल दिया है। इन दोनों ही स्ट्रीमिंग  सर्विसेज ने  शो के पुरे सीजन को पेश किया है। इन सेवाओं केअंश को विभिन्न रूपों में प्रदर्शित किया जाता है, जिनमें से दो’बिंगिंग या बिंगे वाचिंग’ और ‘मैराथनिंग या मैराथन वाचिंग’ को अधिक लोकप्रियता मिली है। इनमें सभी शो के प्रसारित होने के बाद दर्शकों को उनकी सुविधा के अनुसार अपने पसंदीदा शो को देखने की आजादी मिलती है। इन शो को देखने के दौरान दर्शक शो से विराम लेने के लिए पॉज बटन दबा सकते हैं और जब चाहे अपने शो से ब्रेक ले सकते हैं। यदि उनका शो अचानक से चला जाए तो इसके लिए पिछले-प्लाट प्वाइंट्स से भी सही कर सकते हैं। इस सुविधा ने लगभग सभी शो या मूवी को किसी भी समय स्ट्रीम में सक्षम होने के कारण, दर्शकों को बड़े पैमाने पर आकर्षित किया है।इसमें  परिवार के हर सदस्य के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन विकल्पों के साथ एक पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन पैकेज प्रदान किया गया है, ये स्ट्रीमिंग सेवाएं केवल और सैटेलाइट सबस्क्रिप्सन के बढ़ते मूल्य निर्धारण का विकल्प बन गई हैं।

निष्कर्ष

नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो की सफलता के साथ, हम आसानी से यह समझ सकते हैं कि लोग कुछ अलग अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक हैं। इन स्ट्रीमिंग सर्विसेज की बढ़ती लोकप्रियता एक स्पष्ट संकेत दे रही है कि वे केवल कंपनियों को व्यवसाय से बाहर रख सकते हैं। स्ट्रीमिंग कंपनियों द्वारा बनाए गए सफल और पुरस्कृत टेलीविजन शो और फिल्में सबसे ज्यादा देखी जाती हैं। केबल कंपनियां भी स्ट्रीमिंग कंपनियों की तरह शो को अधिक आकर्षक बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, लेकिन वे असफल रहीं हैं। स्ट्रीमिंग कंपनियां मनोरंजन उद्योग में परिवर्तन कर रही हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो मनोरंजन के अगले विकास के साधन में अग्रणी होंगे।

नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की मुख्य भूमिका वाले शो “सेक्रेड गेम्स“ के लिए बने रहें।

 

Summary
Article Name
कैसे बदल रहे हैं नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से घरेलू मनोरंजन के तरीके?
Description
नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो एक विकसित स्ट्रीमिंग सेवा है जो दुनिया भर में बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करती है। जानें कि कैसे ये अदाकार केबल टीवी सेवा प्रदाताओं को कठिन प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं।
Author