Home / India / मनमर्जियां – एक अनोखा लव ट्रायंगल

मनमर्जियां – एक अनोखा लव ट्रायंगल

September 15, 2018
by


मनमर्जियां - एक अनोखा लव ट्रायंगल

निर्देशक – अनुराग कश्यप

प्रोड्यूसर – आनंद एल राय, विकास बहल, विक्रमादित्य मोत्वेन, मधु मंतेना, अनुराग कश्यप

लेखक – कनिका ढिल्लन

कलाकार – अभिषेक बच्चन, विक्की  कौशल, तापसी पन्नू, अक्षय अरोरा

संगीत – अमित त्रिवेदी

सिनेमेटोग्राफी – सिल्वेस्टर फोन्सेका

संपादक – आरती बजाज

प्रोड्यूशन कंपनी – फैंटम फिल्म्स एंड कलर येलो प्रोडक्शंस

फिल्म का कथानक : मशहूर दार्शनिक और साहित्यकार की धुर विरोधी रूमी (तापसी पन्नू) एक चंचल स्वभाव वाली लड़की है। वह विक्की उर्फ (विक्की कौशल) डीजे के प्यार में पूरी तरह से पागल हो जाती है। बचपन में ही माता-पिता के मौत के बाद रूमी की देखभाल उसके दादा करते हैं। अपने सच्चे प्यार की वजह से रूमी विक्की के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहती है लेकिन शादी का नाम सुनते ही विक्की की हालत खराब हो जाती है। रूमी, विक्की से उसके पापा से शादी की बात करने के लिए कहती है लेकिन विक्की उसकी बातों को नजरअंदाज कर देता है। आखिरकार रूमी उसको भुला देने का फैसला लेती है। रूमी का मन अचानक बदल जाता है और वह अरेंज मैरिज करने के लिए राजी हो जाती है। इसके बाद रूमी लंदन से शादी करने आए बैंकर रौबी (अभिषेक बच्चन) से मिलती है, जो पहली ही नजर में रूमी को अपना दिल दे बैठता है। इस तरह से कहानी में आता है एक अनोखा लव ट्रायंगल, जो आखिरकार फिल्म के अंत में खत्म होता है।

मूवी रिव्यू: उपन्यासकार कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित और अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित, फिल्म मनमर्जियां एक अभिमानी महिला, जिम्मेदारियों से घबरा जाने वाले उसके प्रेमी और एक अपरिहार्य एनआरआई बैंकर, जो आखिरकार उसका पति बन जाता है, की एक दिलचस्प कहानी है। अनुराग कश्यप द्वारा अमृतसर में एक अनोखे लव ट्रायंगल को बहुत ही परिपक्वता के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो बहुत ही नया लगता है। लगातार अपनी जटिल भावनाओं के बीच जूझ रहे पात्रों के साथ फिल्म ‘मनमर्जियां‘ यथार्थवादी लगती है और यह फिल्म रोमांस का एक अद्यतित संस्करण चित्रित करती है। कभी-कभी, यह इतना संबंधित हो जाती है कि कोई भी प्यार की पीड़ा को महसूस कर सकता है और इसकी तुलना आधुनिक संबंधों से कर सकता है।

अन्य बॉलीवुड फिल्मों के विपरीत इस फिल्म में पात्र सफ़ेद-स्याह नहीं है। बल्कि उनको बहुत ही खूबसूरती से ग्रेड शे में दिखाया गया है। कश्यप ने इस फिल्म में प्यार के जादू की व्याख्या अपने दोषपूर्ण पात्रों के रहस्यमयी विचारों को प्रदर्शित करके की है। वे अपनी खामियों के प्रति सचेत हैं और उनके साथ समझौता करने के लिए भी तैयार हैं।

भावी अदाकारा, तापसी ने फिल्म में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। वह दृश्य जिसमें वह आखिरकार टूट जातीं हैं, फिल्म के सबसे बेहतरीन दृश्यों में से एक है। विक्की कौशल ने भी अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने पात्र का उपयोग सबसे अधिक बार किया है और फिल्म में उभरते सितारे के रूप में सामने आए हैं। अभिषेक बच्चन के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है और 2 वर्षों के बाद एक प्रभावशाली वापसी की है। अक्षय अरोरा समेत सहायक कलाकारों, विश्वप्रीत कौर ने फिल्म को यथार्थवादी बनाने के लिए अपने हिस्से का योगदान दिया है। नए युग की यह प्रेम कहानी अपने दर्शकों पर जादू बिखेरने में कामयाब रही है।

हमारी रायः फिल्म में अभिनेताओं का प्रदर्शन विश्वासप्रद है। फिल्म की बोल्ड थीम को प्रत्येक दर्शक द्वारा समझा नहीं जा सकता, लेकिन निश्चित रूप से यह नए युग के प्रेमियों द्वारा आकर्षक बनने जा रही है। फिल्म ‘मनमर्जियां‘ में एक श्रेणी की बौद्धिक दक्षता है इसलिए हम इस फिल्म को पसंद करते हैं। यह फिल्म देखने लायक है।

 

 

Summary
Review Date
Reviewed Item
मनमर्जियां - एक अनोखा लव ट्रायंगललेखक रेटिंग
Author Rating
41star1star1star1stargray