Home / society / क्या मॉडलिंग एक उचित करियर है?

क्या मॉडलिंग एक उचित करियर है?

September 26, 2018
by


क्या मॉडलिंग एक उचित करियर है?

एक औसत युवा करियर का चुनाव करते समय, आमतौर पर एक मूल प्रक्रिया का पालन करता है-

  1. अपनी रुचियों और / या महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान देना।
  2. लंबे समय तक क्या करना चाहते हैं इसका हिसाब लगाना।
  3. उस लक्ष्य तक पहुंचने के सभी साधनों का पता लगाना और जी जान से उसमें जुट जाना।

यह बेहद आसान है, सही कहा न? हालांकि एक औसत भारतीय नौजवान के लिए, स्थिति थोड़ी अलग है। कैसे? बस आप केवल दो चीजों, ‘आप जो करना चाहते हैं उसे समझने’ और ‘जो शुरू कर रहे हैं’, के बीच तुलना करें। अपने माता-पिता की स्वीकृति लें। हां, हममें से कोई भी एक दृढ़ भावनात्मक फैसला नहीं लेना चाहता, लेकिन हमें ऐसा करना होगा। अगर आपने किसी से यह बात साझा नहीं की है तो आपको बैठकर इस पर ‘बात’ करनी होगा।

यदि आप भाग्यशाली हैं, तो आपका करियर चुनाव आपके माता-पिता की अपेक्षाओं और ‘महत्वाकांक्षाओं’ के साथ उपयुक्त होगा। हममें से बाकी लोगों के लिए, स्थिति इतनी आसान नहीं है। मॉडलिंग एक ऐसा करियर है जो हमारे माता-पिता को आश्चर्य या संदेह में डाल सकता है। हां, एक औसत माता-पिता इस भड़कीली/आकर्षक/मोहक दुनिया को उतनी अच्छी नजर से नहीं देखते। तब सवाल यह है कि क्या मॉडलिंग एक उचित करियर विकल्प है? और यदि आपका जवाब हाँ है, तो हमारे माता-पिता इसके खिलाफ क्यों हैं?

आकर्षक दुनिया में जाने से पहले इस पर एक नजर

इस बात का समर्थन करने के इरादे से, हालांकि एक बात तो स्पष्ट है कि मॉडलिंग की दुनिया जितनी “आकर्षक (भड़कीली)” जान पड़ती है उतनी है नहीं। इसे निराशाजनक बात के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। मेरा कहने का तात्पर्य है कि यदि आप करियर के रूप में मॉडलिंग पर विचार कर रहे हैं क्योंकि इसे आप चौबीसों घंटे सातों दिन मेकअप (श्रंगार), प्रसिद्धि और लोकप्रियता से जोड़ते हैं तो संभवतः आपको इस पर सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए। हां, मॉडलिंग आपको भरपूर प्रदर्शन तथा लोकप्रियता प्रदान करती है लेकिन रातोंरात प्रसिद्धि पाने की उम्मीद में इसे शुरू करने का तरीका ठीक नहीं है।

एक नौसिखिया की तरह मॉडलिंग की शुरुआत करने पर, आपकी शुरुआती कमाई आपके साधारण आकर्षण पर  निर्भर होती है। एक उभरता हुआ मॉडल लगभग 5000 से 10000 रूपए प्रति शो कमा सकता है, मॉडलिंग दुर्लभ करियरों में से एक है जहाँ लैंगिक अंतर महिलाओं का समर्थन करता है। इसमें एक औसत महिला मॉडल एक पुरूष मॉडल की अपेक्षा अधिक कमाती है। हालांकि एक बार इसमें पैर जम गए तो आसमान की बुलंदी छू सकते हैं। शीर्ष मॉडल 50,000 रुपये प्रति शो या उससे भी अधिक कमा सकते हैं!

मॉडलिंग अन्य चीजों से बेहतर क्यों है?

हालांकि पिछले एक या दो दशकों में परिदृश्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, मॉडलिंग को मुख्यधारा प्रणाली में अभी भी पूरी तरह से स्वाकृति पाने से पहले एक लंबा सफर तय करना है। यह करियर आपको विकास की एक बड़ी संभावना प्रदान करता है, इसके बावजूद अधिकतर माता-पिता और आम तौर पर लोग इसे तर्कसंगत विकल्प या कम से कम सम्मानजनक विकल्प नहीं मानते हैं। ऐसा क्यों?

पहला, इस क्षेत्र में सब कुछ सकारात्मक नहीं है। लगभग प्रत्येक अन्य करियर के लिए भी यही कहा जा सकता है। हालांकि मॉडलिंग के मामले में, प्रसिद्धि पाने के लिए अधिक संघर्ष करना होता है। उदाहरण के लिए, यदि आप स्वयं को अच्छी तरह से स्थापित करना चाहते हैं, तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। इसका मतलब है कि सब कुछ हमेशा, आप जैसा चाहते हैं वैसा, नहीं हो सकता है, कभी-कभी यह काम आपको न चाहते हुए भी घंटो बाहर रख सकता है या यहाँ तक कि यह अनचाहे समय में भी शुरू हो सकता है। मॉडलिंग सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वाली एक निश्चित नौकरी नहीं है; हर व्यक्ति के लिए, यह काफी अनुकूल या प्रतिकूल हो सकता है।

दूसरा, हमारा देश एक ऐसा देश है जहां माता-पिता अभी भी सरकारी नौकरी – एक नौकरी जिसमें काम का समय और वेतन निश्चित होता है, को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। दूसरी ओर, मॉडलिंग एक अधिक परिवर्तनशील करियर विकल्प है। इसमें कोई निश्चित वेतन (पे-चेक) नहीं है जो हर महीने आपको मिलेगा। एक ही महीने में आपको काफी पैसा मिल सकता है और खराब परिस्थिति में बहुत ही कम।

हमारा मत

क्या मॉडलिंग एक तर्कसंगत करियर विकल्प है? बेशक, हाँ। क्या इसमें कोई चुनौतियों नहीं हैं? बिलकूल नहीं। लेकिन इस करियर, जो हाल के वर्षों से व्यापक लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है, को स्पष्ट करने का यह कोई कारण नहीं है। हाँ, यह सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक करियरों में से एक है, लेकिन इसका मतलब यह भी है कि इसमें आपके आगे बढ़ने की संभावना अधिक है। यदि मॉडलिंग के क्षेत्र में आपकी वास्तव में रूचि है और कड़ी मेहनत करने की ठान ली है तो यह आपका सबसे अच्छा करियर हो सकता है। केवल यह याद रखिएः

सफल होने का कोई शॉर्टकट नहीं है। अगर कोई है भी तो वह स्थाई नहीं है। उस अस्थिर रास्ते पर चलने की अपेक्षा सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ना बेहतर है। कड़ी मेहनत करें, धीरज रखें, और उचित निर्णय लें।

 

Summary
Article Name
क्या मॉडलिंग एक उचित करियर है?
Description
मॉडलिंग युवा, महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं को कई अवसर प्रदान करता है। हालांकि, यह अभी भी अन्य व्यवसायों की तरह सामान्य रूप से स्वीकार नहीं किया जाता है। यहां, हम यह जानने का कि ऐसा क्यों है, और पुराने प्रश्न, कि क्या मॉडलिंग एक उचित करियर विकल्प है, का उत्तर देने का प्रयास कर रहे हैं।
Author