Home / India / खरीद्दारी और मस्ती के लिए भारत के सबसे बड़े मॉल

खरीद्दारी और मस्ती के लिए भारत के सबसे बड़े मॉल

November 17, 2018
by


खरीद्दारी और मस्ती के लिए भारत के सबसे बड़े मॉल

एक जगह जहां आप आइस स्केटिंग कर सकते हैं, कुछ विदेशी व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं, तुर्की बोल सकते हैं और अपने घर के लिए नियमित किराने का सामान खरीद सकते हैं? मॉलों की बढ़ती प्रवृत्ति और विकसित दुनिया में आपका स्वागत है। शराब और व्यंजन आदि सुविधाओं के साथ एक बड़ी संख्या में शॉपिंग सेन्टर मौजूद हैं, जहाँ आपको किसी भी चीज को देखने या लेने  के लिए किसी की मदद लेने की आवश्यकता नहीं है और वहाँ के कैन्डी स्टोर में आप सवयं को एक बच्चे की तरह महसूस करेगें। ये बहु-करोड़ व्यवसाय अब शहर के लिए प्रतिष्ठित चिन्ह के रुप में हैं क्योंकि इनसे ही यह पता चलता है कि शहर कितना प्रगतिशील और आधुनिक है। यहाँ, आपको शॉपिंग अनुभव के साथ सबसे बड़े मॉलों की सूची प्रदान की गई है।

1. फीनिक्स मार्केटसिटी, मुंबई (4,100,000 मिलियन वर्ग फीट)

फीनिक्स मार्केटसिटी

यह भारत के सबसे बड़े मॉलों में से ही नहीं बल्कि सबसे सुंदर मॉलों में से भी एक है। 700 स्टोर, 600 से अधिक ब्रांड, 70 रेस्टोरेंट और 14 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन सुबिधाओं के साथ, यह मेगा मॉल ग्राहकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

त्वरित तथ्य

  • यह मॉल 2010 में खोला गया था।
  • इस मॉल में इंटरनेशनल ब्रांड में फॉरएवर 21, गुच्ची, चार्ल्स और कीथ, एच एंड एम, जारा इत्यादि उपलब्ध हैं।
  • यहाँ कलाकारों द्वारा नियमित लाइव प्रदर्शन की सुबिधा भी उपलब्ध है।
  • अमीबा बॉलिंग एली, हैप्पी प्लेनेट, स्नो वर्ल्ड, पीवीआर गोल्ड क्लास और 4Dx जैसे मनोरंजन विकल्प उपलब्ध हैं।
  • इस मॉल में पूरे महाद्वीप के, 100 से भी अधिक व्यंजनों वाले भोजनालय उपलब्ध हैं। लोकप्रिय विकल्पों में बर्गर किंग, सीसीडी, स्टारबक्स और कई अन्य व्यंजन शामिल हैं।

2. लूलू इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल, कोच्चि (2,500,000 वर्ग फीट)

लूलू इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल, कोच्चि

आप जानते हैं कि केरल की सबसे अधिक देखी जाने वाली यह जगह कोई प्राकृतिक आश्चर्य नहीं है, न ही ये कोई ऐतिहासिक इमारत या स्थल हैं। बल्कि यह मॉल है !!! जहाँ प्रत्येक दिन 80, 000 से अधिक लोग आते हैं और इस मॉल में आप उन सभी  चीजों को खरीद सकते हैं जिन्हें आप लेना चाहते हैं या जिनकी कमी महसूस करते हैं।

त्वरित तथ्य

  • यह मॉल 2013 में खोला गया था।
  • यहाँ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का बहुत अधिक आगमन रहता है।
  • इस मॉल में कुल 5 फ्लोर हैं।
  • 5 फ्लोरों पर 215 रिटेल स्टोर हैं।
  • एक मनोरंजन केंद्र जिसमें इनडोर क्लाइंबिंग, 5 डी सिनेमा, आर्केड गेमिंग जोन, बोलिंग एले, आइस स्केटिंग और कई अन्य।
  • यहँ पीवीआर सिनेमा मल्टीप्लेक्स की कुल 9 स्क्रीन हैं जो लगभग 71,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई हैं।
  • यह पारदर्शी छत के साथ एक बडे काँच से केंद्रित मॉल है।
  • 2,500 सीटें, 4 भोजन रेस्तरॉ और 22 बहु-व्यंजन रसोई के साथ एक खाद्य प्रांगण है।
  • 3500 से अधिक वाहनों के लिए एक पार्किंग की जगह।
  • इस मॉल ने ‘लुलु हैप्पीनेस’ नाम की एक पत्रिका प्रकाशित भी की है। इस पत्रिका में इस मॉल की सभी प्रवृत्तियों और यहाँ के प्रिय सिद्धान्तों, बिक्री और ऑफर, नवीनतम ब्रांड और उत्पादों के बारे में सारी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कौन सा सामान किस शॉप में मिलेगा इसका विवरण भी दिया हुआ है। 

3. फीनिक्स मार्केट सिटी, पुणे (3,400,000 वर्ग फीट)

फीनिक्स मार्केट सिटी

फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल श्रंखला में एक और, फुटवियर, परिधान और मनोरंजन की विश्व स्तरीय सुविधाओं और अवसरों के साथ अपने दुकानदारों पर मतवाला कर देने वाला प्रभाव डालता है। अगर आप शहर में हैं तो ऐसा हो नहीं सकता कि आप यहां जाएं न।

त्वरित तथ्य

  • 2013 में खोला गया।
  • इसमें 4 फ्लोर हैं।
  • 9-स्क्रीन पीवीआर सिनेमा हैं।
  • इस मॉल में टॉमी हिलफिगर, जैक एंड जोंस, नाइके, ज़रा, प्यूमा, एडिडास आदि जैसी उच्च ब्रांडों की सुबिधा उपलब्ध है। इसमें रिलायंस ट्रेंड्स भी हैं।
  • एक अच्छी संख्या में और शानदार फूड्स कोर्ट मौजूद हैं।

4. फीनिक्स मार्केट सिटी, चेन्नई (1,000,000 वर्ग फीट)

फीनिक्स मार्केट सिटी

यह फीनिक्स के वर्ग से एक और अतिरिक्त रत्न है, जो चेन्नई हाइपरमार्केट के सभी ब्रांड-सचेत लोगों के लिए एक सच हो गया सपना है। यदि आप हमसे पूछें तो ‘यह’ मॉल परिधानों, जूतों और अन्य वे सभी चीजें जो सामाजिक वर्ग के लिए आवश्यक हैं, का स्मोर्गसबर्ड है। यदि आप इस मॉल में नही गए हैं तो आपकी चेन्नई की यात्रा अधूरी है।

त्वरित तथ्य

  • 2013 में खोला गया।
  • 300 से अधिक स्टोर और सुविधाएं।
  • इसमें लक्स सिनेमा और 11-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स हैं। यह़ चेन्नई का पहला आईमैक्स थियेटर आवास भी रहा है।
  • किसी भी खाद्य विशेषज्ञ को प्रभावित करने के लिए एक बड़ा फूड कोर्ट
  • आईप्ले नामक एक इंटरैक्टिवगेमिंग जोन
  • एक परिवार के लिए मनोरंजन केंद्र
  • नियमित रूप से संगठित संगीत और नृत्य से संबंधित कार्यक्रम
  • क्लब सुविधा के साथ एक एम्फीथिएटर
  • मल्टी-लेवल कार पार्किंग
  • विदेशी वस्तु-विनिमय काउंटर की उपलब्धता

5. मंत्री स्क्वायर मॉल, बैंगलोर (924,000 वर्ग फीट)

मंत्री स्क्वायर मॉल, बैंगलोर

हर महीने 1.6 मिलियन से अधिक ग्राहकों के दौरे के रिकॉर्ड वाले मॉल में ये कहने की आवश्यक नहीं है कि इस मॉल में क्या है! धूप के चश्मों की किस्मों से लेकर हर चीज, शायद ही कुछ ऐसा होगा जो इस मॉल में नहीं मिलेगा। इसके अलावा क्या आप इस बात पर विश्वास कर सकते हैं कि इस मॉल में इसी के नाम का मेट्रो स्टेशन भी है? तो, आप पूरी तरह से सही हैं, क्योंकि यह सच है।

त्वरित तथ्य

  • 2010 में खोला गया
  • 250 से अधिक स्टोर और सेवाएं
  • मल्टीप्लेक्स इनॉक्स सिनेमा हैं।
  • 1100 से अधिक ब्रांड हैं।
  • बोलिंग एले के साथ गेमिंग जोन
  • बाइक की सफाई और कार स्पा सुविधाएं
  • प्रार्थना कक्ष! या प्रेयर रुम
  • पारिवारिक मनोरंजन क्षेत्र
  • उत्तम रेस्टोरेंट और कैफे के साथ एक फूड कोर्ट
  • 1800 से अधिक पार्किंग स्थल

6. ग्रेट इंडिया प्लेस, नोएडा (947,000 वर्ग फीट)

ग्रेट इंडिया प्लेस, नोएडा

क्या आप जानते हैं कि नोएडा के इस शानदार शॉपिंग मॉल को एक सपनों के महल (ड्रीम प्लेस) के आधार पर डिजाइन किया गया था? और, यह खरीददारी करने वाले लोगों को कभी निराश नहीं करता है। कई ब्रांडों के साथ, यह शॉपिंग आर्केड एक डेड्रीम (दिवास्वप्न) के अलावा कुछ भी नहीं है।

त्वरित तथ्य

  • 2007 में खोला गया
  • 4 मंजिला
  • हाउस वर्ल्ड ऑफ वंडर, एक मनोरंजन पार्क
  • 250 से अधिक ब्रांड स्टोर्स और 10 से अधिक एंकर स्टोर्स हैं
  • 25 एफ एंड बी आउटलेट द्वारा प्रदान किए जाने वाले दुनिया भर के व्यंजन
  • 6-स्क्रीन कार्निवल सिनेमा और 7 डी फिल्में
  • सवारी और प्रभावित करने वाले खेल
  • वेडिंग बाजार और होम साज़ के क्षेत्र

7. सेलेक्ट सिटीवॉक, नई दिल्ली (1,300,000 वर्ग फीट)

सेलेक्ट सिटीवॉक, नई दिल्ली

यह कहने की आवश्यकता नहीं है,कि यह नई दिल्ली का गंतव्य मॉल है। यह दुकानदारों और विन्डो शॉपर्स दोनों (खिड़की से खरीददारी ) के लिए एक खुशी की बात है। इस मॉल की सबसे विशेष खासियत यह है कि यह समग्र रूप से परिवार और युवाओं के लिए सबसे मजेदार कारक क्या है उन चीजों की पेशकश करता है। आश्चर्यजनक, खुशी देने वाले या उलझन में डालने वाले – लेकिन आप कभी इस मॉल में ऊबेंगे नहीं।

त्वरित तथ्य

  • 2007 में खोला गया
  • 600 से अधिक ब्रांड जैसे एल्डो, मैंगो, यूनाइटेड कलर ऑफ बेनेटन, लेवी, बरबेरी, बीईबीई और लगभग 180 खुदरा दुकानें
  • 100,000 वर्ग फीट में फैला यह मॉल पंजाब ग्रिल, सात्त्विक, यम यम चा, ममगोटो, और कई अन्य के साथ एक प्लाजा और एक बहु-व्यंजन वाले रेस्तरां की पेशकश करता है।
  • इस मॉल में फस्ट स्टैंड-अलोन कैल्विन-क्लेन स्टोर
  • मेले, कला त्यौहार, प्रदर्शनी की नियमित मेजबानी
  • एक खुली हवा एम्फीथिएटर
  • इस मॉल में राजधानी का पहला आईमैक्स थिएटर

8. एलेंटे मॉल, चंडीगढ़ (1,150,000 वर्ग फीट)

एलेंटे मॉल, चंडीगढ़

यह मॉल चंडीगढ़ का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और मल्टीमीडिया से लेकर स्वास्थ्य और सौंदर्य सामग्री को भी खरीदनें और मनोरंजन करने वाला मॉल है। शायद ही कुछ ऐसा होगा जो आपको यहां नहीं मिलेगा।

त्वरित तथ्य

  • 2013 में खोला गया
  • 4 फ्लोर और 2 अण्डर ग्राउंड फ्लोर
  • मल्टीलेवल पार्किंग
  • 200 से अधिक रिटेल स्टोर
  • एक कैफे और फास्ट फूड ज्वाइंट्स और रेस्तरॉ के साथ एक फूड कोर्ट
  • पीवीआर सिनेमाज के 8-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स
  • फन सिटी, बच्चों के मनोरंजन के लिए कैटरिंग
  • पीवीआर सिनेमा के 8-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स, बच्चों के मनोरंजन के लिए एक मजेदार आहार प्रबंध।

9. एक्सप्रेस एवेन्यू, चेन्नई (1,750,000 वर्ग फीट)

एक्सप्रेस एवेन्यू, चेन्नई

क्या आपका परिवार फैंसी चीजें पसंद करता है? यदि हां तो यह मॉल आपके लिए एकदम परफेक्ट है। विशेष रूप से बच्चों को समर्पित और फिटनेस गैजेट से लेकर आभूषण तक भोजन और खरीदारी विकल्पों तक के सभी प्रकार के उत्पादों की उपलब्धता के साथ, यह ‘एवेन्यू’ खुशी और संतुष्टि के लिए एकदम परफेक्ट है।

त्वरित तथ्य

  • 3 फ्लोर
  • 200 से अधिक स्टोर और सुबिधाएं
  • यह दक्षिण भारत का सबसे बड़ा गेमिंग आर्केड है
  • 2010 में खोला गया
  • व्यवसायों के लिए विशेष स्थान: कांफ्रेंस हॉल, चैम्बर और बिजनेस सेंटर
  • गेम्स: शाप- इसमें PS4, PS3, PS2, Xbox 360 से Wii और Nintendo के सभी प्रकार के कंसोल हैं
  • फन सिटी और 5 डी मूवीज

10. ओरियन मॉल, बेंगलुरू (8,000,000 वर्ग फीट)

ओरियन मॉल, बेंगलुरू

आखिरी लेकिन किसी से कम नहीं, यह बेंगलुरु आर्केड आपको यहां से न जाने के लिए मजबूर करेगा। विश्व स्तरीय खाद्य विकल्प, मल्टीप्लेक्स, और निश्चित रूप से शॉपिंग जोन – इस मॉल का सार है। इसके अलावा इसे 2018 में शॉपिंग मॉल ऑफ द ईयर और मोस्ट एडमायर्ड शॉपिंग सेन्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला था।

त्वरित तथ्य

  • 8000 वर्ग फीट का खेल का मैदान
  • पीवीआर सिनेमाज मल्टीप्लेक्स
  • गोल्ड क्लास स्क्रीन के साथ, 144 सीटें पीवीआर सिनेमाज मल्टीप्लेक्स की और 11-स्क्रीन, 2800 लोगों के बैठने के लिए।
  • एक फूड कोर्ट, जिसे सॉस पैन के रूप में लेबल किया गया है और इसमें योगूरबेरी, मछली और चिप्स डोनट्स पर पागल, बीजिंग बाइट्स, सबरो तथा अन्य खाद्य शामिल हैं।

तो, यह हमारी सूची थी। क्या हम आपके किसी पसंदीदा मॉल को मिस तो नहीं कर रहे। यदि हां तो हमें अपने पसंदीदा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बारे में बताएं ताकि हम उन्हें भी इस सूची में जोड़ सकें।

Summary
Article Name
खरीद्दारी और मस्ती के लिए भारत के सबसे बड़े मॉल
Description
शराब और व्यंजन आदि सुविधाओं के साथ एक बड़ी संख्या में शॉपिंग सेन्टर मौजूद हैं, जहाँ आपको किसी भी चीज को देखने या लेने के लिए किसी की मदद लेने की आवश्यकता नहीं है वहाँ आप कैन्डी स्टोर में सवयं को एक बच्चे की तरह महसूस करेगें। यहाँ आपको शॉपिंग अनुभव के साथ सबसे बड़े मॉलों की सूची प्रदान की गई है।
Author