Home / Travel / लैंसडाउन के नौ खूबसूरत स्थानों की यात्रा

लैंसडाउन के नौ खूबसूरत स्थानों की यात्रा

January 27, 2018
by


लैंसडाउन के नौ खूबसूरत स्थानों की यात्रा

लैंसडाउन, उत्तराखण्ड राज्य में हिमालय के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ बेहद खूबसूरत है। इस लैंसडाउन को देवभूमी या देवताओं की भूमि के नाम से भी जाना जाता है और यहाँ कई खूबसूरत हिल स्टेशन भी मौजूद हैं। लैंसडाउन, उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक छावनी (कैंटनमेंट) के रूप में स्थित है, जो स्वयं में एक अलग तरह का अनुपम दृश्य है। उत्तराखण्ड में स्थित लैंसडाउन की पहाड़ी बहुत अधिक खूबसूरत है। लेकिन, क्या लैंसडाउन की प्राकृतिक छटा सभी को सम्मोहित करती है? हाँ, क्योंकि यह शहर बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ शान्त भी है और वाहन योग्य सड़कों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, इस पहाड़ी के जरिए आसपास के छोटे गाँवों को भी देखा जा सकता है। लैंसडाउन की पहाड़ी के समीप कई बड़े-बड़े शहर स्थित हैं। यहाँ की ठण्डी हवाएं, ऐसी लगती हैं जैसे कि हिमालय की बर्फीली मोटी परतों ने इन्हें अपने में समाहित करके रखा हो। आओ, इस मौसम में लैंसडाउन की पहाड़ी के अन्फर्गेटबल ब्लू पाइन के जंगलों का भरपूर आनन्द लें।

लैंसडाउन के पर्यटन स्थल

यह लैंसडाउन कोटद्वार, जो पौड़ी जिले का एक मुख्य नगर है और समुद्र तल से लगभग 1,780 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। अंग्रेजों के जमाने में यह लैंसडाउन की पहाड़ी उनके लिए बहुत ही लोकप्रिय थी, कहा जाता है कि इसको अंग्रेजों ने बसाया था। इसका नामकरण लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर रखा गया है, जो सन् 1888 से 1894 तक भारत के वायसराय रहे थे। इसको लोकप्रिय बनाने के लिए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया गया। लैंसडाउन शहर में अंग्रेजों के शासन के समय निर्मित की गई, विभिन्न इमारतों व चर्चों को एक विरासत के रूप में माना जाता है। प्राकृतिक सौदर्यं से परिपूर्ण इस लैंसडाउन शहर में पर्यटकों को लुभाने के लिए ट्रैकिंग, पैडलिंग, बर्ड वाचिंग आदि बहुत-सी गतिविधियाँ उपलब्ध हैं, जो रोमांच व साहसिक कार्यों से भरी हुई हैं।

यहाँ पर लैंसडाउन के नौ अद्भुत स्थानों का विवरण प्रस्तुत है जिनको आप जरूर देखना चाहेगें।

गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल युद्ध स्मारक

गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल युद्ध स्मारक लैंसडाउन के श्रेष्ठ आकर्षक स्थलों में से एक है। इस स्मारक का निर्माण सन् 1923 में रिमेम्बरेंस (आर्मस्टस) दिवस पर भारत के पूर्व कंमाडर इन चीफ ट्रेंट के लॉर्ड रावलिनसन ने करवाया था। यह स्थान, लैंसडाउन

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives