Home / Automobiles / भारत में लोग एसयूवी क्यों पसंद करते हैं? क्यों है जुनून

भारत में लोग एसयूवी क्यों पसंद करते हैं? क्यों है जुनून

April 28, 2018
by


भारत में लोग एसयूवी क्यों पसंद करते हैं? क्यों है जुनून

क्या आप जानते हैं कि 2017 में भारत में बिकने वाली हर चौथी कार एक एसयूवी थी? एसयूवी के लिए लोगों का जुनून पिछले पांच वर्षों में निरंतर बढ़ती हुई बिक्री को देखकर स्पष्ट है, यहां तक कि इसने पॉश और स्लीक सेडान कारों को भी पीछे छोड़ दिया है। तो, ऐसा क्या है जो इस तरह की बड़ी विशाल कारों को एक अधिक बिकने वाला वाहन बनाता है? हमने बहुत विचार करने के बाद इन 5 निष्कर्षों को पाया।

  1. द स्वैग इज रियल

एसयूवी अपनी एक अलग उपस्थिति दर्ज कराती है जिससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता है। ऐसा कौन होगा जो असली स्वैग के साथ इस शानदार कार को प्रदर्शित करना पसंद नहीं करेगा। इन कारों की मजबूत पॉवरफुल और शानदार डिजाइन लोगों को दीवाना बना देती है।

इसके अलावा, ये कारें प्रतिष्ठा का एक प्रतीक बन गई हैं। ये महंगी और पॉवरफुल जलवेदार कारें साधारणतया बेमिसाल और लोगों का पसीना निकालने के लिए काफी हैं।

  1. कम्फर्टेबल टू द कोर

एक बात तो निश्चित है कि जब आप अपने परिवार को एसयूवी में घुमाने के लिए बाहर ले जाते हैं तो वहां सीटों की जगह के पीछे कोई झगड़ा नहीं होगा। अधिकांश एसयूवी कारों में पैर रखने की पर्याप्त जगह के साथ-साथ 7 लोगों के बैठने की क्षमता होती है। हर कोई आराम से बैठकर यात्रा का मजा ले सकता है। भारत जैसे देश में, जहां बड़े संयुक्त परिवार होना आम बात है, एसयूवी हमेशा मजेदार सफर बनाती है।

इसके अलावा, विशाल आंतरिक भाग और बैठने के लिए ऊँची सीटें जो यात्रियों के लिए गाड़ी से बाहर निकलना और अंदर जाना आसान बनाती हैं। बड़ा आंतरिक भाग लंबी यात्रा के दौरान सामान रखने के लिए बहुत सी जगह प्रदान करता है और यह कहने की जरूरत नहीं है कि आप अपनी वस्तुओं के लिए जगह के बारे में चिंता किए बिना ही जितनी चाहें उतनी खरीदारी कर सकते हैं।

  1. दि रोड स्ट्रगल इज नाट रियल एनीमोर

कार मालिक अपनी कारों की सुरक्षा को लेकर बहुत सावधान रहते हैं, यहां तक कि अपने जीवन से भी ज्यादा। ऐसे लोगों के लिए भारत की सड़कें कभी-कभी सबसे बुरे सपने की तरह प्रतीत होती हैं। टूटी-फूटी सड़कें और गड्ढे एक कार के नीचले हिस्से के लिए घातक साबित होते हैं लेकिन हमें एसयूवी के हाई ग्राउंड क्लीयरेंस को श्रेय देना चाहिए, आपको इन गड्ढों के बारे में फिकर करने की कोई आवश्यकता नहीं है आप एसयूवी से सबसे खराव सड़क पर भी आसानी से मजेदार ड्राइविंग का आनंद ले सकते हैं। बरसात के दिनों में भी, एसयूवी अपनी मजबूत सस्पेंशन सिस्टम के साथ पानी और गड्ढे वाली सड़कों पर आसानी से निकल सकती है। एसयूवी के लिए, किसी को भी खरोंचों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। एसयूवी को अच्छे डिपार्चिंग एंगल के साथ एक तनाव मुक्त ड्राइविंग और मजेदार सवारी का आनंद देने वाली कार के दृष्टिकोण के साथ बनाया जाता है।

  1. यू गेट दि बर्ड्स आई व्यू

एसयूवी के साथ, आपको वास्तव में ऐसा लगेगा कि आप विमान में बैठे हैं। चालक की स्थिति बहुत अधिक सुलभ और ऊँची होती है, जो उसे सड़क के आगे और किनारे पर यातायात का बेहतर दृश्य देखने के लिए (स्पष्ट) अनुकूल परिस्थिति प्रदान करती है। इससे यात्रा और आसान हो जाती है। एसयूवी पर ऊँचे होकर बैठना आपको ड्राइविंग करते समय जल्दी से निर्णय लेने में मदद करता है, जैसे ओवरटेकिंग।

  1. ए मनी सेवर

एसयूवी बहुत महंगी कार है, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन यह लागत लंबे समय तक प्रभावी है। एसयूवी के अधिकांश वेरिएंट पूरी तरह से डीजल इंजन में आते हैं। यह ईंधन हमेशा सरकार द्वारा सब्सिडी दरों पर प्रदान किया जाएगा क्योंकि कृषि में काम आने वाली मशीनरियों और ट्रैक्टर में डीजल का उपयोग किया जाता है। यहां यह कहना उचित होगा कि, यही कारण है कि अधिकतर भारतीय एसयूवी पसंद करते हैं। आखिरकार, यह एक अच्छा निवेश है।

 

सारांश  
लेख का नाम- भारत में लोग एसयूवी क्यों पसंद करते हैं? क्यों है क्रेज?
 

लेखिका का नाम        

हर्षिता शर्मा

 

विवरण- एसयूवी में कई महान शैलियां शामिल हैं। लेकिन क्या इसमें इतना ही है? यह जानने के लिए पढ़ें कि भारत में एसयूवी गाड़ियां लोकप्रिय संपत्ति क्यों हैं।