Home / Fashion / भारत के टॉप 10 फैशन डिजाइनर

भारत के टॉप 10 फैशन डिजाइनर

December 27, 2017
by


भारत के टॉप 10 फैशन डिजाइनर

भारतीय फैशन उद्योग तेजी से दुनिया भर में विकसित हो रहा है, अभी तक बहुत से लोग उन लोगों के बारे में नहीं जानते हैं, जो वास्तव में इस उद्योग को नई ऊँचाइयां प्रदान कर रहे हैं। हालांकि भारत में आज फैशन डिजाइनरों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनको हमेशा फैशन उद्योग के बहुत ही प्रसिद्ध व्यक्ति माना जाएगा। वे कौन हैं? खैर, यहाँ ऐसे टॉप 10 डिजाइनरों की सूची है, जो भारत में एक सफल फैशन डिजाइनर के रुप में प्रसिद्ध हैं।

1. मनीष मल्होत्रा

अगर हम फैशन उद्योग के बारे में बात करें, तो सबसे पहले बॉलीवुड के चहेते  और दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हैं। 25 साल की प्रारम्भिक उम्र में वस्त्र (कॉस्ट्यूम) डिजाइनिंग के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनीष मल्होत्रा ने बॉलीवुड की लगभग सभी हीरोइनों को अपने डिजाइनिंग का एक शानदार काम दिया है। शानदार पोशाकों के मामले में एक शीर्ष डिजाइनर की हैसियत रखने वाले इस डिजाइनर ने कई प्रसिद्धियाँ अपने नाम की। कॉस्ट्यूम डिजाइनर के एक शहंशाह के रूप में प्रसिद्ध मनीष मल्होत्रा को शानदार लहंगा और दुल्हन को सजाने की वस्तुओं और वस्त्रों के लिए जाना जाता है, जो कि हर लड़की की चाहत होती है।

डिजाइन किया: श्री देवी, जूही चावला, उर्मिला मातोंडकर, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट आदि।

प्रमुख स्टोर: दिल्ली और मुंबई

आधिकारिक वेब पेजwww.taruntahiliani.com

2. तरुण तहिलियानी 

वस्त्रों को शानदार डिजाइन देने और इनके बारे में एक उत्कृष्ट दृष्टि रखने वाले तरुण तहिलियानी को भारत में बहु-डिजाइनर बुटीक का अग्रणी माना जाता है। एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर के रूप में, इन्होंने यूरोपीय शैलियों के साथ पारंपरिक भारतीय विरासत के संयोजन के साथ अपने सूक्ष्म विचार पर ख्याति प्राप्त की। इनको ज्यादातर दुल्हन के साज सामान के संग्रह के लिए जाने जाते हैं।

डिजाइन किया: कैटरीना कैफ़, दीया मिर्जा, लिसा हेडन, ईशा गुप्ता, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित और सोनम कपूर आदि।

प्रमुख स्टोर: दिल्ली,  मुंबई,  हैदराबाद

आधिकारिक वेब पेज: www.taruntahiliani.com

3. रितु बेरी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारत की महिमा दिखाकर, रितु बेरी पेरिस में एक संग्रह का प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय फैशन डिजाइनर बन गईं। डिजाइन की उनकी शैली और श्रेष्ठता लक्जरी समृद्धि का एक दुर्लभ अर्थ दर्शाती है। रिचु बेरी को पश्चिमी कपड़ों और डिजाइनर साड़ियों के लिए जाना जाता है, रितु बेरी को फैशन के क्षेत्र में इनके अविश्वसनीय काम के लिए फ्रांसीसी सरकार से सर्वोच्च पुरस्कार भी प्रदान किया।

डिजाइन किया: प्रिंस चार्ल्स, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, निकोल किडमैन, एंडी मैकडोवेल और कई पेरिस सोशल टाउन। इनके भारतीय ग्राहकों में रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और माधुरी दीक्षित आदि शामिल हैं।

प्रमुख स्टोर: दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद।

आधिकारिक वेब पेज: www.facebook.com/rituberidesigns

4. जे.जे. वालया

शानदार फैशन डिजाइनर होने के अलावा, जे.जे. वालया भारत के फैशन डिजाइन परिषद के संस्थापक सदस्य भी हैं। इनको कलात्मक फैशन के साथ पारंपरिक शिल्प सम्मिलित करने के लिए भी जाना जाता है। उनकी हस्ताक्षर शैली अति सुंदर हस्तकला को दर्शाती है जो उसके भव्य संग्रह का आधार बताती है।

डिजाइन किया: करीना कपूर, ऋतिक रोशन, कैट ब्लैंचेट, जोसेफ फिएन्नेस आदि।

प्रमुख स्टोरदिल्ली, मुम्बई

आधिकारिक वेब पेज: www.valaya.com

5. रोहित बाल

टाइम पत्रिका द्वारा, “इंडियास मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फंटेसी” के रूप में वर्णित, रोहित बाल भारत के सबसे मशहूर फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। अति सुंदर विवरण में प्रवीणता के साथ-साथ रोहित बाल उत्कृष्ट डिजाइनों के मालिक हैं, इन्होंने स्थानीय कलाकारी और डिजाइन को बखूबी अपनाया।

डिजाइन किया: सिंडी क्रॉफर्ड, नाओमी कैंपबेल, पामेला एंडरसन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन आदि।

प्रमुख स्टोर: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई।

आधिकारिक वेब पेज: www.rohitbal.com

6. रितु कुमार

कला इतिहास और संगीतवाद के व्यापक ज्ञान ने रितु कुमार को फैशन के जगत में एक प्रसिद्ध हस्ती बना दिया। पारंपरिक शिल्प कौशल को पुनर्जीवित करने के उनके प्रयासों नें, अविकसित क्षेत्रों में रोजगार सृजन करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। आपने स्वयं के संग्रह के अलावा, रितु कुमार ने मिस वर्ल्ड और मिस एशिया प्रशांत में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के लिए भी डिजाइनिंग की है।

डिजाइन किया: सिंडी क्रॉफर्ड, नाओमी कैंपबेल, पामेला एंडरसन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन आदि।

प्रमुख स्टोर: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे, सूरत, जयपुर, दुबई आदि।

आधिकारिक वेब पेज: www.ritukumar.com, www.labelritukumar.com

7. वेंडेल रोड्रीक्स

इनको डिजाइनिंग की अपनी न्यून शैली के लिए जाना जाता है, वेंडेल रोड्रीक्स न केवल एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर बल्कि एक फैशन पत्रकार भी हैं। फैशन में उनके एक जोरदार जुनून ने उनको फैशन उद्योग में एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान किया। गोवा के संरक्षक होने के नाते, विशेष प्रदर्शनियों के माध्यम से गोवा के कलाकारों की उत्सुकता को प्रोत्साहित करते हैं।

डिजाइन किया: सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, रेखा और एवलिन शर्मा आदि।

प्रमुख स्टोर: कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद

आधिकारिक वेब पेज: www.sabyasachi.com

8. सब्यसाची मुखर्जी

भारतीय फैशन उद्योग के सबसे प्रतिभाशाली डिजाइनरों में से एक, सब्यसाची मुखर्जी को दुल्हन संग्रह के लिए जाना जाता है। उनकी डिजाइनों में प्राचीन और मध्यकालीन युग की झलक दिखाई देती है। डिजाइनों की मौलिकता उनकी विशेषता का आधार है। वे अपनें संग्रह का प्रदर्शन करनें के लिए मिलान फैशन वीक में आमंत्रित होने वाले एक मात्र डिजाइनर भी हैं।

डिजाइन किया: ऐश्वर्या राय, विद्या बालन, नेहा धूपिया और फिल्मों में गुजारिश, बाबुल, अंग्रेजी विंग्लिश, पा आदि।

प्रमुख स्टोर: कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद

आधिकारिक वेब पेज: www.sabyasachi.com

9. विक्रम फडनीस

बॉलीवुड के कुछ बड़ी हस्तियों को डिजाइन करने के अलावा, विक्रम फडनीस ने खुद को भी एक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट के रुप में पेश किया है। उनके संग्रह में दुल्हन के वस्त्र और साथ ही प्रेट-ए-पोर्टर वस्त्र भी शामिल हैं। विक्रम फडनीस ने अपने 15 साल के करियर में, अपने सुरुचिपूर्ण काम और शैली के साथ फैशन उद्योग को सुशोभित किया है।

डिजाइन किया: करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, आयशा ताकिआ, मलायका अरोड़ा खान इत्यादि।

प्रमुख स्टोर: दिल्ली और मुंबई

आधिकारिक वेब पेज: www.vikramphadnis.com

10. मनीष अरोड़ा

फैशन उद्योग के एक और प्रसिद्ध नाम, मनीष अरोड़ा ने 1997 में अपना लेबल लॉन्च किया। इनको जीवंत रंगों और कुछ भड़कीली पेशकशों के उपयोग के लिए जाना जाता है जो उन्होंने अपने संग्रह में बनाया है।

डिजाइन किया: लेडी गागा, रिहाना, कैटी पेरी, ब्रिटनी स्पीयर्स, सोनम कपूर, कंगना राणावत आदि।

प्रमुख स्टोर: दिल्ली और मुंबई।

आधिकारिक वेब पेज: www.manisharora.com