Home / Festivals / ट्यूलिप फेस्टिवल: आधिकारिक वसंत महोत्सव

ट्यूलिप फेस्टिवल: आधिकारिक वसंत महोत्सव

April 10, 2018
by


ट्यूलिप फेस्टिवल

ट्यूलिप फेस्टिवल व्यापक रूप से दुनिया भर में मनाया जाने वाला फूलों का त्यौहार है। और क्यों न होगा। कुछ समय के लिए अपनी बेहद सुगंधित खुशबू को हवा में व्याप्त करने वाले तथा 15 से लेकर 20 दिनों के लिए खिलने वाले ये फूल, खिलकर और भी अधिक सुंदर दिखने लगते हैं।

प्रत्येक वर्ष यह त्यौहार (ट्यूलिप फेस्टिवल) प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों, फूल प्रेमियों और निश्चित रूप से कैमरा पेशेवरों को अपनी ओर आकर्षित करता है। भारत में इस त्यौहार को मनाने के लिए और इसकी संपूर्ण शोभा देखने के लिए श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर ऐसे स्थान हैं, जहाँ आपको जाना चाहिए। यहाँ पर भरपूर मात्रा में ट्यूलिप होने के कारण, प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक, ट्यूलिप प्रेमी और प्रशंसक उनकी मनमोहक सुंदरता को देखने के लिए आते हैं।

ट्यूलिप गार्डन: कश्मीर का स्वर्ग

प्रत्येक वर्ष यह ट्यूलिप फेस्टिवल इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर में आयोजित किया जाता है। यह गार्डन 7 कतारों के साथ सीढ़ीदार आकार में बनाया गया है, जहाँ से डल झील का भी नजारा लिया जा सकता है। 30 हेक्टेयर में फैले हुए इस गार्डन में कई किस्मों के ट्यूलिप के फूल लगे हुए हैं। वर्ष 2014 में, इसे दुनिया के दूसरे सबसे अच्छे ट्यूलिप गार्डन के रूप में पुरुस्कृत किया गया था। चूँकि ट्यूलिप के फूल एक वर्ष में लगभग 15 दिनों की अवधि के लिए ही खिलते हैं, इसलिए इस त्यौहार की तिथि निश्चित रूप से तय नहीं की जाती है। हालांकि, इस वर्ष यह गार्डन 25 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक खुला रहेगा।

विश्व-प्रसिद्ध इस गार्डन में फूलों की सबसे अच्छी प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें सफेद रंग से लेकर लाल रंग तक के फूल शामिल होते हैं। आप यहाँ कई प्रकार के रंगों वाली कुछ दुर्लभ किस्मों को भी देख सकते हैं। यहाँ निम्नलिखित किस्मों को देखना सबसे आसान है:

  1. स्टैन्डर्ड ट्यूलिप: यह ट्यूलिप की सबसे साधारण किस्म है, जो आपको यहाँ प्राप्त हो सकती है। आप इन ट्यूलिप के फूलों को, अपने स्थानीय फूलों में भी देख सकते हैं।
  2. डबल ब्लूम: जितना बड़ा, उतना अच्छा। स्टैन्डर्ड ट्यूलिप के विपरीत, डबल ब्लूम ट्यूलिप में पंखुड़ियों की कई परतें होती हैं।
  3. पैरेट ट्यूलिप: पैरेट ट्यूलिप किस्म वाले यह फूल कई रंगो के होते हैं और यह तोते के पंख के समान होते हैं। ट्यूलिप की इस किस्म में कई रंगों की पंखुड़ियाँ होती है।
  4. फ्रिंज ट्यूलिप: यह झालदार और सीमांत किनारे वाले फ्रिंज ट्यूलिप, इस सीजन में आपकी आँखों को मंत्रमुग्ध होने पर बाध्य कर देंगे।
  5. सिंगल लेट ट्यूलिप: इस किस्म के ट्यूलिप के फूल बहुत सुंदर होते हैं। यह कप जैसी आकृति के साथ-साथ कई प्रकार के खूबसूरत रंगों वाले होते हैं।
  6. रेम्ब्रान्ड्ट: यह बहुत हल्के रंग के होने के साथ-साथ आमतौर पर काफी लंबे होते हैं।
  7. ट्राइअम्फ: ये ट्यूलिप उत्कृष्ट रंगों और द्वि-रंगों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ आश्चर्यजनक रूप से सुंदर होते हैं।
  8. फॉस्टेरियाना ट्यूलिप: इनमें बहुत सुंदर कलियाँ होती हैं और यह ऊँचाई में अन्य किस्मों वाले ट्यूलिप से भिन्न होते हैं।
  9. 9. लिली फ्लावरिंग ट्यूलिप: यह फूल नुकीली पंखुड़ियों के साथ-साथ विशिष्ट आकृति वाले होते हैं, जो नोक वाले मेहराब की तरह दिखाई देते हैं। यह आमतौर पर लंबे होते हैं।
  10. द्वि-रंगीय स्टैंडर्ड ट्यूलिप: यह किस्म स्टैन्डर्ड ट्यूलिप की तरह होती है, जिनकी पंखुड़ियों में कई प्रकार के रंगों की भिन्नता दिखाई देती है।

क्या 2018 ट्यूलिप फेस्टिवल अधिक विशेष बनेगा

अन्य ट्यूलिप फेस्टिवल की तुलना में इस साल का ट्यूलिप फेस्टिवल अधिक आकर्षक है। शुरुआत से ही, इस गार्डन में फूलों की कई किस्में और फव्वारे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, जगह-जगह पर हरे रंग के फूल जैसे नार्सीसस, डैफ़ोडिल्स, हयकेंथ और सजावटी पौधों की कई किस्में लगाई गई हैं। वहाँ पर स्टाल (छोटी दुकाने) भी होंगे, जहाँ आप परंपरागत कश्मीरी व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं और यादगार के रूप में स्थानीय हस्तशिल्प भी खरीद सकते हैं।

यदि आप अच्छी तरह से प्राकृतिक सौंदर्य देखना चाहते हैं, तो  श्रीनगर की यात्रा करने का यही सबसे उचित समय है। हमें विश्वास है कि आप वहाँ एक यादगार फोटोशूट करवाने का इंतजार कर रहे हैं।

सारांश
लेख का नाम- ट्यूलिप फेस्टिवल: आधिकारिक वसंत महोत्सव

लेखिका का नाम- हर्षिता शर्मा

विवरण- इस लेख में ट्यूलिप की किस्मों के बारे में बताया गया है कि ट्यूलिप फूलों की कई आकर्षक और खूबसूरत किस्में होती हैं, जो किसी के भीतर के सौंदर्य को जागृत कर सकती हैं।