Home / Food / सेब की रबड़ी रेसिपी

सेब की रबड़ी रेसिपी

October 23, 2017
by


सेब की रबड़ी रेसिपी

सेब की रबड़ी

“रोज एक सेब खाओ डॉक्टर से दूर रहो”, हम इस कहावत को सुनकर बड़े हुए हैं। हालाँकि, मैं नहीं जानती कि इस बात में कितनी सच्चाई है, सेब वास्तव में उच्च पोषण संबंधी सामग्रियों से भरा हुआ है। यह विटामिन, फाइबर और मिनरल युक्त पौष्टिक आहार है। यह वजन कम करने में सहायता प्रदान करता है। इसलिए आज मैं इस फल के द्वारा एक स्वादिष्ट मिठाई बनाने के बारे में सोचा।

नियमित रूप से यह सेब और क्रीमयुक्त गाढ़े दूध से बनने वाली रबड़ी से बनी होती है और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। जागरूक लोग शुगर फ्री (चीनी मुक्त) मिठाई के विकल्प के रूप में उपयोग कर सकते हैं, फिर भी हर किसी को इस मिठाई को खाने की इच्छा हो सकती है। यह स्वादिष्ट मिठाई बहुत आसानी से बनाई जा सकती है इसे हम सेब के टुकड़े और मेवे के साथ सजा सकते है। जब हम इस मिठाई को किसी बर्तन में परोस कर सेब के टुकड़ों से सजाते है तो यह देखने में बहुत सुंदर लगती है।

आवश्यक सामग्री – (4 लोगों के लिए)

  • क्रीमयुक्त दूध – 1 लीटर
  • सफेद ब्रेड के टुकड़े – 2 (किनारी को हटाकर मिक्सर में पीसे)
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
  • चीनी – 1/4 कप
  • ताजा सेब – 1 (छिला और कसा हुआ)
  • ताजा सेब – 1/2 कटा हुआ
  • बादाम – 6/8 (बीच से कटे हुए)
  • पिस्ता – 6/8 (बीच से कटे हुए)

सेब रबड़ी बनाने की विधि

  • एक गहरे पैन में दूध गर्म करें।
  • दूध में उबाल आने पर आँच कम कर दें।
  • दूध को आधा रह जाने तक पकाएं।
  • इलायची पाउडर, ब्रेड के टुकड़े, चीनी और दूध को डाल कर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • आँच से उताकर ठंडा कर लें।
  • कसे हुए सेब को डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • सेब बादाम और पिस्ता के टुकड़ो के साथ सजाएं।
  • ठंडा हो जाने पर परोसें।

 

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives