Home / Food / ब्रोकोली पराठा रेसिपी

ब्रोकोली पराठा रेसिपी

October 28, 2017
by


ब्रोकोली पराठा रेसिपी

ब्रोकोली पराठा

लाखों भारतीयों की तरह, मैं भी नाश्ते में अक्सर पराठे बनाती हूँ। मैं ज्यादातर साधारण तरीके से पराठे बनाती हूँ। हालाँकि, रोज वही पराठे खाने से तंग आकर मैने ब्रोकोली पराठे बनाने का फैसला किया। पराठे में भरी हुई यह लाजबाव सब्जी दिखने में आकर्षित और स्वादिष्ट होती है। आप अपनी पसंद के अनुसार दही, करी या अचार के साथ पराठा खा सकते है। ब्रोकोली पराठे को गेहूँ के आटे के साथ कसी हुई ब्रोकोली भर कर अन्य मसालों को मिलाने के बाद देशी घी के साथ तवे पर सेका जाता है। आप ब्रोकोली पराठे को और अधिक अच्छा बनाने के लिए इसमें प्याज, फूलगोभी या दानेदार पनीर के मिश्रण को भर सकते हैं। तो चलो देखते हैं कि इस आसान रेसिपी के द्वारा ब्रोकोली पराठे को कैसे बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री – (2 लोगों के लिए)

  • गेहूँ का आटा – 2 कप
  • ब्रोकोली – 1 कप (दानेदार)
  • अदरक – 1/2 इंच का टुकड़ा (कसा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
  • प्याज – 1 (कटा हुआ)
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच
  • तलने के लिए तेल

ब्रोकोली पराठा बनाने की विधि

  • गेहूँ के आटे को आवश्यकतानुसार पानी डालकर नरम गूंथ लें।
  • 10 मिनट के लिए ढक कर एक तरफ रखें।
  • कटोरे में ब्रोकोली, नमक, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और गरम मसाला को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • आटे की छोटी लोईयां (गेंद आकार की) बना लें और इसे थोड़ा सा बेले लें।
  • आटे के बीच में 2 बड़े चम्मच मिश्रण भरें और पराठे के कोनों को अच्छी तरह से बन्द करें।
  • लोई (गेंद आकार की) बनाने के लिए रोल करें।
  • तैयार रोल पर सूखा आटा छिड़कें और 6 इंच के आकार में गोल पराठा बेल लें।
  • आँच पर तवा रखें और थोड़ा सा तेल का उपयोग करके दोनों तरफ से पराठा सेकें।
  • अचार या दही के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives