Home / Food / चीज़ पराठा

चीज़ पराठा

October 27, 2017
by


चीज़ पराठा

चीज़ पराठा

एक दिन मैं कुछ अलग तरह का नाश्ता बनाने के बारे में सोच रही थी और मैं यह तय नहीं कर पा रही थी कि मुझे क्या खाना है, उस समय मेरे दोस्तों में से एक ने मुझे चीज़ का पराठा बनाने का सुझाव दिया। मैं थोड़ी उलझन में थी क्योंकि मैंने पहले कभी चीज़ का पराठा नहीं बनाया था। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती थी कि मैं चीज़ से भरा हुआ पराठा कैसे बना सकती हूँ। लेकिन मेरा विश्वास करें, यह एक बहुत ही बढ़िया नाश्ता है, न केवल मैं बल्कि बच्चे भी इन्हें घर के बने अचार के साथ बहुत खुश होकर खाते हैं। यह पराठे चीज़ की वजह से काफी भारी होते हैं। संभवतः यह छुट्टियों या वीकेंड के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसको हर कोई खाना पसंद करेगा। वास्तव में इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसलिए जिस दिन आपको अत्यधिक आलस महसूस हो, उस दिन आप नाश्ते और दोपहर के भोजन में कुछ चीज़ के पराठे बना सकते हैं, जैसा कि हम आम तौर पर करते हैं। यहाँ पर आपके लिए चीज़ पराठा रेसिपी दी गई है, ताकि आप अपने दिन का भरपूर आनंद उठा सके।

आवश्यक सामग्री- (4 व्यक्तियों के लिए)

  • आटा – 2 कप
  • चीज़ – 2 कप (कसा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – सेकने के लिए
चीज़ पराठा - मुख्य सामग्री

चीज़ पराठा – मुख्य सामग्री

बनाने की विधि –

तैयारी का समय: 15 मिनट

बनाने का समय: 20 मिनट

  • आटे में आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करते हुए, नरम आटा गूंथें।
  • कसा हुआ चीज़, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक आदि मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।
  • आटे की गोल लोइयां (लगभग नींबू के आकार की) बनाएं।
  • प्रत्येक लोई को 3 से 4 इंच गोल बेल ले और 2 बड़े चम्मच मिश्रण भरने के बाद सभी किनारो को अच्छे से बंद कर दें।
  • एक चौकी पर बेलन की सहायता से पराठे को बेल लें।
  • तवा गर्म करें और पराठे को तेल का उपयोग करते हुए दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें।
  • गर्मा- गर्म परोसें।

 

सारांश
रेसिपी का नाम चीज़ पराठा
प्रकाशित 06-08-2014
तैयारी का समय 15 मिनट
बनाने का समय 20 मिनट
कुल समय 35 मिनट
औसत रेटिंग ** 11 समीक्षाओं के आधार पर