Home / Food / चिली चीज टोस्ट रेसिपी

चिली चीज टोस्ट रेसिपी

November 6, 2017
by


चिली चीज टोस्ट रेसिपी

चिली चीज टोस्ट

सुबह के नाश्ते में खाने के लिए चिली चीज टोस्ट एक बहुत ही स्वादिष्ट एवं तुरंत तैयार होने वाला नाश्ता है। मुझे खाने में जिस तरह के रंग पसंद है या जिस तरह के रंगों को मैं प्यार करती हूँ, उन्हीं लुभावने रंगो के साथ मैं इसे देखने में आकर्षक और स्वादिष्ट बना रही हूँ। इसको बनाने के लिए आप बस अपनी सारी सामग्रियों को छोटा-छोटा काटकर ब्रेड के टुकड़े पर फैलाएं, ओवन में ब्रेड को बेक करें और आपका नाश्ता झटपट तैयार हो गया। जब आपके घर मेहमान आए, तब उनको नाश्ते में यह टोस्ट परोसना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप पहले से ही फ्रिज में सामग्रियों को तैयार रखें, तब यह आपके लिये मिनटों मे बनाया जाने वाला और परोसने के लिए एक बेहद स्वादिष्ट नाश्ता होगा। इन टोस्टो को आप सुबह नाश्ते में ले या फिर शाम की एक कप चाय के साथ भी आनंद ले सकते हैं। इन स्वादिष्ट टोस्टो को बनाने का नुस्खा यहाँ दिया हुआ हैं।

चिली चीज टोस्ट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • ब्रेड के टुकड़े – 4
  • मक्खन – 2 बड़े चम्मच
  • चीज – 1/2 कप (कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च – 1/2 (बहुत पतला कटा हुआ)
  • टमाटर – 1/2 (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • प्याज – 1/2 (बारीक कटा हुआ)
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च

चिली चीज टोस्ट बनाने की विधि

  • ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें।
  • सभी ब्रेड के टुकड़े पर मक्खन लगा लें।
  • ब्रेड पर मक्खन लगाने के बाद उसके ऊपर समान रूप से चीज को फैलाएं।
  • इसके बाद ब्रेड पर शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज को फैलाएं।
  • फिर ऊपर से नमक और काली मिर्च का पाउडर छिड़क दें।
  • बेक करने वाली ट्रे में तैयार ब्रेड के टुकड़ों को व्यवस्थित रूप से रखें और 10-12 मिनट तक ओवन में बेक करने के लिए रख दें, जब ये टुकड़े बेक हो जाएंगे, तो उनके ऊपर रखी चीज पिघल जाएगी।
  • इसके बाद टोस्ट को ओवन से निकालें और एक पिज्जा कटर या चाकू का उपयोग करके आधे- आधे काट लें।
  • केचप के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

सुझाव

  • जब आप खाने के लिए तैयार हो, तभी आप टोस्ट बनाएं अन्यथा टोस्ट नरम हो जाएंगे।
  • यदि आपके पास ओवन नहीं है, तो इसे एक तवे के ऊपर रखें और ढक्कन के साथ कवर कर के सामग्री को पकाएं।
  • ओवन पर नजर रखें, टोस्ट को अधिक बेक (पकाने) करने से बचें।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives