Home / Food / जिंजर मिंट कूलर

जिंजर मिंट कूलर

October 25, 2017
by


जिंजर मिंट कूलर

जिंजर मिंट कूलर

अगर आप अपने मेहमानों के बेहतर स्वागत के लिए मॉकटेल रेसिपी बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप तैयार हो जाएं।  क्योंकि मॉकटेल, भारत के सभी समुदायों के लोगों द्वारा बहुत अधिक  पसंद किया जाने वाला पेय है, भारत में अत्यधिक गर्मी के मौसम के दिनों में  यह सभी को एक अच्छी शीतलता और ताजा स्वाद प्रदान करता है। इसका उपयोग ज्यादातर पार्टियों, शादियों  और अन्य समारोहों में किया जाता है। वास्तव में मॉकटेल बनाने की एक सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है। इसे घर पर उपयोग की जाने वाली सामान्य सामग्री की सहायता से आसानी से बनाया जा सकता है। जिंजर मिंट कूलर बनाने के लिए यहाँ एक रेसिपी दी गई है, जो कि किसी भी रसोई घर में उपलब्ध सामग्री के उपयोग से बनाई जा सकती है। इस जिंजर मिंट कूलर में पुदीने की पत्तियाँ डाली जाती हैं, जो इसे ताजगी प्रदान करती है। इसी के साथ इसमें शहद डाला जाता है, जो एक अद्भुत मीठा स्वाद प्रदान करता है और इसमें अदरक का भी प्रयोग किया जाता है जिसके अपने कुछ फायदे हैं। एक पेय को अच्छी और सही मिठास प्रदान करना और जिस सामग्री का प्रयोग इसमें किया जा रहा है उनके स्वाद को उचित पहचान देना ही एक अच्छे पेय और एक अच्छे पेय निर्माता की निशानी है। घर पर बनाए गए जिंजर मिंट कूलर के ताजगी भरे स्वाद से आप अपने मेहमानों को प्रभावित कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • अदरक – लगभग 1 इंच के टुकड़े
  • शहद – 1 चम्मच
  • पुदीने की पत्तियाँ – 3 से 4
  • निचोड़ा हुआ नींबू का रस – 1/2 नींबू
  • कोल्ड सोडा – 200 मिलीलीटर

बनाने की विधि –

  • अदरक के टुकड़े को धोए और छील कर घिस लें।
  • घिसे हुए अदरक को निचोड़कर (किसी कपड़े की सहायता से) उसका रस निकालें।
  • एक गिलास में अदरक का रस डालें। उसमें शहद और नींबू के रस को मिलाएं।
  • पुदीने की पत्तियों को हाथ से तोड़ें और उन्हें गिलास में डालें।
  • जब आप इसे पेश करने के लिए तैयार हो जाए, तो आप इस गिलास में कोल्ड सोडा डालकर ऊपर तक भर लें।
  • इसे एक नींबू के टुकड़े के साथ सजाएं और इसे तुरन्त परोसें।