Home / Food / काई चटनी

काई चटनी

October 31, 2017
by


काई चटनी

काई चटनी

नारियल का प्रयोग ज्यादातर दक्षिण भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। वहाँ लगभग प्रत्येक व्यंजन नारियल के उपयोग से बनाया जाता है। नारियल के तेल को खाना पकाने वाले तेल के रूप में प्रयोग किया जाता है, इसकी छीलन को करी बनाने की आवश्यक सामग्री के रूप में प्रयोग किया जाता है। नारियल का प्रयोग चटनी को बनाने और यहाँ तक कि नारियल का प्रयोग खाना खाने के बाद मीठे के रूप में भी किया जाता है। प्रत्येक क्षेत्रों में इसके प्रयोग से कुछ विशेष प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। चलिए आज हम कर्नाटक में बनाई जाने वाली अनोखी काई चटनी बनाते है। यह चटनी नारियल, धनिया, चना, हरी मिर्च, हींग और अन्य सामग्रियों के मिश्रण से बनाई जाती है और यह दक्षिण भारतीय खाद्य पदार्थों में एक सहायक के रूप में इस्तेमाल की जाती है। तैयार हो जाने के बाद, मैंने चटनी में बेहतर स्वाद देने के लिए तड़के का इस्तेमाल किया था। काई चटनी को बनाना बहुत आसान है और यह आपके भोजन में एक बेहतरीन कन्नड़ स्वाद लाती है। मुझे यकीन है कि आप अपने घरों में डोसा और इडली आदि बनाते हैं, इसलिए अगली बार इस काई चटनी को इडली और डोसा के साथ परोसें और सही तरीके से दक्षिण भारतीय भोजन का आनंद लें। यहाँ पर आपके लिए काई चटनी बनाने की रेसिपी दी गई है। आप इसका आनंद उठाएं।

सामग्री (कई लोगों के लिए)

  • ताजा नारियल – 1 कप (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2
  • धनिया पत्ते – 1/2 कप
  • इमली पेस्ट – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हींग – 1/4 चम्मच
  • भुने हुए चने – 2 बड़े चम्मच
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा

तड़के के लिए

  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • सरसों के बीज – 1 चम्मच
  • करी पत्ते – 5 से 6
काई चटनी की सामग्री

काई चटनी की सामग्री

काई चटनी बनाने की विधि

तैयारी का समय: 10 मिनट

बनाने का समय: 15 मिनट

  • ताजे नारियल को लगभग 1/4 कप पानी के साथ मिलाएं और मिश्रण को एक मिक्सर (ब्लैंडर) में पीस लें।
  • अन्य सभी सामग्री डालें और मिक्सर में बारीक चटनी पीसकर तैयार कर लें।
  • एक पैन में तेल गर्म करें, सरसों के बीज डालें और जब बीज चटकने लगे, तो इसमें करी पत्ते डालें।
  • चटनी में तड़का लगा दें।
  • अपने दक्षिण भारतीय भोजन के साथ ताजी परोसें।
सारांश
रेसिपी का नाम काई चटनी
प्रकाशित 10.10.2014
तैयारी का समय 10 मिनट
बनाने का समय 15 मिनट
कुल समय 25 मिनट
औसत रेटिंग  7 समीक्षाओं के आधार पर