Home / Food / शेजवान फ्राइड राइस रेसिपी

शेजवान फ्राइड राइस रेसिपी

December 9, 2017
by


Rate this post
शेजवान फ्राइड राइस रेसिपी

शेजवान फ्राइड राइस

आमतौर पर सभी प्रकार के मसाले, चाहे वह पूरी तरह से भारतीय हों या कुछ अंतर्राष्ट्रीय स्वादों के साथ मिश्रित हों भारतीयों को काफी पसंद आते हैं। यह सच है कि इंडो चाइनीज (भारतीय-चीनी) व्यंजन भारत में बहुत प्रसिद्ध हैं। वास्तव में इन व्यंजनों को चीन की तुलना में भारत में अधिक प्रमाणिकता दी जाती है और मैंने विश्व भ्रमण करने वाले अपने दोस्तों से भी कभी भी, इस तरह के स्वाद के बारे में नहीं सुना है। वास्तव में शेजवान फ्राइड राइस एक ऐसा ही प्रसिद्ध और मसालेदार व्यंजन है। यह व्यंजन पूरे भारत के कई चीनी रेस्तरां की भोजन-सूची और यहाँ तक ​​कि सड़क के किनारे लगे हुए फास्ट फूड स्टालों पर भी आसानी से पाया जा सकता है। आप इसे बाहर खाने की बजाए, घर पर भी आसानी से बना सकते हैं और इसमें अपने कुछ पसंदीदा स्वादों को भी मिला सकते हैं। आप शेजवान फ्राइड राइस को बनाने के लिए नियमित उपयोग में लाए जाने वाले भारतीय चावलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि, अन्य चावलों की अपेक्षा बासमती चावलों का अच्छा स्वाद वास्तव में सबसे बेहतरीन होता है। विभिन्न रंगो वाली सब्जियाँ, विशेष रूप से गाजर और शिमला मिर्च शेजवान फ्राइड राइस के स्वाद को बढ़ाने का काम करती हैं। शेजवान फ्राइड राइस का करी के साथ भी आनंद लिया जा सकता है और यह संभवतः एक मंचूरियन करी और दोपहर या रात के भोजन के लिए एकदम उचित है। आज एक अलग प्रकार के व्यंजन के लिए, इस सरल रेसिपी का उपयोग करें।

फ्राइड राइस के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूखी लाल मिर्च – 8 से 10
  • लहसुन – 8 से 10 जवे
  • पानी – 1 कप
  • मक्के का आटा – 1/2 बड़ा चम्मच
  • सिरका – 1 बड़ा चम्मच
  • टमाटर की चटनी – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 3 बड़े चम्मच
  • पके हुए चावल – 2 कप
  • मिश्रित कटी हुई सब्जियाँ – 1 कप (उपयोग में लाई जाने वाली सब्जियाँ जैसे शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, ब्रोकोली, गाजर आदि)

शेजवान फ्राइड राइस बनाने की विधि

  • सभी लाल मिर्च को आधे घंटे तक पानी में भिगोएं।
  • एक मिक्सर में लहसुन के साथ लाल मिर्च को पीसें।
  • एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें।
  • पैन में मिर्च का मिश्रण डालें।
  • सिरका, टमाटर की चटनी और नमक डालें।
  • मक्के के आटे में 2 बड़े चम्मच पानी मिलाएं और पैन में डाल दें।
  • एक मिनट तक पकाएं।
  • दूसरे पैन में बचा हुआ तेल गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए, तो सब्जियाँ डालें।
  • एक मिनट तक पकाएं।
  • स्वादानुसार नमक डालें।
  • जो सॉस हमने तैयार किया है उसे डालें।
  • पके हुए चावल डालें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
  • गरमा-गरम परोसें।
  • इस व्यंजन को चाइनीज ग्रेवी के साथ भी परोसा जा सकता है।

 

 

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives