Home / Food / अरबी के पत्ते और बेसन से बना नाश्ता (स्नैक) – पाथरूड

अरबी के पत्ते और बेसन से बना नाश्ता (स्नैक) – पाथरूड

November 29, 2017
by


अरबी के पत्ते और बेसन से बना नाश्ता (स्नैक)

अरबी के पत्ते और बेसन से बना नाश्ता (स्नैक)

स्नैक (नाश्ता) को देखने के बाद मेरी पहली प्रतिक्रिया अरबी के पत्तों पर बेसन लपेट कर उनको तलकर बनाने की थी। लेकिन वास्तव में, इसका स्वाद बहुत कुरकुरा, मसालेदार और पैटी से बहुत अच्छा होता हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में यह व्यंजन अलग-अलग नामों से जाना जाता है – जैसे हिमाचल प्रदेश में यह पाथरूड या पाथोडे के रूप में जाना जाता है, महाराष्ट्र में इस नाश्ते को अळूची वडी कहा जाता है। यहाँ तक कि कुछ राज्यों में यह पकवान मुख्य पकवान के रूप में परोसा जाता है, लेकिन मैं इसे दिन की शुरुआत में या फिर एक भूख बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ के रूप में खाने की सलाह दूँगी।

आवश्यक सामग्री-

  • 6 से 8 अरबी की पत्तियाँ (कोलोकेसिया की पत्तियां)
  • बेसन (चने का आटा) – 1 कप
  • धनिया पाउडर – 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – 1 चम्मच
  • आमचूर – 1 चम्मच
  • सरसों के बीज – ½ चम्मच
  • एक चुटकी हींग
  • जीरा – ½ चम्मच
  • अजवायन – ½ चम्मच
  • हरी मिर्च – 2
  • लहसुन अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
  • ताजी धनिया की पत्तीयाँ
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल

बनाने की विधि –

  • अरबी की पत्तियों को लें और इनके डंठल तोड़े बिना ही ठीक से धो लें, फिर डंठल को अलग कर दें।
  • बेसन, थोड़ा सा नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और पानी के साथ आमचूर पाउडर डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। बेसन के मिश्रण को लगातार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बनाएं, ताकि घोल चिकना बन सकें। घोल बहुत गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए, लेकिन निरंतर पत्तों पर लगाने योग्य होना चाहिए।
  • अरबी का पत्ता लें और इसे नीचे भाग की तरफ रखें। उस पत्ते पर बेसन के घोल की एक परत लगाएं। पत्ते को रोल कर दें, ताकि बेसन का घोल उसके अंदर ही रहे।
  • बाकी पत्तियों के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
  • इन रोलों को गहरा तलें। अगर आप सच में कैलोरी को कम करना चाहती हैं, तो गहरा तलने के बजाए, इन रोलों को वाष्प करके गैस या माइक्रोवेव स्टीमर पर पकाएं।
  • ठंडा होने के लिए एक तरफ रखें। छोटे-छोटे टुकड़ों में इसे गोल आकार (स्प्रिंग रोल) के रूप में काटें।
  • कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर इसमें हींग, सरसों के बीज, जीरा और अजवायन डालें। इन्हें चिटकने दें।
  • कटी हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
  • 2-3 मिनट तक भूनें और रोल किए हुए अरबी के पत्तों को डालें।
  • आँच कम कर दें और इसे 5 मिनट तक भूनें।
  • आँच से नीचे उतार लें। कुछ चाट मसाला छिड़कें और ताजी धनिया की पत्तियों ऊपर से डालें।
  • टमाटर केचअप (चटनी) के साथ परोसें।