Home / India / अप्पू घर जयपुर – पिंक सिटी के निकट एक मनोरंजन स्थल

अप्पू घर जयपुर – पिंक सिटी के निकट एक मनोरंजन स्थल

October 16, 2017
by


अप्पू घर जयपुर

ऐसे दिनों में जब आप महानगर के जीवन से ऊब गए हों और एक अवकाश लेना चाहते हों तो, अप्पू घर जो जयपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित है, आपके लिए एक सही स्थान होगा। अपने आप को फिर से जीवंत करने और सांसारिक दुनिया से परे निकलने के लिए अप्पू घर की यात्रा एक महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। जयपुर का अप्पू घर, अपनी साहसिक सवारियों, उत्साही गतिविधियों, संगीत, असंख्य उत्साही गतिविधियों के साथ अपने भोजन  के लिए जाना जाता है और यहाँ ये सभी गतिविधियाँ आने वाले आगंतुकों को एक पर्व की अनुभूति कराती हैं।

अप्पू घर जयपुर का मुख्य एडवेंचर पार्क है, जो रोमांच और साहसिक गतिविधियों से भरा हुआ है। अप्पू घर जयपुर के उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थल है, जो शहरी जीवन की भाग दौड़ से तथा महानगरों के रफ्तार भरे जीवन से दूर होकर कुछ समय बिताना चाहते हैं और यह उनके लिए भी आदर्श स्थान है जो लोग अपनी उम्र को भूलकर आनंद उठाना चाहते हैं और मजे लेना चाहते हैं। यहाँ पर एक वीडियो गेम जोन भी उपलब्ध है।

जयपुर के अप्पू घर के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि यहाँ एक गोल्फ कोर्स और एक रिसॉर्ट भी है। हालाँकि, वॉटर पार्क का क्षेत्र आम जनता के लिए खुला रहता है और एक अद्भुत 18-होल गोल्फ कोर्स है, जिसे पैसिफिक डिजाइन कंसल्टेंट्स के द्वारा डिजाइन किया गया है, वह जनता के लिए खोला जाएगा।

सवारियाँ : –

अप्पू घर राजस्थान के पिंक सिटी में सबसे अच्छे वॉटर पार्कों में से एक है। जयपुर का अप्पू घर आनंद प्राप्त करने के लिए एक अद्भुत जगह है और इसमें असंख्य रोमांचकारी सवारियाँ और वॉटर स्लाइड हैं। 1,50,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले हुए, अप्पू घर में 24-लेन बॉलिंग क्षेत्र के साथ एक रोचक परिवारिक मनोरंजन केंद्र है। अप्पू घर के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि यहाँ एक गोल्फ कोर्स और एक रिसॉर्ट भी है।

टिकट की कीमत : –

जयपुर के अप्पू घर में प्रवेश शुल्क बहुत कम है। हालाँकि, इस प्रवेश शुल्क में किसी भी गेम को शामिल नहीं किया गया है। आपको उन गतिविधियों का अलग से भुगतान करना होगा जिनका आनंद आप अपने प्रवेश शुल्क के अलावा लेना चाहते हैं। किसी भी प्रकार का भोजन या पेय पदार्थ प्रवेश शुल्क में शामिल नहीं है।

केवल हैप्पी एडवेंचर पार्क के लिए प्रवेश शुल्क

बच्चे = 50 रुपए (4’6 फीट से कम लम्बाई वाले)

वयस्क = 100 रुपए (4’6 फीट से ज्यादा लम्बाई वाले)

गतिविधियाँ उपलब्ध  कीमत गतिविधियाँ उपलब्ध कीमत
एटीवी वयस्क/बच्चे 350 रुपए/250 रुपए मैकेनिकल बुल राइड वयस्क/बच्चे 100 रुपए/100 रुपए
पेंटवॉल वयस्क 300 रुपए क्रिकेट वयस्क/बच्चे 100 रुपए/100 रुपए
जॉरविंग वयस्क/बच्चे 200 रुपए/200 रुपए बॉक्सिंग चैम्पस वयस्क 50 रुपए
एक्वा जॉर्विग वयस्क/बच्चे 100 रुपए/100 रुपए बॉडी जारविंग वयस्क/बच्चे 100 रुपए/100 रुपए
रोप क्रॉस वयस्क/बच्चे 300 रुपए/300 रुपए मैकेनिकल नॉकआउट वयस्क/बच्चे 100 रुपए/100 रुपए
आर्चरी वयस्क/बच्चे 100 रुपए/100 रुपए 7डी सिनेमा वयस्क/बच्चे 100 रुपए/100 रुपए
टॉय ट्रेन वयस्क/बच्चे 50 रुपए/50 रुपए बंगी ट्रॉम्पोलाइन वयस्क/बच्चे 100 रुपए/100 रुपए
ईलेक्ट्रॉनिक रिक्शा वयस्क/बच्चे 20 रुपए/20 रुपए हैप्पी फेयर वयस्क/बच्चे 20 रुपए/20 रुपए

समय: –

सुबह 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

कैसे पहुँचें :-

अप्पू घर, जयपुर (राजस्थान) से 22 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।

रेलवे- निकटतम रेलवे स्टेशन जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन है।

रोडवेज – निकटतम बस स्टॉप, अप्पू घर, जयपुर के दक्षिण की ओर 13 किलोमीटर की दूरी पर टोडी में स्थित है।

पता: – अजमेर दिल्ली रोड, रोड नंबर 14, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर, राजस्थान, भारत। अप्पू घर जयपुर से 22 कि.मी. दूर खेरवारी में स्थित है।

फोन नंबर: – 097999 97715; 0141 403 5071

ईमेल ऐड्रेस: – उपलब्ध नहीं

आधिकारिक वेबसाइट: – www.appughar.com