Home / India / भारत के सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन– जीवन में एक बार जरूर जाएं

भारत के सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन– जीवन में एक बार जरूर जाएं

January 22, 2018
by


सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन– जीवन में एक बार जरूर जाएं

भारत एक विशाल देश है और पर्यटन के दृष्टिकोण से इतने बड़े होने का लाभ यह है कि यहाँ विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक भू-रूप हैं जिनकी खोज में कोई भी जा सकता है। भारत में दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत समुद्र तट हैं और यहाँ पर विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीवों के साथ वनों की एक विस्तृत विविधता पाई जाती है। इस संबंध में थार रेगिस्तान को भी भूलना नहीं चाहिए। संक्षिप्त रूप से, भारत में पर्यटकों के आकर्षण के लिए कोई कमी नहीं है। हालांकि, यहाँ पर स्थित सभी पहाड़ और हिल स्टेशन काफी लुभावने हैं। जहाँ तक भारत में हिल स्टेशनों का संबंध है, उनमें से कुछ नाम यहाँ दिए गए हैं, जो अपनी सुंदरता से सभी को आकर्षित करते हैं।

कंगोजोड़ी

कंगोजोड़ी दिल्ली के करीब स्थित है – केवल 496 किमी की दूरी पर। यहाँ पर देवदार के पेड़ क्रम से लगे हुए हैं और इसका मतलब है कि जब आप यहाँ आएंगे, तो आपको अपने चारों ओर हरियाली देखने को मिलेगी। आप यहाँ पर अपने किसी विशेष के साथ छुट्टी बिताने जा सकते हैं, जिसका स्मरण जीवन भर समाप्त नहीं हो सकता है। वास्तव में, आप यहाँ अपनी सारी चिंताएं और तनाव छोड़ देगें। कंगोजोड़ी एक ऐसी जगह है जहाँ आप निश्चित रूप से प्रत्येक कोने में ताजगी महसूस करेंगे। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए, कंगोजोड़ी स्थान शहरी जीवन की गंदगी और धूल से राहत प्रदान करता है।

तीर्थन घाटी

कुल्लू जिले में स्थित तीर्थन घाटी देश के 10 सर्वश्रेष्ठ स्थलों में से एक है। हाँ, यह बहुत खूबसूरत है! यह सच है कि यहाँ पर आपको बहुत सारे शानदार होटल और रिसॉर्ट्स ढूँढने नहीं पड़ेगें, लेकिन जो भी आप रहने के लिए कॉटेज ढूंढे वो बेहतर स्थिति में होने चाहिए, ताकि आप यहाँ के खूबसूरत दृश्यों का लुफ्त आसानी से उठा सकें। वास्तव में, यहाँ आप चारों ओर से नदियों और जंगलों से घिरे प्रकृति की गोद में होंगे। इस हिल स्टेशन पर सर्दी के मौसम में आने से बचें, क्योंकि तापमान ठंडा हो सकता है।

चूड़धार

चूड़धार भारत के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों में से एक है। यहाँ आने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर तक है। शिमला, जो शायद भारत के सबसे प्रसिद्ध पहाड़ी स्टेशनों में से एक है, जो यहाँ से सिर्फ 90 किमी की दूरी पर है। यदि आप एक ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहाँ आप सभी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चूड़धार उनमें से एक है। यहाँ से शीर्ष पर संभवतः आपको आसपास के लुभावने दृश्य दिखाई देगें, जिसमें कई पहाड़ियाँ और घाटियाँ शामिल हैं। आप यहाँ गेस्ट हाउस में ठहर सकते हैं।

तवांग

अरुणाचल प्रदेश में स्थित, तवांग भी भारत को प्रस्तुत करने वाले बेहतरीन स्थानों में से एक है। इस तरह एक छिपा सर्वोत्तम स्थान होने के बावजूद, प्रशासनिक निर्णयों ने इसे एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बनने की अनुमति नहीं प्रदान की है। यहाँ पर शीर्ष पर्यटक आकर्षण में से एक तवांग मठ है, जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि यह 400 साल पुराना मठ है।

कुछ अन्य हिल स्टेशन निम्नलिखित हैं जहाँ आपको अपने जीवनकाल में निश्चित रूप से कम से कम एक बार अवश्य जाना चाहिए:

  • पेलिंग
  • मलाना
  • रूपकुंड झील
  • संदक्फू
  • कौसानी
  • जांस्कर घाटी

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives