Home / India / दुर्गा पूजा विशेष: बॉलीवुड से सर्वश्रेष्ठ माँ दुर्गा के गीत

दुर्गा पूजा विशेष: बॉलीवुड से सर्वश्रेष्ठ माँ दुर्गा के गीत

September 18, 2017
by


दुर्गा पूजा विशेष: बॉलीवुड से सर्वश्रेष्ठ माँ दुर्गा के गीत

दुर्गा पूजा हम सभी के मुख्य व्रत त्यौहारों में से एक है और इस व्रत त्यौहार को सिर्फ एक हफ्ता शेष रह गया है। बंगाल में, यह त्यौहार महालय के शुरू होने से नौ दिन तक मनाया जाता है और इस अवधि के दौरान राज्य के लोग अपने दुखों को भूलकर, जीवन के सबसे बड़े उत्सवों में से एक दुर्गा पूजा में भाग लेने के लिए एक साथ आते हैं। लोगों के लिए आनन्द और अपने आप को रानियों और राजाओं की तरह महसूस करने का अंतिम मौका होता है, क्योंकि यह साल में एक ही बार आता है, इससे पहले कि वे बाकी वर्षों की तरह अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में व्यस्त हो जाए, वह इस त्यौहार को मनाकर अपने आप को तरोताजा व शुद्ध महसूस कराते है। इस त्यौहार का सबसे अच्छा समय आम तौर पर 17 सितंबर के आस-पास माना जाता है, जब राज्य में विश्वकर्मा पूजा और षष्ठी मनाई जाती है, तब छठे दिन या षष्ठमी को त्यौहार का आनंद अपने चरम पर होता है। पूर्वानुमान का रूप वायुवीय होता है और जब भी आप त्यौहार की तैयारी करते हैं, तो आप अन्य किसी चीज की अपेक्षा इसमें उत्तेजना की भावना महसूस करते हैं।

यह वह समय होता है, जब कोलकाता को सच में सबसे खूबसूरत या भव्य रूप में देखा जा सकता है। साल के बाकी दिनों में यह सिर्फ अपने जीवन को व्यतीत करने वाली शर्मीली दुल्हन की भाँति दिखाई पड़ता है। वर्ष के कुछ इस तरह के दिनों में ही यह पूरी तरह से अपने वास्तविक रूप में आती हैं और सभी के देखने के उद्देश्य से भली-भाँति सजाई जाती है। वास्तव में, दुनिया भर में सभी जगह बंगाल के लोग इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं और अपने कौशल का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इस त्यौहार का एक अभिन्न हिस्सा बॉलीवुड के भक्ति गीत से संबंधित है, जो हमेशा भारत में लोकप्रिय संस्कृति का केन्द्र बिन्दु रहा है।

हे नाम रे

यह गीत वर्ष 1979 में रिलीज हुई फिल्म सुहाग का है और इस फिल्म में रेखा और अमिताभ बच्चन ने प्रमुख कलाकारों के रूप में अभिनय किया था। फिल्म के इस गीत को दो महान गायक आशा भोंसले और मोहम्मद रफी ने गाया था, जिसने हिंदी संगीत को बहुत ऊँचाई तक पहुँचाया था। यह गीत बहुत ऊर्जावान था और कम से कम कहा जाए, तो यह एक बहुत बड़ी सफलता थी। यह गरबा के लिए एक लोकप्रिय गीत है।

अंबे तू है

यह गीत माता दुर्गा को समर्पित, सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों में से एक है। यह मूल रूप से देवी अंबे की मधुर आरती है और आज तक कई गायकों ने इस गाने को अपने स्वयं की अनूठे शैलियों में परिवर्तित किया है।

धरती गगन में होती है

यह गीत जय माँ वैष्णो देवी फिल्म का है, जिसे वास्तविक अर्थ में फिल्म का ब्लॉकबस्टर कहा जा सकता है। यह गीत अनुराधा पौडवाल द्वारा गाया गया है, अनुराधा पौडवाल ने काफी भक्ति गीतों को गाया है और सुरेश वाडकर आधुनिक भारतीय फिल्म संगीत में अपनी मधुर आवाज का जलवा बिखेरने वाले गायकों में से एक है।

जय माता दी, चलो बुलावा आया है

यह गीत वर्ष 1983 में रिलीज हुई फिल्म अवतार का है। इस गीत को आशा भोंसले, नरेंद्र चंचल और महेंद्र कपूर ने गाया है। वास्तव में, यह गीत बॉलीवुड के भक्तिधारा वाले सबसे प्रसिद्ध गीतों में से एक है।

यदि आप भक्तिवादी बॉलीवुड संगीत सुनना पसंद करते हैं, तो निम्नलिखित कुछ अन्य भक्तिधारा वाले गीत प्रस्तुत हैं:

  • माँ शेरावालिए
  • मैं तो आरती उतारू रे
  • अंबे चरण कमल है तेरे
  • मेरे अखियों के सामने
  • प्यारा सजा है
  • करती हूँ तुम्हारा व्रत मैं
  • दुर्गा है मेरी माँ, अंबे है मेरी माँ
  • जय गौरी माँ
  • जय माता दी सबसे बड़ा है तेरा नाम, ओ शेरावली
  • माँ शेरोवाली

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives