Home / India / कच्छ रण उत्सव 2018-19: गुजरात की संस्कृति और परम्परा की एक झलक

कच्छ रण उत्सव 2018-19: गुजरात की संस्कृति और परम्परा की एक झलक

November 3, 2018
by


कच्छ रण उत्सव 2018-19

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुजरात में नवंबर और फरवरी के महीने के बीच होने वाले, शानदार कच्छ रण उत्सव का आयोजन किया गया है। यह तीन महीने तक चलने वाला उत्सव है, जिसमें गुजरात की संस्कृति और परम्परा की कई गतिविधियाँ शामिल की जाती हैं, जो दर्शकों को संगीत के आनंद और नृत्य की झलक से अवगत कराता है।

कच्छ रण उत्सव का आयोजन कब किया जाएगा?

तीन महीने तक मनाया जाने वाला कच्छ रण उत्सव का आयोजन सर्दियों के दौरान होता है। यह उत्सव काफी समय से इसी क्रम में आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव की शुरुआत 1 नवंबर, 2018 से हो चुकी है और इसका समापन 20 फरवरी 2019 को होगा। गुजरात के पर्यटन विभाग द्वारा कच्छ रण उत्सव का आयोजन राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

कच्छ रण उत्सव का आयोजन कहाँ किया गया है?

यह शानदार कच्छ रण उत्सव भुज जिले से शुरू होता है। इस उत्सव का समापन टेंट सिटी (तंबुओं का शहर) में होता है, जो गुजरात के एक छोटे से गाँव धोरडो के निकट स्थित है। टेंट सिटी अपने आप में बहुत ही अद्वितीय है और आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यह शहर एक अस्थायी मानव बस्ती है और इस बस्ती में 400 टेंट (तम्बू) सुविधाओं के साथ स्थापित है। आप यहाँ वातानुकूलित (एसी) या गैर-वातानुकूलित टेंट का विकल्प चुन सकते हैं। यह टेंट सिटी अच्छी तरह से सुसज्जित है और इस तंबू में सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जो आपकी यात्रा को यादगार बनाती है। यह टेंट आपके ठहरने के लिए एकदम उचित है, क्योंकि इसके कमरों में हीटर लगे हुए हैं और गर्म पानी की भी आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा, टेंट सिटी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी है, जहाँ से आप अपने उपयोग में लाए जाने वाले उत्पाद खरीद सकते हैं। टेंट सिटी में डाइनिंग हॉल की सुविधा भी मौजूद है, जो कि एक प्रदर्शनी केन्द्र है। गाँव में जाना कठिन नहीं है, क्योंकि यह भुज हवाई अड्डे से जुड़ा हुआ है।

उत्सव के आकर्षण

गुजरात की संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने और शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से बचने के लिए इस उत्सव का स्थान सबसे उचित और एक दम सही है। यह उत्सव नवंबर से फरवरी तक सर्दियों के महीनों के दौरान मनाया जाता है, क्योंकि यह मौसम गुजरात में छुट्टियाँ मनाने के लिए एकदम सही है।

यह उत्सव पर्यटकों को कई विकल्प प्रदान करता है और जिनमें खरीददारी मुख्य विकल्पों में से एक है। इस उत्सव में कई चीजों जैसे अद्वितीय गुजराती हस्तशिल्प (हाथ से बना हुआ सामान) और कच्छ कढ़ाई, चाँदी के सामान, गहने, रसोई के सामान, दर्पण (आइना) के काम आदि का प्रदर्शन किया जाता है। इन वस्तुओं को घरेलू उपयोग के लिए खरीदा जा सकता है या फिर एक यादगार के रूप में घर ले जाया जा सकता है।

पूरे राज्य के सभी कलाकार उत्सव पर अपने संगीत के जरिए पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए एकत्र होते हैं। यहाँ पर्यटक रेगिस्तान सफारी जैसी गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं या एक गर्म गुब्बारे में बैठकर कच्छ रेगिस्तान के हवाई दृश्य का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चों के लिए यहाँ कुछ सामान्य साहसिक सवारी भी हैं। पर्यटक मल कार्ट (ऊँट गाड़ी) पर बैठकर भ्रमण, गोल्फ कार्ट, एटीवी सवारियों का भी आनंद ले सकते हैं।  रात में आप टेंट के चारों ओर टहलते हुए तारों से जगमगाते आकाश की झलक देख सकते हैं। पर्यटक यहाँ पर आकर नारायण सरोवर या टेश्वर शिव मंदिर जैसे कुछ अन्य शानदार मंदिरों का भी भ्रमण कर सकते हैं। यह प्रकृति प्रेमियों के बिल्कुल अनुरूप है, क्योंकि कच्छ के रेगिस्तानी वन्यजीव पास में ही है और आप यहाँ पर राज्य के अद्वितीय जानवरों का पता लगा सकते हैं।

तो, कच्छ रण उत्सव की यात्रा करें और गुजरात की यात्रा को यादगार बनाएं।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives