Home / India / नवरात्रि विशेष: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय डांडिया और गरबा गीत

नवरात्रि विशेष: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय डांडिया और गरबा गीत

September 24, 2017
by


Rate this post

नवरात्रि विशेष: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय डांडिया और गरबा गीत

नवरात्रि को सिर्फ चंद दिन ही शेष रह गए हैं। लोग आगामी नौ दिनों (नवरात्रि) में मनाए जाने वाले उत्सव और भजन-कीर्तन के लिए उत्साहित हैं। नवरात्रि महान उत्साह और जोश के साथ मनाया जाने वाला 9 दिवसीय हिंदू त्यौहार है। लोग इस तरह के त्यौहारों में भारत की महान सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हैं। भारत की प्रिज्मीय विविधता नवरात्रि की अनगिनत कथाओं का बखान करती है। नवरात्रि का त्यौहार दिव्य देवी माँ दुर्गा के सम्मान में मनाया जाता है। नवरात्री के दौरान, लयबद्ध नृत्य के साथ-साथ जीवंत रंगों वाले पंडाल सजाए जाते हैं। रंगीन कपड़े, डांडिया वाली छड़ें और गरबा नृत्य विशेष रूप से नवरात्रि के उत्सव से ही संबंधित हैं। हालाँकि, भारत के पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में, नवरात्रि त्यौहार को दुर्गा पूजा के नाम से जाना जाता है। शुभ नवरात्रि के उत्सव के गुंजायमान को अब दो दिन ही बचे हैं। नवरात्रि के उत्सव का आगाज 21 सितंबर को शुरू होगा और 29 सितंबर तक जारी रहेगा। नवरात्रि के शुभारंभ के दसवें दिन दशहरा है। नवरात्रि के दौरान दोस्तों और परिवार के साथ विशेष गरबा रात्रि मनाने के लिए यहाँ आपके लिए बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय डांडिया और गरबा गीत प्रस्तुत हैं।

ढोली तारो ढोल बाजे

यह तालबद्ध गीत संजय लीला भंसाली की वर्ष 1999 की श्रेष्ठ भारतीय रोमांटिक फिल्म, हम दिल दे चुके सनम का है और इस खूबसूरत गीत में डांडिया और गरबा नृत्य दृश्यों का बखूबी संयोजन है। सदाबहार गीत ढोली तारो ढोल बाजे, अभी भी दिल के तार को छेड़ देता है और यह उत्सव या समारोहों के लिए एक आदर्श गीत है। इस गीत को कविता कृष्णमूर्ति, विनोद राठौड़ और करसन सगाठिया ने गाया है और इस्माइल दरबार का उत्कृष्ट संगीत ढोली तारो ढोल बाजे, गरबा रात्रि के लिए बिलकुल उपयुक्त है।

नगाड़ा संग ढोल

श्रेया घोषाल और ओसमान मीर ने इस गीत को गाया है और नगाड़ा संग ढोल नामक यह गीत वर्ष 2013 की इंडियन रोमांटिक क्राइम ड्रामा फिल्म – गोलियों की रासलीला राम-लीला का है और इस फिल्म में दीपिका पदुकोण, रणवीर सिंह और सुप्रिया पाठक ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह गरबा गीत, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला का है। गुजराती और पंजाबी संगीत के संमिश्रण वाले इस गीत में गुजराती गीतकाव्य के साथ ढोल के सुर का भी संयोजन है। इस गीत का सुर बहुत ही उत्साहित करने वाला है और यह गीत नृत्य मंच पर लोगों को नृत्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

शुभारंभ

वर्ष 2013 की फिल्म काय पो छे का शुभारंभ नामक सुंदर गीत हर शुभ अवसर के लिए मशहूर है। धड़कन बढ़ा देने वाले इस गीत की धुन किसी को भी डांडिया या गरबा नृत्य करने के लिए मजबूर कर सकती हैं। श्रुति पाठक, दिव्य कुमार और अमित त्रिवेदी द्वारा शुभारंभ गीत गाया गया है और यह गीत पूजा वंदना का एक आधुनिक रूपान्तरण है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म, काय पो छे चेतन भगत के उपन्यास द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित है।

डोला डोले

यह वर्ष 2004 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म, ब्राइड एंड प्रिज्युडिस का गीत है और चढ्ढा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गुजराती परंपरा वाले गुरिंदर सुंदर के सार का चित्रण किया गया है। वर्ष 2004 की यह फिल्म बॉलीवुड शैली के जेन ऑस्टेन के श्रेष्ठ उपन्यास प्राइड एंड प्रिज्युडिस का रूपांतरण थी।

डिस्को डांडिया

यह गीत वर्ष 1989 में बाबर सुभाष द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म लव लव लव का है। यह गीत पारंपरिक गुजराती लोक संगीत के साथ-साथ डिस्को मिश्रण और खुशदिल संयोजन वाला माना जाता है। यह गीत अभी भी गरबा रात्रि के बिल्कुल अनुकूल माना जाता है।

केसरीओ रंग

फाल्गुनी पाठक की वर्ष 2013 की एल्बम ओढ़नी ओढ़ू का यह श्रेष्ठ गीत नवरात्रि उत्सव का प्रबल दावेदार माना जाता है। लोग अपनी उम्र का लिहाज किए बिना, इस गजब के गीत के सुरों के साथ कदम मिलाते हुए नृत्य करते हैं। त्यौहारों के समय इस गीत का उपयोग डांडिया और गरबा नृत्य के लिए किया जाता है।

ओ री गोरी

यह गीत वर्ष 2002 की रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म, आप मुझे अच्छे लगने लगे का है। यह नवरात्रि विशेष गीत है जिसमें ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने अभिनय किया है। ओ री गोरी गीत की अवधि 8 मिनट और 15 सेकंड होने के साथ यह फिल्म का सबसे लंबा गीत है। इस गीत को अभिजीत भट्टाचार्य और अलका याज्ञनिक ने गाया था। फिल्म आप मुझे अच्छे लगने लगे का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। यह नवरात्रि उत्सव के लिए एक आदर्श गीत है। ओ री गोरी गीत अपने आश्चर्यजनक संगीत के साथ, नौ दिनों वाले नवरात्रि के त्यौहार में लोगों को मनोरंजन और उल्लास का आनंद प्रदान करता है।

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives