Home / India / दिल्ली के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल

दिल्ली के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल

October 13, 2017
by


दिल्ली के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल

दुर्गा पूजा और शुभ नवरात्रि का उत्सव आने वाला हैं। दुर्गा पूजा का उत्साह पहले से ही पूरे देश पर छा गया है। इस पवित्र त्यौहार का पूरे देश के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दुर्गा पूजा नौ दिनो तक मनाया जाने वाला त्यौहार है, जिसे लोग जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। देवी माता दुर्गा ज्वलंत आशाओं को बढ़ाती हैं और हमें शक्ति प्रदान करती हैं तथा अपने भक्तों को बुराई के रास्ते को छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरणा प्रदान करती हैं। विभिन्न रंगों में की गई सजावट इसको एक भव्य बनावट प्रदान करती है तथा असंख्य दुर्गा पूजा पंडालों की विविधता भारत के राजधानी शहर में दुर्गा पूजा उत्सव की प्रज्मीयता को दर्शाती है। इस वर्ष दुर्गा पूजा समारोह 21 सितम्बर से शुरू होकर 29 सितंबर तक मनाया जाएगा। नृत्य, सिन्दूर खेल, बच्चों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएं, दिल्ली में दुर्गा पूजा पंडाल की जीवंतता का प्रतीक हैं। देवी दुर्गा की सुंदर सजावट वाली मूर्तियाँ एक शानदार दृश्य की तरह प्रतीत होती हैं। यह शानदार दृश्य शक्तिशाली देवी दुर्गा की शक्ति में आपके विश्वास को समृद्ध करता है। दिल्ली की राजधानी में कुछ लोकप्रिय दुर्गा पूजा पंडाल हैं, जो कि दिल्ली वासियों को जीवंत माहौल का अनुभव कराने और भारत की सांस्कृतिक विविधता का अनुभव कराने के लिए जाने जाते हैं।

सी आर पार्क दुर्गा पूजा पंडाल

दुर्गा पूजा के दौरान दिल्ली का यह स्थान सबसे अच्छा विकल्प है। चितरंजन पार्क (सीआर पार्क) दुर्गा पूजा पांडाल की भव्यता, सौंदर्य और जीवंतता बेजोड़ है। दिल्ली का यह स्थान मिनी बंगाल के रूप में भी जाना जाता है, यहाँ की दुर्गा पूजा आपको अद्भुत अनुभव प्रदान कराती है।

मातृ मंदिर, सफदरजंग एन्क्लेव

सफदरजंग एन्क्लेव के ब्लॉक बी -2 में स्थित, मातृ मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार अभी तक का सबसे बड़ा उत्सव होने जा रहा है क्योंकि इस वर्ष मंदिर की पचासवीं वर्ष गांठ (स्वर्ण जयंती) है। इसके अलावा, यह दिल्ली के मध्य में बसे काली बरी से संबंध रखता है।

दुर्गा पूजा पंडाल, मिंटो रोड, राजीव चौक  

कनॉट प्लेस के पास मिंटो रोड पर एक लोकप्रिय दुर्गा पूजा पंडाल, जो राजधानी दिल्ली का केन्द्र बिन्दु (धड़कन) है। यह रंगीन दुर्गा पूजा पंडाल अपने धुनुची नृत्य के लिए जाना जाता है और यह सबसे अच्छी पुष्पांजलि के लिए मान्यता प्राप्त है।

कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा पंडाल

दुर्गा पूजा की पेशकश, कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा पंडाल में बेजोड़ है। इस मंडप की सुन्दरता, विशेषता और जीवंत पेशकश नायाब है।

तिमारपुर और सिविल लाइंस पूजा समिति

यह पंडाल दुर्गा पूजा के विषय पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल है और यहाँ कलात्मक मूर्तियों के अलग-अलग रूपों को पेश करके उत्सव मनाता है।