Home / India / बॉलीवुड फिल्मों के सबसे लोकप्रिय होली गीत

बॉलीवुड फिल्मों के सबसे लोकप्रिय होली गीत

February 24, 2018
by


होली फाल्गुन के महीने का भरपूर मजा लेने और सभी परेशानियों-दुखों को पीछे छोड़ देने का नाम है। रंगों का यह त्यौहार बहुत-सी यादगार यादों को फिर से ताजा कर देता है, जो शायद यादें केवल दिवाली में वापस आ सकती है। होली में अपने प्रियजनों के साथ होली खेलना, राहगीरों पर बालकनी से रंग भरे गुब्बारे फेंकना या फिर सड़क पर जाते हुए कुछ अजनबी पर पानी फेंकना आदि जैसी शरारतें काफी रोमांचक लगती है, होली की ये सारी शरारतें जीवन के सुख-दुख का आनंद लेने के बारे में है। कुछ लोग सभ्यता के साथ होली खेलते है जबकि कुछ लोग असभ्य तरीकों से जैसे सिन्थेटिक पक्के रंगों और गाय के गोबर के साथ खेलते है और साथ ही कुछ लोगों को लगता है कि यह बेवकूफी वाला कार्य होता है।

इस जोशपूर्ण रंगों के त्यौहार को संगीत और भी ज्यादा रोमांचक बना देता है। होली की महत्ता और रंगलियों को व्यक्त करने के लिए, बॉलीवुड फिल्मों में कई होली के दृश्य चित्रित किए गये हैं- जैसे किसी स्थान पर तबाही मचने वाली हो या फिर रामगढ़ पर गब्बर हमला करने जा रहा हो। सदाबहार (या सदा-रंगीन) क्लासिक गीत ‘रंग बरसे’ से लेकर नया नृत्य गीत ‘बलम पिचकारी’ तक उन सभी गीतों की सूची नीचे दी गई है, जिनको होली के समारोह में जरूर बजाना चाहिए।

रंग बरसेः सिलसिला

अमिताभ बच्चन की मध्यम आवाज और हरिवंश राय बच्चन के शब्दों के जादू के साथ, यह गीतसदा के लिए होली स्तुति बन गया है। शायद अमिताभ-रेखा की केमिस्ट्री ने गीत की लोकप्रियता को और अधिक बढ़ा दिया, लेकिन भारतीय लोक संगीत, संस्कृति और नृत्य का बेहतरीन मिश्रण के कारण अभी भी चलन में बना हुआ है। ऐसी संभावना है कि होली के कुछ गीत इससे भी बेहतर चित्रित और लयबद्ध होंगे, लेकिन इतिहास में ‘रंग बरसे’ सर्वश्रेष्ठ होली गीत है।

होली के दिनः शोले

इस गीत मेंरा मगढ़ के वासी होली के रंगों में सराबोर होकर एक साथ नाचते हैं और फिर अचानक गब्बर अपने गिरोह के साथ आ धमकता है, जिससे गांव में भगदड़ मच जाती है। लेकिन कम से कम इस गीत में बसंत और वीरू के बीच छेड़खानी दृश्य काफी रोमांचित करता है। जया बच्चन (उस समय भादुरी) द्वारा निभाया गया विधवा महिला, राधा का किरदार बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा।

आज न छोड़गें बस हमजोलीः कटी पतंग

यह गीत उस्ताद आर.डी बर्मन द्वारा कम्पोज किया गया है और मनोरम आवाज वाले किशोर कुमार एवं हमारी राष्ट्रीय स्वर लता मंगेशकर द्वारा  संगीतबद्ध है। नखरेबाज काका (राजेश खन्ना) और शर्मीली आशा पारेख के अभिनय ने इस गीत को सोने पे सुहागा बना दिया, जिसके कारण आज भी यह गीत होली के अवसर पर खूब बजाया जाता है।

होली आयी रेः मशाल

यद्यपि यह गीत, इस सूची में अन्य गीतों की तरह ज्यादा लोकप्रिय नहीं है, इस गीत को लता मंगेशकर और किशोर कुमार की शानदार युगल अदायगी के कारण सुना जाता है और इस गीत को देखे एवं सीखे कि अनिल कपूर की इतनी उम्र होने बावजूद क्यों वो युवा लोगों की दिल की धड़कन है, जो फिल्म में आवारा-सह-गुंडे के रूप में दिग्गज दिलीप कुमार और वाहिदा रहमान के साथ होली का उत्सव मनाते हैं।

छान के मोहल्लाः एक्शन रिप्ले

यदि कोई अभिनेत्री है, जिसने अपने नृत्य कौशल को सुंदरता से ऊपर रखा है, तो वह है ऐश्वर्या राय,जो इस गीत में सफेद सलवार में काफी शानदार दिखाई दी है, चूँकि यह फिल्म 70 के दशक के समय पर बनी है, इसलिए इसमें हम साधारण कोरियोग्राफी और राजपाल तथा रणविजय की शानदार और मनभावक हेयर स्टाइलों का आनंद लेते हैं।

अरे जा रे हट नटखटः नवरंग

यही वही वह गीत है, जिसे दूरदर्शन के होली स्पेशल गीतों में सबसे पहले प्रदर्शित किया गया और जो शायद अभी भी दिखाया जाता है। इस गीत में अभिनेत्री संध्या नृत्य करती है, जिसमें दोनों लेग एक काल्पनिक दुनिया में राधा और श्याम के अवतारों में नृत्य करते है, आप इस गीत को होली के उत्सव पर बजाने से नजर अंदाज नहीं कर सकते है।

बलम पिचकारीः ये जवानी है दिवानी

अच्छा, अब हम एक ऐसे गीत की बात करते है, जिसमें दीपिका एक सीधी लड़की से बुरी बन जाती है और शॉर्ट्स परिधान में खूब मस्ती भी करती है। यह खूबसूरत गीत होली के उत्सव में चार चाँद लगा देता है, जिसमें यह दिखाया गया है कि शहरी लोग सेल्फी स्टिक्स, गार्डन पाइप और गैर इंडियन के साथ होली खेलना पसंद करते हैं। वैसे भी इस गीत की चमक, मनोरंजन और ऊर्जा बहुत ही शानदार है, जो मन की उदासी को दूर भगा देती है।

अंग से अंग लगानाः डर

उत्तेजित करने वाले लिरिक्स अलावा, इस गीत का मुख्य आकर्षण सनी देओल का नृत्य है और शाहरूख इसमें एक पागल प्रेमी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए है- हम सभी को मालूम है कि यह दृश्य कितना असाधारण है! और हाँ, जूही चावला हमेशा की तरह बहकाने वाली लगती है, जहाँ पर शाहरूख छिपने  की कोशिश करते हैं।

सोनी सोनी: मोहब्बतें

होली का पर्याय ही प्रेम करना होता है और रोमांस के राजा शाहरूख खान फिल्म मोहब्बतें में अपने प्यार को प्राप्त करना सिखाते है, और इसी का गीत सोनी सोनी में कुछ ज्यादा ही धमाल मचाते हैं। हम आपसे वादा करते है कि यह गीत निश्चित रूप से आपके मूड को तरोताजा कर देगा।

होली खेले रघुवीराः बागवान

यह एक और बेहतरीन गीत है, जिसमें बिग बी (अमिताभ बच्चन) की दिलकश आवाज और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का खूबसूरत अदांज दिखाई दिया है। अवध के ब्रज क्षेत्र में होली बहुत ही लोकप्रिय त्यौहार है और यह गीत होली उत्सव में एक परिवार के लिए एकदम अनुकूल है और इस फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है।

डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होलीः वक्त

यह गीत अनु मलिक के अच्छे दिनों का है। लेकिन इस गीत को सिर्फ अनु मलिक के लिए न देखे, बल्कि प्रियंका और अक्षय की उम्दा अभिनय और होली की धूमधाम के लिए भी देखें- बादलों के बीच गुलाल के साथ होली के उत्सव में उफ्फ और आउच का सम्मिश्रण और भी अधिक रोमांचक बनाता है।

गो पागलः जॉली एलएलबी-2

इस वर्ष सदाबहार होली गीतों में एक और गीत जुड़ गया है। फिल्म जॉली एलएलबी 2 का गीत गो पागल बहुत उम्दा है, जो होली के महत्व को परिभाषित करता है। अक्षय कुमार और हुमा कुरेशी ने इस गीत पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के त्यौहार को दर्शाता है। यह गीत आपके होली उत्सव के लिए निश्चित तौर पर अनुकूल है।

बद्री की दुल्हनियाः बद्रीनाथ की दुल्हनिया

इस साल होली के नवीनतम गीतों में शामिल होने वाला, बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टाइटल गीतबद्री की दुल्हनिया है, जिसमें वरूण धवन और आलिया ने अभिनय किया है। इसके अलावा बिहारी लोक ‘गीत चलता मुसाफिर मोह लिया रे’ को अपने होली गीतों में शामिल करना न भूलें।