Home / Movies / विवादों को आकर्षित करने वाली 5 बॉलीवुड फिल्में

विवादों को आकर्षित करने वाली 5 बॉलीवुड फिल्में

November 22, 2017
by


विवादों को आकर्षित करने वाली 5 बॉलीवुड फिल्में

भारत दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योग में से एक है और देश में फिल्म को पसंद करने वाले लोगों की तादात काफी ज्यादा है। हर साल काफी संख्या में फिल्में रिलीज होती हैं। इन्ही में से कुछ फिल्में ब्लॉकबस्टर्स बनने और सराहनाओं को प्राप्त करने और पुरस्कारों को जीतने में सफल होती हैं, जबकि कई अन्य फिल्में लोगों का ध्यान भी आकर्षित नहीं कर पाती हैं। हालाँकि, कुछ फिल्में नकारात्मक ध्यान आकर्षित करती हैं और यह  फिल्में या तो भावनाओं को प्रभावित करने या इतिहास को गलत तरीके से दर्शाने का आरोप लगने के कारण, रिलीज होने के समय या तो प्रतिबंधित कर दी जाती है या लोगों के विरोध प्रदर्शनों का कारण बनती हैं। यहाँ विवादों को आकर्षित करने वाली पाँच फिल्में प्रस्तुत है।

1.पद्मावती

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं नवीनतम फिल्म पद्मावती काफी विवादों के घेरे में है। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन यह फिल्म संकटों के बादल की गिरफ्त में है, क्योंकि राजपूत समुदाय ने इस फिल्म पर गलत बयानों और तथ्यों के विरूपण के आधार पर प्रतिबंध लगाने की माँग की है। यह फिल्म प्रसिद्ध राजपूत रानी पद्मावती पर आधारित है। करणी सेना और फ्रिंज समूहने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को धमकी दी है, क्योंकि दीपिका पादुकोण ने फिल्म में गलत दृश्यों के साथ पद्मवती की भूमिका निभाई है और 1 दिसंबर को भारत बंद की चेतावनी भी दी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व शाही परिवार की बेटी हिना सिंह जूदेव ने कहा है कि इस फिल्म का घूमर गीत आलोचनात्मक है। वह कहती है कि राजपूत रानियों ने कभी लोगों के सामने नृत्य नहीं किया था। यह भी माना जाता है कि एक इस फिल्म में सपने के दृश्य में दिल्ली सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलजी को रानी के साथ रोमांस (प्रेम लीला) करते हुए दिखाया गया है। हालाँकि भंसाली का कहना है कि फिल्म में इतिहास को विकृत नहीं किया गया है।

  1. जोधा अकबर

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म जोधा अकबर वर्ष 2008 में रिलीज हुई थी। हालाँकि, रिलीज होने से पहले, फिल्म को इतिहास के विरूपण के आधार पर विरोध प्रदर्शनों और आपत्ति का सामना करना पड़ा था। यह फिल्म मुगल साम्राज्य के सम्राट अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा के बीच प्रेम कहानी पर आधारित थी। बाद में जोधा अकबर की पत्नी बन गईं। राजपूत करणी सेना ने इस फिल्म का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि जोधा अकबर की पत्नी नहीं थी। जोधा वास्तव में मारवाड़ के उदय सिंह की बेटी थीं और उनकी शादी अकबर के बेटे जहांगीर से हुई थी। फिर भी, फिल्म एक वाणिज्यिक हिट थी।

  1. फना

फना एक पर्यटक गाइड जो वास्तव में कश्मीरी विद्रोही है और एक अंधी कश्मीरी लड़की के बीच प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को वर्ष 2006 में रिलीज किया गया था और आमिर खान और काजोल ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालाँकि, इस फिल्म ने भी काफी विवादों को आकर्षित किया था और गुजरात में इस फिल्म को प्रतिबंधित भी कर दिया गया था। आमिर खान ने गुजरात राज्य में फिल्म को बढ़ावा देने के समय, वहाँ के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले नर्मदा बाँध के संचालन पर टिप्पणी करके भाजपा को नाराज कर दिया था। बीजेपी ने आमिर खान द्वारा की जाने वाली टिप्पणियों पर उनसे माफी माँगने की माँग की,लेकिन आमिर खान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसलिए काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे और सिनेमा सुरक्षा प्रदान करने में भी असमर्थ रहे थे व गुजरात के स्वामियों ने फिल्म को रिलीज होने से अस्वीकृत कर दिया था।

  1. पीके

पीके फिल्म वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को निर्देशक राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था। यह फिल्म एक उपहासात्मक विज्ञान और परिकल्पनीय कॉमेडी से परिपूर्ण थी और इसमें प्रभावशाली स्टार कलाकार आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी आदि थे। यह फिल्म एक एलियन (दूसरे ग्रह का व्यक्ति) पर आधारित है, जो एक शोध मिशन के लिए धरती पर पर उतरता है। एलियन देश में प्रचलित अंधविश्वास और धार्मिक रीति-रिवाजों की जाँच करता है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आधार पर फिल्म निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस फिल्म के एक दृश्य में यह दिखाया गया है कि एक आदमी भगवान शिव की पोशाक में है, जो दो बुर्का पहने हुए बैठी मुस्लिम महिलाओं का रिक्शा खींचता है। इस फिल्म पर नग्नता के भी आरोप थे, क्योंकि फिल्म के पोस्टर में आमिर खान को अपने गुप्त अंगों को एक रेडियो केसेट रिकॉर्डर के पीछे छुपाए हुए नग्न अवस्था में दिखाया गया था। फिर भी, फिल्म काफी हिट हुई थी।

  1. ए दिल है मुश्किल

एक रोमांटिक नाटकीय फिल्म ए दिल है मुश्किल दीवाली के सप्ताहांत 28 अक्टूबर 2016 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अभिनय किया है। फिल्म के रिलीज होने से एक महीने पहले उरी हमला हुआ था। हमले के बाद, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कहा कि वह फिल्म को रिलीज करने की अनुमति नहीं प्रदान करने देंगे, क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हैं। एमएनएस ने सिनेमा के मालिकों के खिलाफ फिल्म को रिलीज करने पर जान-बूझकर मान-हानि करने की धमकी दी थी। सिनेमा ऑनर्स एक्जिबिटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीईईएआई) ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी अभिनेताओं की फिल्मों को सिनेमा घरों में नहीं रिलीज किया जाएगा। हालाँकि करन जौहर ने भी कहा था कि वह पाकिस्तानी अभिनेताओं के साथ काम नहीं करेंगे, लेकिन आखिरकार फिर भी फिल्म रिलीज हो गई थी।