Home / Movies / हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध करवा चौथ गीत

हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध करवा चौथ गीत

October 27, 2018
by


Rate this post

शुभ त्यौहार करवा चौथ भारत का एक लोकप्रिय व्रत त्यौहार है, जिसमें महिलाएँ अपने जीवन साथी की दीर्घायु और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन और पानी को ग्रहण किए बिना पूरे दिन इस व्रत का पालन करती हैं। भारतीय फिल्म उद्योग अपने मनोरंजक गीतों, विभिन्न प्रकार के नृत्यों के अलावा बेहतरीन फिल्मों के लिए विख्यात है। हमारे फिल्म उद्योग में सभी प्रकार के अवसरों, त्यौहार, भावनाएँ आदि जैसे शीर्षकों से संबंधित बहुत सारे गीत हैं। हालाँकि, आज के समय में न केवल महिलाएँ, बल्कि पुरुष भी अपने जीवन साथी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। करवा चौथ के विशेष अवसर को सिर्फ चंद ही दिन शेष रह गए हैं, इसलिए यहाँ पर आपके लिए प्यार और सम्मान के विशेष बंधन को संजोने वाले बॉलीवुड के कुछ प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत हैं।

तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चाँद निकला – यह मधुर गीत प्रेम के सुंदर सार का चित्रण करने वाली फिल्म जख्म का है। शुभ त्यौहार करवा चौथ समीप होने के साथ, यह प्यार और सम्मान के विशेष बंधन को ध्यान में लाने वाला आधारभूत गीत माना जाता है। पूजा भट्ट और नागार्जुन पर चित्रित गली में आज चाँद निकला नामक गीत, महेश भट्ट द्वारा वर्ष 1998 में निर्देशित हिंदी फिल्म जख्म का है। इस गीत को अलका याज्ञनिक ने गाया था।

लेजा लेजा- यह रोमांटिक गीत वर्ष 2001 की लोकप्रिय भारतीय पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम (के 3 जी)’ का है। 6:50 मिनट की अवधि वाले इस गीत को कविता के सुब्रमण्यम, अलका याज्ञनिक, सोनू निगम, उदित नारायण, अमित कुमार ने गाया था। इस गीत का लेखन समीर ने किया था, जबकि फिल्म के लिए संगीत का लयबद्धीकरण जतिन ललित ने किया था।

घर आजा परदेसी – नब्बे के दशक की सबसे लोकप्रिय, मनोरंजक और रोमांटिक फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे, आदित्य चोपड़ा के निर्देशन वाली पहली फिल्म थी। वर्ष 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” में शाहरुख खान, काजोल, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, सतीश शाह, अचला सचदेव, हिमानी शिवपुरी जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय का प्रदर्शन किया था। 7 मिनट 29 सेकेंड की अवधि वाले घर आजा परदेसी नामक इस गीत को मनप्रीत कौर और पामेला चोपड़ा ने गाया था। इस फिल्म ने 41वें फिल्मफेयर अवार्ड्स के साथ-साथ 43वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स को भी जीता था। फिल्म के लिए संगीत का लयबद्धीकरण जतिन-ललित ने किया था, जबकि इस फिल्म के गीतों की रचना आनंद बख्शी ने की थी। एचएमवी के अनुसार, फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का साउंडट्रैक, साल में सबसे ज्यादा बिकने वाले बॉलीवुड साउंडट्रैकों में से एक था। इस फिल्म के सालभर में 9 से 12 लाख यूनिट साउंडट्रैकों की बिक्री हुई थी।

चाँद छुपा बादल में –

समकालीन समय में भी वर्ष 1992 की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का यह लोकप्रिय गीत छाया हुआ है। ऐश्वर्या राय और सलमान खान पर चित्रित यह गीत संजय लीला भंसाली की प्रसिद्ध रचना हम दिल दे चुके सनम का हिस्सा था। चाँद छुपा बादल में, गीत की अवधि पाँच मिनट छियालिस सेकेंड की है। इस गीत को अलका याज्ञनिक और उदित नारायण ने गाया है। इस फिल्म के गीतों का लेखन महबूब ने किया था, जबकि संगीत का लयबद्धीकरण इस्माइल दरबार ने किया था।

चाँद और पिया

वर्ष 1993 की फिल्म आशिक आवारा के इस लोकप्रिय गीत को साधना सरगम ने गाया था। इस फिल्म के लिए संगीत का लयबद्धीकरण लक्ष्मीकांत कुडालकर और प्यारेलाल ने किया था। पाँच मिनट बाइस सेकेंड की अवधि वाले इस गीत की रचना आनंद बक्सी ने की थी।