“एकम सत” का अर्थ है कि वह जो अस्तित्व में है, एक है”। यह ऋग्वेद की एक लोकप्रिय कविता है। इस कविता के अनुसार ईश्वर के तीन रूप हैं, जो पूरे विश्व के कार्यों का संचालन करते हैं। इन्हें पवित्र त्रिदेव कहा जाता है– जिसमें ब्रह्मा सृष्टि के सर्जक, विष्णु जीवन के पालक और महेशविलय करने वाले देवता शिव हैं। ऋग्वेद में, भगवान शिव के रुद्र रूप का वर्णन भी किया गया है। यजुर्वेद के [...]
भगवान शिव को समर्पित अमरनाथ मंदिर भारत में हिंदुओं के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थ स्थलों में से एक है। अमरनाथ मंदिर जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है। अमरनाथ की गुफा लगभग 12,760 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और हर साल भगवान शिव का शिवलिंग, जो स्वाभाविक रूप से बर्फ से बनता है,शिवलिंग का दर्शन करने के लिए हजारों भक्त आते हैं। पहलगाम और बालटाल दोनों से पंचतरणी तक हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध हैं। वहाँ से गुफा तक [...]