Home / Travel / अंबिका काल्ना, पश्चिम बंगाल में 108 शिव मंदिर

अंबिका काल्ना, पश्चिम बंगाल में 108 शिव मंदिर

January 22, 2018
by


अंबिका काल्ना, पश्चिम बंगाल में 108 शिव मंदिर

अंबिका काल्ना, पश्चिम बंगाल में 108 शिव मंदिर

स्थान नवाहाट, बर्धमान जिला, पश्चिम बंगाल

अपने भव्य टेराकोटा (मिट्टी) मंदिरों के साथ, अम्बिका काल्ना को “मंदिर टाउन” के रूप में भी जाना जाता है। शक्ति की देवी माँ काली को समर्पित, इन मंदिरों को विशिष्ट अचल शैली में बनाया गया है।

काल्ना में सबसे आकर्षक मंदिर 108 शिव मंदिर का परिसर है। विष्णुपुर की शाही संपत्ति के हस्तांतरण और स्वामित्व का जश्न मनाने के लिए, यह 1809 में महाराजा तेज चंद्र बहादुर द्वारा बनवाया गया था। एक वास्तुशिल्प चमत्कार, मंदिर संरचना दो सांद्रक चक्रों का एक संयोजन है, जिनमें से प्रत्येक में भगवान शिव को समर्पित छोटे मंदिर हैं। ये मंदिर एक माला में मोतियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसकी दीवारें रामायण और महाभारत की घटना और यहाँ तक कि शिकार के दृश्य भी दर्शाती हैं।

इसकी बाहरी परिधि में 74 मंदिर हैं और आन्तरिक मंडल के 34 मंदिरों हैं, जो पौराणिक रूप से शुभ विचारों के साथ बनाया गए हैं। इसे नव कैलाश मंदिर भी कहा जाता है और इन 108 मंदिरों में प्रत्येक में शिव लिंग हैं। आंतरिक मडंल के सभी सफेद शिवलिंग (अच्छे कर्मों का प्रतीक है) हैं, जबकि बाहरी मडंल में बने मंदिरों में आधे काले शिवलिंग (पाप का प्रतीक) हैं।

यह हमेशा प्रचारित है कि एक मानव अपनी ईमानदारी से प्रार्थना और ध्यान के माध्यम से सर्वशक्तिमान (ईश्वर) से मिल सकता है। सांत्वना पाने के लिए, सभी को सांसारिक हितों को त्याग कर पूरी तरह से भगवान (मोक्ष) की प्राप्ति की दिशा में अपना जीवन समर्पित करना चाहिए। इस अवधारण को, इन मंदिर की संरचनाओं के माध्यम से वर्णन किया जाता है। मंदिर के बाहरी मंडल के मंदिर, हम जिस दुनिया में रहते है उसको दर्शाते है, जबकि आंतरिक मडंल के मंदिर, शुद्ध विचारों के रूप में लोक का प्रतीक है, जो हम भगवान शिव की पूजा करने के बाद प्राप्त होते हैं।

काल्ना में अन्य मंदिर:

  • अनंतबासुदेव मंदिर
  • लालजी मंदिर
  • माजीर बारी
  • प्रतापेश्वर मंदिर
  • सिद्धेश्वरी मंदिर

आप रिक्शा किराये पर लेकर यहाँ जा सकते हैं, जो कि आपको करीब 2-3 घंटे में सभी मंदिरों के आसपास पहुँचा देगा। शिवरात्रि के दौरान 108 शिव मंदिर में एक विशेष मेला आयोजित किया जाता है जो पूरे हफ्ते चलता रहता है।

उपरोक्त लेख इंगलिश लेख 108 Shiva Temple at Ambika Kalna, West Bengal का अनुवाद है।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives