Home / Travel / आगरा में अकबर का मकबरा

आगरा में अकबर का मकबरा

January 8, 2018
by


आगरा में अकबर का मकबरा

आगरा में अकबर का मकबरा

आगरा में स्थित, एक विस्तृत मुगल संरचना के साथ अकबर का मकबरा शहर का एक लोकप्रिय आकर्षण है। मकबरे की कब्र में अकबर के नश्वर अवशेष मौजूद है और इतिहास से पता चलता है कि अकबर ने अपने जीवनकाल में ही मकबरे के निर्माण की योजना बना ली थी तथा इसका निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया था, जिसे बाद में उनके बेटे जहाँगीर ने इसे पूरा करवाया था।

इस परिसर में कब्र और बुलंद दरवाजा के रूप में प्रख्यात एक विशालकाय प्रवेश द्वार भी है। इस दरवाजे का एक विशाल रास्ता मकबरे तक जाता है और चार संगमरमर की मीनारों के साथ यह बहुत शानदार और प्रभावशाली है। मुख्य मकबरे का निर्माण लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से किया गया है और इसे खूबसूरती से नक्काशी और डिजाइन भी किया गया है। यह मकबरा पांच मंजिला है।

इस मकबरे के चारों ओर एक अच्छी तरह से बना हुआ उद्यान है, जहाँ आपको कई तरह के बंदर, आस-पास नाचते मोर और यहाँ तक कि हिरण भी दिखाई दे सकते हैं! अकबर के मकबरे के दक्षिण पूर्व हिस्से में शीशमहल या शीशे का महल हैं। यह महल जहाँगीर ने अपनी पत्नी नूरजहाँ के लिए बनावाया था।

निश्चित रूप से आपको आगरा में स्थित अकबर के मकबरे को देखने जाना चाहिए।

खुलने का समय: सूर्योदय से सूर्यास्त (सभी दिन खुला)

प्रवेश शुल्क: प्रति व्यक्ति 5 रुपये (भारतीय), 100 रुपये (विदेशी)