Home / Travel / मुंबई में इस्कॉन मंदिर

मुंबई में इस्कॉन मंदिर

January 4, 2018
by


मुंबई में इस्कॉन मंदिर

मुंबई में इस्कॉन मंदिर

मुंबई में स्थित, राधा रस बिहारी मंदिर (आमतौर पर इस्कॉन मंदिर के रूप में जाना जाता है) शहर के सबसे उत्कृष्ट मंदिरों में से एक है, जोकि चार एकड़ के भू-भाग में फैला हुआ। जुहू समुद्र तट के पास स्थित सौ फुट से अधिक ऊँची संगमरमर के गुंबदों के साथ, इस्कॉन मंदिर को मुंबई नगरी का भ्रमण करते समय नकारा नही जा सकता है। श्री राधा रस बिहारी आस्था सखी मंदिर (मंदिर का पूरा नाम), राधा-कृष्ण और राधा की आठ साखियों को समर्पित है। यह मंदिर 1978 में खोला गया था और मुख्य मंदिर में एक सभागार, सात मंजिला गेस्ट हाउस, एक रेस्तरां और एक बेकरी है।

”हरे राम हरे राम

राम राम हरे हरे

हरे कृष्णा हरे कृष्णा

कृष्णा कृष्णा हरे हरे”

जब आप इस शांत (निर्मल) मंदिर के परिवेश में होगें, तो इस सर्वोच्च मंत्र की मधुर ध्वनि से आपकी आत्मा तृप्ति हो जाएगी। इस मंत्र में बुराई और विनाश से बचाने की शक्ति विद्यमान है। आपको हवा में ऊपर उठाकर हाथ झूमते श्रद्धालु, आरती के समय पवित्र लय में खोए तथा भगवान कृष्ण के साथ आध्यात्मिक रूप से जुड़े हुए और उनके भावपूर्ण बंधन का आनंद उठाते हुए श्रद्धालु दिखाई देगें।

स्थान: हरेकृष्णा लेंड, चंदन सिनेमा के नजदीक, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र

बंद: दोपहर 1:00 बजे से शाम 4.30 बजे, रात्रि 9:00 बजे से सुबह 4.30 बजे तक

प्रमुख आकर्षण

  • विशेष कार्यक्रम-मंदिर में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक ज्ञान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कोई व्यक्ति किसी भी समय विशेष कार्यशालाओं, से मिनारों और व्याख्यानों का हिस्सा बन सकता है और समाज के विकास और उत्थान के लिए योगदान दे सकता है।
  • प्रभुपाद आवास- इस निवास-गृह में भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की कई वस्तुएं और स्मृतियाँ हैं, जो इस्कॉन के संस्थापक-आचार्य थे। (नोट: निवास के लिए शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक हैं।)
  • वैदिक शिक्षा केंद्र- यहाँ पर भगवद गीता और श्रीमद भागवतम की शिक्षाएं, तनाव प्रबंधन कार्यक्रमों, योग सत्र और वैदिक शिक्षा के आधार पर विशेष पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
  • पुस्तकालय- इसमें आध्यात्मिक पुस्तकों के साथ-साथ एक मल्टीमीडिया सेक्शन का विस्तृत संग्रह है, जहाँ पर कोई भी रिकॉर्ड व्याख्यान और भजन (भक्ति गीत और प्रार्थना) सुन सकता है।
  • आवास के लिए पर्याप्त जगह है, यानी अतिथि गृह और उन लोगों के लिए अतिथि कमरे, जो धार्मिक वातावरण में रहने और मंदिर के कार्यक्रमों में भाग लेने में रुचि रखते हैं।
  • वैदिक संस्कार हॉल- यह हॉल विवाह यज्ञ (विशेष प्रार्थनाओं और हवन) और शुभ समारोहों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, मंडपम, गौरांगा, शंखा और वृंदावन नाम के अन्य हॉल चरणीय क्षमताओं के साथ हैं, जिन्हें समारोहों और कार्यों की मेजबानी के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।
  • गोविंदा का भोजनालय- यहाँ पर सभी किस्में- भारतीय, चायनीज, थाई, मैक्सिकन और इटालियन को शुद्ध शाकाहारी भोजन के रूप में परोसा जाता है।
  • गोविंद की बेकरी- इस बेकरी में स्वादिष्ट केक, आइसक्रीम, डोनट्स, बर्गर, पिज्जा और अन्य बेक किए हुए व्यंजन परोसे जाते हैं।
  • आध्यात्मिक बुटीक– आप यहाँ पर धार्मिक पुस्तकें, वीसीडी और डीवीडी, पारंपरिक सामग्री, पूजा के लिए आध्यात्मिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

त्वरित सुझाव:

  • आपको मंदिर परिसर में पृथ्वी पर स्वर्ग भवन में आयोजित, जिसे प्रीति वर्धनम भी कहा जाता है, रविवार के पर्व कार्यक्रम में दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक में शामिल होने का प्रयास करना चाहिए। यहाँ परविशेष कीर्तन और वैदिक दर्शन सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिसका समापन स्वादिष्ट कृष्ण प्रसाद की भेंट के साथ किया जाता है।
  • जन्माष्टमी, राधाष्टमी, गोवर्धन पूजा, रामनवमी और जगनाथ रथ यात्रा सहित त्यौहारों पर विशेष समारोह होते हैं।
  • यहाँ पर कार पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है।
  • मंदिर में परंपरिक परिधान में जाएं।
  • यदि आप वहाँ रहने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से एक कमरे को आरक्षित करें।

पता: हरे कृष्णालेंड, जुहू चर्च रोड, जुहू, मुंबई- 400094, महाराष्ट्र