Home / Travel / मुम्बई के पिस्सू बाजारों में खरीददारी करने का आनंद

मुम्बई के पिस्सू बाजारों में खरीददारी करने का आनंद

February 22, 2018
by


“जो कोई यह कहता है कि धन से सुख नहीं खरीदा जा सकता है, उन्हें पता नहीं कि किस स्थान पर खरीददारी करें “- बो डेरेक

खुदरा थेरेपी, किसी को फिर से जवां बनाने के लिए सबसे प्रभावशाली तरीका है! एक महिला से बेहतर इस बारे में और कौन जानता होगा? जब तक आप अपनी शॉपिंग को विराम नहीं दे देते तब तक उनको एक दुकान से दूसरी दुकान पर जाते रहना काफी पसंद आता हैं। दुनियाभर में दुकानदारों की एक विस्तृत विविधता पाई जाती है। जबकि कुछ प्रमुख चीजों की अधिकता में अपनी पसंद के अनुसार खरीददारी करना, एक अलग प्रकार के आनंद का अनुभव कराता है। मुंबई शहर को हमेशा से भारत के फैशन की राजधानी के रूप में माना जाता है। यह शहर केवल वर्तमान में अत्यधिक मांग वाली डिजाइनर चीजों के लिए ही श्रेष्ठ नही है बल्कि देश में पिस्सू बाजार के बाद से यह सबसे अधिक मांग वाली चीजों की उपलब्धता वाला केन्द्र भी बन गया है।

एक अच्छा पिस्सू बाजार खरीददार के लिए स्वर्ग जैसा होता है और निश्चय ही मुंबई उनमें से एक है। मुंबई में पिस्सू या सड़क बाजार, खरीददारी का आनंद लेने वाले लोगों के लिए एक अच्छा सौदा करने के अवसर प्रदान करता है। यहाँ के बाजारों के सबसे अधिक प्रचलित और खूबसूरत वस्त्रों को खरीदने का अवसर कौन गंवाना चाहेगा, वो भी अगर अच्छे दाम पर मिल हो रहे हों? मुंबई के पिस्सू बाजारों में खरीददारी करने के लिए गेटवे ऑफ इंडिया की यात्रा करना आवश्यक है। अतः यहाँ मुंबई शहर के शॉपिंग स्वर्ग की एक छोटी सी जानकारी प्रदान की जा रही है-

कुलाबा कॉसवे

यह एक ऐसी जगह है जहाँ पर आप उचित दामों में प्रत्येक वस्तु प्राप्त कर सकेगें। हस्तशिल्प, कपड़े, किताबें या आभूषण, जो कुछ भी संभवतः आप सोच सको और जब आप खरीददारी करके थक जाए, तो लियोपोल्ड कैफे में जा कर अपनी थकान मिटा सकते हैं जो मुंबई में आराम करने वाले सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

लिंकिंग रोड

पारंपरिक और आधुनिकता का एक जीवंत संयोजन माने जाने वाला यह स्थान, मुंबई के सबसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों में से एक है। यदि आप भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को पसंद नहीं करते हैं, तो रविवार को इस बाजार में खरीददारी करने के लिए न जाएं।

क्रॉफर्ड मार्केट

एक ऐतिहासिक औपनिवेशिक इमारतों में बसी, यह क्रॉफर्ड मार्केट मुंबई के सबसे पुराने बाजारों में से एक है। इस बाजार में फल और सब्जियां मुख्य रुप से पायी जाती हैं। यहाँ सभी प्रकार के पालतू जानवरों का व्यापार भी विशेष रूप से किया जाता है।

फैशन स्ट्रीट

मुंबई में यह स्थान सबसे अधिक फैशन वाला माना जाता है और स्थानीय लोग बहुत ही विश्वास के साथ कह सकते हैं कि यह क्षेत्र फैशन में सबसे उच्च स्तर पर है। 150 से भी ज्यादा दुकानों वाला यह फैशन स्ट्रीट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।

चोर बाजार

वास्तव में, यह प्रारंम्भ में एक चोर बाजार नहीं था। अंग्रेजों के गलत उच्चारण ने इस स्थान का नाम शोर बाजार से चोर बाजार में बदल दिया और तब से इस बाजार का नाम चोर बाजार पड़ गया। अगर आपको भी इसका आनंद लेना है, तो आप भी इस बाजार की भीड़ भरी गलियों के माध्यम से हर समय उपलब्ध अनूठी चीजों को अपने हाथों में प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives