Home / Travel / मुंबईवासियों हेतु छुट्टियां बिताने के लिए 5 शीर्ष गंतव्य

मुंबईवासियों हेतु छुट्टियां बिताने के लिए 5 शीर्ष गंतव्य

March 23, 2018
by


शीर्ष गंतव्य

मुंबई- एक ऐसा शहर जो देश की वित्तीय राजधानी होने के कारण कभी नहीं सोता और यहाँ का कार्य हर वक्त जारी रहता है। भारत के सबसे बड़े महानगरीय इलाके में दिन की शुरुआत के दौरान भीड़ और हलचल शुरू हो जाती है। मुम्बईवासी इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कार्य को लेकर पूरे हफ्ते व्यस्त रहते हैं। हर मुम्बईवासी सप्ताह के अंत में शहर के व्यस्त जीवन से दूर जाने का इंतजार करता है। महानगर (मुंबई) के आस-पास के शानदार पश्चिमी घाट निश्चित रूप से मुंबई के लोगों को सप्ताह के अंत के दौरान स्थानों के सौंदर्य का आनंद लेने और उसका गुणगान करने की अनुमति देते हैं, हालांकि शहर में छुट्टी मनाने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं। यहाँ 5 शीर्ष गंतव्य प्रस्तुत हैं-

मुंबईवासियों हेतु छुट्टियां बिताने के लिए 5 शीर्ष  गंतव्य

लोनावला-खंडाला

लोनावाला-खंडाला

शीर्ष गंतव्य के रूप में लोनावाला और खंडाला एक दूसरे के समीप हैं और सह्याद्री रेंज की शांत पहाड़ियों पर अवस्थित हैं। सदियों से, दोनों स्थानों पर बने हिल स्टेशनों ने लाखों पर्यटकों को आकर्षित किया है। खंडाला और लोनावाला बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे सुंदर स्थान रहा है। मुंबई के लोगों द्वारा, ये दो स्थान हमेशा सुंदर वातावरण और पश्चिमी घाट पर पहाड़ियों की सुंदरता का आनंद लेने के लिए सप्ताह के अंत में छुट्टियों को बिताने के लिए चुने जाते हैं।

कैसे पहुंचेः मुंबईवासी या तो सड़क मार्ग से या ट्रेन द्वारा इस स्थान पर पहुंँच सकते हैं।

दूरी: 83 किलोमीटर

टहलने योग्य स्थान: भाजा गुफा, लोनावाला झील, बुशी बांध, राजमची दुर्ग, कोरेगढ़ किला और कारला गुफाएं।

करने योग्य चीजें: ट्रेकिंग, कैम्पिंग और हॉट एयर बैलून सफारी

यात्रा का सबसे अच्छा समय: जनवरी, फरवरी, जुलाई,  अगस्त, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर

दमन

दमन, महाराष्ट्र, अरब सागर और गुजरात के बीच सुंदर परिदृश्य के साथ स्थित सप्ताह के अंत में छुट्टी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। दमन का छोटा शहर दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा है।

दमन

यह स्थान यूरोपीय और मुस्लिम संस्कृतियों का एक मिश्रण है क्योंकि राज्य में 400 से अधिक वर्षों से पुरानी बस्तियाँ थीं। पर्यटकों की खोज के लिए यह स्थानों की विस्तृत श्रंखला में से एक है और यह एक ऐसा स्थान है जहाँ लोग जरूरत से ज्यादा शांति का अनुभव कर सकते हैं।

कैसे पहुंचें: दमन एक घरेलू हवाई अड्डा है जो बड़ौदा और मुंबई से विमानों को आने और जाने की अनुमति देता है, जबकि वापी निकटतम रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 8 इस जगह को मुंबई से जोड़ता है।

दूरी: 177 किलोमीटर

टहलने योग्य स्थान: देवका बीच, जैमपोर बीच, कडैया लेक गार्डन,  मोती दमन किला और साओ जेरोनिमो दुर्ग

यात्रा का सबसे अच्छा समय: जनवरी, फरवरी, मार्च, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर

नासिक

नासिक

यह जगह उन यात्रियों के लिए एक उचित स्थान है जो शराब पसंद करते हैं। भारत में नाशिक को शराब की राजधानी कहा जाता है, यह शहर देश में सबसे पुराने और प्रसिद्ध अंगूर के बागों जैसे सुला वाइनरी के लिए प्रसिद्ध है। नासिक में अंगूर के बागों का प्रमुख आकर्षण शराब पर्यटन में निहित है। उस स्थान पर पर्यटक अंगूर का रस एक ग्लास में निचोड़कर अंगूर का जूस बना सकते हैं और उसे वाइन की तरह प्रयोग कर सकते हैं। सुंदर अंगूर के बागों के अलावा, नासिक कुछ महत्वपूर्ण हिंदू सांस्कृतिक केंद्रों का घर है,  हिंदू पंचांग के अनुसार पर्यटक विशेष अवसरों के दौरान ज्यादा संख्या में इस स्थान पर आते हैं।

कैसे पहुंचेः पर्यटक सड़क मार्ग से या रेल द्वारा इस स्थान तक पहुंच सकते हैं

दूरी: 168 किलोमीटर

टहलने योग्य स्थान: दूधसागर फॉल्स, सुला वाइनयार्ड, पांडव लेनी गुफाएं, त्र्यंबकेश्वर, नरोशंकर मंदिर।

करने योग्य चीजें: वाइनयार्ड टूर्स, ट्रेकिंग, व्हाइट वाटर राफ्टिंग, शॉपिंग

यात्रा का सबसे अच्छा समय: जनवरी, फरवरी, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर

रायगढ़

रायगढ़

शिवाजी के शासनकाल के दौरान, भारत के सबसे प्रतिष्ठित राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के नेतृत्व में मराठों की पूर्व राजधानी रायगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और परिदृश्य के साथ व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। हाल ही के वर्षों में शहर के खंडहर पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बन गए हैं। समृद्ध अतीत और सह्याद्री रेंज के घने जंगलों ने रायगढ़ में अपनी प्राकृतिक सुंदरता को शामिल किया है और यह स्थान मुंबईवासियों के लिए सर्वश्रेष्ठ सप्ताह के अंत में छुट्टी बिताने के लिए एकदम उचित है।

कैसे पहुंचे: रायगढ़ के लिए उपलब्ध किराए की गाड़ियों के साथ पर्यटक सड़क मार्ग से या निकटतम रेलवे स्टेशन वीर से रायगढ़ पहुंच सकते हैं।

दूरी: 166 किलोमीटर

टहलने योग्य स्थान: गंगासागर झील, रानी महल, रायगढ़ किला, जगदीश्वर मंदिर, नागाव बीच

करने योग्य चीजें: ट्रेकिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, राफ्टिंग, कैम्पिंग

यात्रा का सबसे अच्छा समय: जनवरी, फरवरी, मार्च, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर सदियों पुरानी सुंदरता और आधुनिकता का मिश्रण है, यह पश्चिमी घाट पर सबसे ऊँचा हिल स्टेशन है। इस स्थान पर भगवान शिव के भक्त अक्सर घूमने के लिए आते हैं जो पूरे देश से यात्रा करते हुए भगवान शिव के निवास स्थान महाबलेश्वर मंदिर में आते हैं। पूरे देश में महाबलेश्वर का यह स्थान तीर्थयात्रा के अलावा, बेहतरीन शहतूत, रसभरी और करौंदा के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान यात्रियों और खोजकर्ताओं को प्राकृतिक नैसर्गिक सुंदरता प्रदान करता है।

कैसे पहुंचे: मुंबईवासियों के लिए महाबलेश्वर तक पहुंचने का सबसे अच्छा सड़क मार्ग है।

दूरी: 166 किलोमीटर

टहलने योग्य स्थानः महाबलेश्वर मंदिर, लिंगमाला झरना, वेन्ना झील, प्रतापगढ़ किला, एल्फिस्टन प्वाइंट

करने योग्य चीजें: ट्रेकिंग, स्ट्राबेरी फ़ील्ड वॉक, नौकाविहार

यात्रा का सबसे अच्छा समय: जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर

 

सारांश
लेख का नाम- मुंबईवासियों द्वारा छुट्टियां बिताने के लिए 5 शीर्ष गंतव्य

लेखक का नाम– वैभव चक्रवर्ती

विवरण- मुंबई के लोग, इन स्थानों को हमेशा सुंदर वातावरण और पश्चिमी घाट पर पहाड़ियों की सुंदरता का आनंद लेने के लिए एक पसंदीदा सप्ताहांत के रूप में चुनते हैं।