Home / Travel / गंगटोक के आस-पास स्थित वीकेंड मनाने के स्थान

गंगटोक के आस-पास स्थित वीकेंड मनाने के स्थान

May 26, 2018
by


Rate this post

गंगटोक के आस-पास स्थित वीकेंड गेटवे

अपनी दैनिक दिनचर्या से एक दिन का विराम लेने से कभी-कभी केवल खुद को स्फूर्तिवान करना ही नहीं बल्कि आवश्यक भी होता है। चाहे वह अपने प्राकृतिक आवास पर विभिन्न प्रकार के जानवरों को देखने की जिज्ञासा हो, या फिर दिव्य अनुभव के लिए तीर्थयात्राओं का आकर्षण या विशाल पहाड़ियों के बीच एक शानदार कायाकल्प स्रोत खोजने की लालसा हो, आपको अपने संकोच को छोड़कर एक यात्रा पर जाना चाहिए जिसके आप वास्तव में पात्र हैं। हमने आपके लिए यहां पर गंगटोक के आस-पास स्थित सप्ताहांत गंतव्यों को दर्शाया है।

  1. दार्जिलिंग  

दार्जिलिंग की प्रकृति सुंदरता बहुत प्राचीन है, जो अपने चरर्मोत्कर्ष पर है। यहां हरी-भरी हरियाली के बीच विस्तृत रूप से प्राकृतिक दृश्य भी शामिल हैं इसलिए आप कहीं भी आसानी से टहल सकते हैं। बर्फ से ढकी चोटियों के शानदार मनोरम दृश्य प्रतीत होने के कारण, यहां की सुबह अत्यन्त रमणीय है। हालांकि, इस शहर में चाय की व्यापक और उत्तम किस्म यहां की स्टैंड-आउट विशेषता बनी हुई है। जब भी आप इस स्थान की यात्रा पर जाएं तो यहां के स्ट्रीट फूड का आनन्द लेना न भूलें। नूडल का बना हुआ सूप पीकर आप पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। और यहां के मोमोज जिनकी अपनी कुछ अलग विशेषता है।

दार्जिलिंग 

देखने योग्य स्थान: हैप्पी वैली टी स्टेट, बटासिया लूप और युद्ध स्मारक, दार्जिलिंग हिमालय रेलवे, केबल कार, लॉयड बॉटनिकल गार्डन।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च तक।

कैसे पहुंचें:  98 कि.मी दूर होने के कारण, सड़क मार्ग सबसे अच्छा विकल्प होगा।  गंगटोक से दार्जिलिंग तक दैनिक बसें चलती हैं। किराए की टैक्सी एक उचित विकल्प है।

  1. यमथंग

लोगों के इस हिमालय से घिरी हुई घाटी में जाने का मुख्य कारण यहां के प्राकृतिक परिवेश और पर्वतों की ऊंची-ऊंची चोटियां हैं। वसंत ऋतु के दौरान, यमथंग जैसे खूबसूरत स्थान की यात्रा करना एक सुखद आश्चर्य है,  क्योंकि वसंत ऋतु के दौरान, आप यहां अधिक संख्या में रंग -बिरंगे खूबसूरत फूलों से अपनी आँखों को ठंडक पहुँचा सकते हैं। ट्रैकिंग यमथंग की एक प्रमुख गतिविधि है जो लोगों को यहां आने के लिए बाध्य करती है।

यमथंग

देखने योग्य स्थान: सेवन सिस्टर्स वॉटरफाल्स, रोडोडेंड्रॉन ब्लूम, शिंगबा रोडोडेंड्रन अभयारण्य, यूमेसमडोंग।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय: अप्रैल से नवंबर तक।

कैसे पहुंचें: गंगटोक से 127 कि.मी की दूरी पर स्थित, सड़क मार्ग यहां पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका है।

  1. लतागुड़ी

नदियों के पास घास के मैदान और घने जंगल आपको एक रोमांचक अनुभव प्रदान करने में पीछे नहीं रहते हैं, और कोई भरोसा नहीं कि आप कितनी बार लतागुड़ी जाएं। यदि आप प्रकृति से परिपूर्ण परिवेश में जानवरों को देखना पसंद करते हैं, तो लतागुड़ी वह स्थान है जिसे  मुख्य रूप से वनस्पतियों और जीवों  के लिए जाना जाता है। अपनी दिनचर्या को पीछे छोड़कर प्रकृति की गोद में यहां के निर्मल शांत वातावरण के साथ समय बिताने के लिए एक अच्छा स्थान है।

लतागुड़ी

देखने योग्य स्थान:  गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान, चपरमरी वन्यजीव अभयारण्य, जयंती महाकाल गुफाएं, मूर्ति नदी।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय: दिसंबर से फरवरी तक।

कैसे पहुंचें: यह गंगटोक से 150 कि.मी की दूरी पर स्थित है। एक टैक्सी या किराये की कार से यहाँ पहुँचने का सबसे अच्छा तरीका है।

  1. पेलिंग

यह जगह उन लोगों के लिए हर बार जाने का स्थान बन जाता है जो कुछ आध्यात्मिक अनुभव की तलाश में रहते हैं या पहाड़ियों के बीच कुछ साहसी गतिविधियों को आजमाना चाहते हैं। पेलिंग में यह कई मठों का केन्द्र है- उनमें से सबसे महत्वपूर्ण पेमयांग्त्से मठ है जो सबसे पुराना भी है। इसकी तीसरी मंजिल पर, गुरु रिंपोच के 7 परत वाले लकड़ी की प्रतिमा  है- जो हमारी नजर में बहुत सराहनीय है। जनवरी या फरवरी में हर साल यहां ‘चाम’ नामक एक धार्मिक नृत्य का भी आयोजन किया जाता है। एक अन्य प्रमुख आकर्षण संघकचोएलिंग मठ है, जो आपको एक पहाड़ के शीर्ष पर मिलेगा, यह बिल्कुल शांत स्थान पर स्थित है।

इसके अलावा, वहां कायकिंग, माउंटेन बाइकिंग, व्हाइट-वॉटर राफ्टिंग और अन्य पारंपरिक खेलों जैसे कुछ खेल आपको वहाँ मिलेंगे, जिसका लोग अक्सर लुत्फ उठाना चाहते हैं।

पेलिंग

देखने योग्य स्थान: रिंबी वॉटरफॉल और करचेन पावरहाउस, रबडेनत्से खंडहर, संघकचोएलिंग मठ, संगय फॉल्स, दराप गांव।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय: सितंबर से मई तक

कैसे पहुंचें: यह गंगटोक से 148 कि.मी की दूरी पर स्थित है, कार के जरिए वहां पहुँचने का सबसे अच्छा तरीका है।

  1. जोंगू

जोंगू एक शांत और आनंद से परिपूर्ण गांव है और यह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो अपनी सप्ताहांत की छुट्टियों में कुछ अद्भुत वातावरण की तलाश कर रहे हैं।  जोंगू में बहुत सारे होटल और रिसॉर्ट मौजूद नहीं हैं, इसलिए आपको स्थानीय लोगों के साथ उनका घर साझा करने का एक अनूठा अवसर मिलेगा। उनकी अलग संस्कृति और जीवन शैलियों से आप कई मायनों में ताजा हो जाएंगे। जोंगू में इन अद्भुत लोगों के अलावा बहुत खूबसूरत प्राकृतिक स्थान भी मौजूद हैं। घुमावदार झरने, गर्म पानी का झरना और घने जंगल में के अंदर एक छोटा मठ, यह कुछ ऐसे स्थान हैं जिन्हें आपको भूलना नहीं चाहिए। यहां आकर्षक जर्जर पुल भी हैं, जब हवा चलती है, तो यह तुरंत हिलने लगता है।

जोंगू

देखने योग्य स्थान:  लिंगजी झरने, गर्म वसंत,तिन्ग्वोंग मठ, पारंपरिक लेपचा घर।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय: यहाँ घूमने का सबसे उचित समय गर्मी के मौसम में होता है। सर्दियों में यह स्थान अत्याधिक ठंडा हो जाता है।

कैसे पहुंचेः यह गंगटोक से 67 कि.मी की दूरी पर स्थित है। गंगटोक से मंगन तक एक वाहन लें और फिर वहां से जोजू के लिए जीपें स्वतन्त्र रूप से उपलब्ध हैं।

सारांश
लेख का नाम   – गंगटोक के आसपास स्थित सप्ताहांत गेटवे

लेखिका  – हर्षिता शर्मा

विवरण  – अपने दैनिक कठिन परिश्रम भरे जीवन में बदलाव लाने के लिए और स्वयं को फिर से जीवंत करने के नए तरीके खोजें। यह लेख गंगटोक के आसपास स्थित 5 सप्ताहांत गेटवे पर विस्तृत वर्णन करता है।

 

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives