ग्वालियर शहर का नक्शा

ग्वालियर शहर का नक्शा

ग्वालियर शहर का नक्शा
* ग्वालियर शहर का नक्शा सड़क, होटल, अस्पतालों और अन्य स्थानों को प्रदर्शित कर रहा है

ग्वालियर शहर का मानचित्र

 

भारत के सबसे सुंदर शहरों में से एक ग्वालियर, मध्य प्रदेश राज्य का एक अभिन्न अंग है। कहा जाता है कि सूरजपाल एक बार अज्ञात बीमारी से ग्रस्त हो गए और उनकोसंत ग्वालिपा ने ठीक कर जीवन दान दिया, बस उन्हीं के सम्मान में इस शहर को ग्वालियर नाम दे दिया गया। ग्वालियर देश का 46 वाँ सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्वालियर शहर का मानचित्र अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। ग्वालियर शहर का मानचित्र होटलों, ग्वालियर के बैंकों, ग्वालियर विश्वविद्यालयों का बखान करता है। यह मानचित्र ग्वालियर शहर की सड़कों का सच्चा साथी है और ग्वालियर की यात्रा को सुखद बनाता है।

 

ग्वालियर की यात्रा

 

ग्वालियर शहर में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले अनेक स्थान हैं। ग्वालियर पुरानी इमारतों या फिर आधुनिक महलों को चाहने वाले लोगों का सबसे अभिलाषित शहर है। ग्वालियर में पर्यटकों को आकर्षित करने वाले अत्यन्त लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से कुछ प्रस्तुत हैं:

 

ग्वालियर का किला:

 

इस वास्तुशिल्प व भव्य किले का निर्माण राजा मान सिंह तोमर के द्वारा करवाया गया था और यह किला भारत के अजेय किलों में से एक माना जाता है। पहाड़ी पर स्थित यह किला चारों ओर से ऊँची दीवारों से घिरा हुआ है।

 

तानसेन का मकबरा:

 

तानसेन के मकबरा को तानसेन की कब्र के नाम से भी जाना जाता है। तानसेन अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक थे और तानसेन का मकबरा गुजरी महल के समीप स्थित है।

 

 

गुजरी महल:

 

गुजरी महल राजा मानसिंह ने अपनी रानी के लिए बनवाया था और यह महल, ग्वालियर का सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

 

जयविलास पैलेस:

 

जयविलास पैलेस में एक संग्रहालय भी है। यह संग्रहालय ग्वालियर के पूर्व शासकों के जीवन में अंतर्दृष्टि प्रदान करता था।

 

मन मंदिर पैलेस:

 

सम्राट बाबर ने इसका निर्माण करवाया था और यह मन मंदिर पूर्व युग की शान व वीरता का बखान करता है।

 

ग्वालियर के स्कूल और कॉलेज

 

ग्वालियर शहर भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। माधव प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, भारतीय पर्यटन संस्थान एवं यात्रा प्रबंधन आदि ग्वालियर शहर के कुछ प्रतिष्ठित संस्थान हैं।

 

ग्वालियर की यात्रा करने के साधन

 

ग्वालियर मध्य प्रदेश के अन्य शहरों के साथ-साथ भारत के महत्वपूर्ण शहरों के साथ भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आगरा-बॉम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग - एनएच 3 ग्वालियर शहर से ही गुजरता हैं। ग्वालियर शहर रेल के जरिए भी पहुँचा जा सकता है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन, भारतीय रेलवे स्टेशन झांसी विभाग के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक है।

 

ग्वालियर शहर के बारे में जानने योग्य तथ्य

 

 

शहर का नाम

ग्वालियर

राज्य का नाम

मध्य प्रदेश

जिला

ग्वालियर

जिला मुख्यालय

ग्वालियर

तहसील / तालुक

ग्वालियर

वार्ड

60

अक्षांश देशांतर

26.216158, 78.179226

क्षेत्रफल

780 किमी2(300 वर्ग मील)

वर्ष 2011 के अनुसार जनसंख्या

1,053,505

आधिकारिक भाषाएँ

हिंदी, मराठी और अंग्रेजी

समय क्षेत्र

आईएसटी (यूटीसी +5: 30)

एसटीडी कोड

0751

परिवहन

वायु, सड़क, रेल

वाहन पंजीकरण

एमपी -07

भोजन और व्यंजन

पोहा, पनीर पिलाफ, समोसा, कचौड़ी, पनीर या कॉटेजपनीर, पराठे,नान वेजीटीरिय मीट, मीट और शीककबाब, मीट बिरयानी, गुडरु मीट स्टू, मिठाई और नमकीन – अंजीर रोल्स, अंजीर खस खस रोल, सेव या भुजिया, यूरोपिन भोजन -पिज्जा आदि।

धर्म

हिंदू, मुस्लिम, जैन

त्यौहार

होली, दीपावाली, महाशिवरात्रि, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी, मकर सक्रांति, ईद-उल-फ़ितर, क्रिसमस, रक्षाबंधन, महावीर जयंती, हनुमान जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, संत रविदास और घासीराम जयंती, नाग-पंचमी, श्रीनाथ महादजी महाराज पुण्यतिथी, गंगौर, तीज, गुड़ी पड़वा (मराठी नव वर्ष), नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रंग पंचमी आदि।

स्मारक

सहस्त्रबाहु मंदिर, गुजरी महल, ग्वालियर का किला, सांची का स्तूप, उदयगिरि की गुफाएं, तेली का मंदिर, तानसेन का मकबरा, गरुड़ स्मारक व संग्रहालय आदि।

दर्शनीय स्थल

ग्वालियर का किला, मनमंदिर महल, गुजरी महल और पुरातत्व संग्रहालय, सास-बहू मंदिर, तानसेन का मकबरा, सूरज कुंड, सरोद घर, कला वाटिका, सिंधिया संग्रहालय, रानी लक्ष्मीबाई की कब्र, जय विलास महल, श्याम वटिका, रूप सिंह स्टेडियम, तिघरा बांध आदि।

बाजार

पाटनकर बाजार, अरिहंत एम्पोरियम, सराफा बाजार, दीनदयाल सिटी मॉल, बड़ा और नया बाजार, द् सेंट्रल, डीबी सिटी मॉल आदि।

अस्पताल

कैंसर अस्पताल और अनुसंधान संस्थान, ग्लोबल स्पेशलिटी

हॉस्पिटल, सहारा अस्पताल, मैस्कॉटहॉस्पिटल, आर्शीवाद अस्पताल, आयुष्मान न्यूरो कार्डियो सेंटर, शुभम हॉस्पिटल, बिड़ला मेडिकल इंस्टीट्यूट, सिविल हॉस्पिटल, दीवान हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यू, डॉ कौल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर इत्यादि।

होटल

होटल ग्रेस, होटल लैंडमार्क, निमराना देव बाग, ताज उषा किरण पैलेस, होटल शुभम कॉन्टिनेंटल, होटल शेल्टर, होटल ग्वालियर रेजेंसी, होटल सीतामनोर, होटल रॉयल इन, होटल सुरभि, सेंट्रल पार्क, होटल आदित्यज, होटल सन बीम, गोल्डन स्क्वायर, होटल नवरतन आदि।

उद्योग (इंडस्ट्रीज)

एक्मे फैब्रिक प्लास्ट कंपनी, गर्ग केमिकल कंपनी, ग्वालियर डिस्टिलरीज लिमिटेड, चाँद इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज, सुजीत एग्रो इंडस्ट्रीज, शर्मा एग्रो आयरन इंडस्ट्रीज, हरि सिंह शर्मा इंडस्ट्रीज, अग्रवाल मेटल इंडस्ट्रीज, एस. के. इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, अंजू इंडस्ट्रीज,हिंदु ऑटो इंडस्ट्रीज, श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज, वेक्टस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जेपी ग्लास इंडस्ट्रीज,एवीएस इंडस्ट्रीज इत्यादि।

विश्वविद्यालय

जीवाजी विश्वविद्यालय, राजमाता विजयाराज सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, लक्ष्मीबाई नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिकल एजुकेशन, एमिटी यूनिवर्सिटी, आईटीएम यूनिवर्सिटी, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान एवं प्रबंधन, भारतीय पर्यटन संस्थान एवं यात्रा प्रबंधन, होटल प्रबंधन संस्थान, माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, कमला राजा कन्या कॉलेज, रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गवर्मेंट मॉडल साइंस कॉलेज आदि।

उल्लेखनीय लोग

अमजद अली खान - सरोद खिलाड़ी और संगीतकार, अटल बिहारी वाजपेयी - भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री संसद सदस्य (भाजपा) वर्ष 1971-77, कार्तिक तिवारी - अभिनेता, ममता शर्मा - गायक, निदा फाजली - प्रसिद्ध उर्दू लेखक और कवि, शिवेंद्र सिंह - भारतीय राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, नरेंद्र सिंह तोमर - केन्द्रीय मंत्रिमंडल में इस्पात मंत्री इत्यादि।