इंदौर शहर का मानचित्र

इंदौर शहर का नक्शा

इंदौर शहर का मानचित्र
* ऊपर दिया हुआ इंदौर शहर का मानचित्र सभी होटल, अस्पतालों, सड़क नेटवर्क और अन्य प्रमुख स्थानों को दर्शाता है

मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर शहर, राज्य का सबसे बड़ा शहर है। इंदौर शहर मालवा पठार का एक प्रमुख हिस्सा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर के बीच 190 किलोमीटर की दूरी है। विशेष रूप से यह शहर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस शहर को मिनी मुंबई के नाम से भी बुलाया जाता है, क्योंकि यह शहर पहले मराठा साम्राज्य का मुख्य केंद्र था और इस शहर में मराठी बोलने वाले लोगों की संख्या भी काफी तादात में पाई जाती है। इंदौर शहर शानदार बाजारों, मनोरंजन और विदेशी व्यंजनों के लिए काफी प्रसिद्ध है। सॉफ्टवेयर, ऑटोमोबाइल और फार्मास्यूटिकल्स आदि इस शहर के कुछ प्रमुख उद्योग हैं।

 

इंदौर शहर की स्थापना वर्ष 1715 में हुई थी, जो स्थानीय जमीन मालिकों के कारण नर्मदा नदी घाटी के किनारे एक व्यापारिक बाजार के रूप में उभरकर समाने आया और इंदौर शहर का नाम यहाँ पर स्थापित इंद्रेश्वर मंदिर पर पड़ा। इस शहर का संगमनाथ या इंद्रेश्वर मंदिर, क्हान और सरस्वती नदी के संगम स्थल के समीप स्थित है। इंदौर शहर को एक शानदार ऐतिहासिक स्मारकों के रूप में वर्णित किया गया है और यह रानी अहिल्या बाई होल्कर द्वारा संरक्षित अपनी स्थापत्य कला के लिए बहुत प्रसिद्ध है। लाल बाग पैलेस, राजवाड़ा, और सुख निवास आदि स्मारक होलकर के युग की महानता का प्रत्यक्ष प्रमाण देते हैं, जो आगंतुकों पर एक आकर्षक प्रभाव डालते हैं। इंदौर का आईआईएम संस्थान भारत के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में से एक है, जिसमें विश्व स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं और विश्व स्तरी व्यवसायिक उभकर समाने आये हैं। वर्ष 1964 में स्थापित देवी अहिल्या विश्व विद्यालय आज भी भारत के सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है।

 

इंदौर की संस्कृति में एक विशेष मिश्रण है, क्योंकि इस शहर की प्रमुख जनसंख्या भारत के विभिन्न हिस्सों के ऐसे लोगों से संबंधित है जो वास्तव में आजीविका, शिक्षा और शांतिपूर्ण जीवन के तरीके जैसे विभिन्न कारणों से पीड़ित होकर यहाँ आकर बस गये। यद्यपि यहाँ कि आधिकारिक भाषा हिंदी है और अधिकतम लोगों द्वारा बोली जाती है फिर भी यहाँ की बातचीत में काफी हद तक मराठी भाषा सम्मलित है। यहाँ पर बुंदेलखंडी, मालवी और छत्तीसगढ़ी भाषाएं भी सुनाई दे सकती हैं।

 

इंदौर शहर अपनी लोकप्रिय प्रकार की नमकीन्स (नमकीन स्नैक्स) और कुछ अन्य जैसे दाल- बफला, निहारी गोश्त और बफला-गोश्त आदि प्रमुख व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। इंदौर में शाकाहारी व्यंजनों की भी कोई कमी नहीं है। प्यास मिटाने वाले और क्षुधावर्धक पेय जैसे जल-जीरा और संतोला, शिंकजी और लाजवाब दही लस्सी को इंदौर के व्यंजनों का एक अभिन्न अंग माना जाता है।

 

इंदौर का क्षेत्रफल एवं जनसंख्या

 

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, इंदौर शहर की कुल आबादी 1,960,631 है तथा आबादी का घनत्व 25,170/ वर्ग मील या 9, 718/ वर्ग कि.मी. है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 1,505 वर्ग मील या 3,898 वर्ग कि.मी. है।

 

इंदौर की भौगोलिक विशेषताएं

 

इंदौर शहर समुद्र की सतह से 1,814 फिट या 553 मीटर ऊँचाई पर स्थित है।इस शहर के निर्देशांक 22° 25' उत्तरी अक्षांश तथा 75° 32' पूर्वी अक्षांश के रूप में है। इसकी निकटस्थ स्थित प्रमुख नदियों में खान क्हान और सरस्वती नदियाँ शामिल हैं, जो शिप्रा नदी की शाखाएं हैं। यह शहर पश्चिमी मध्य प्रदेश का एक हिस्सा है। इस शहर में ग्रीष्म, मानसून और शीतकालीन तीनों मौसम पाये जाते हैं।

 

इंदौर की जनसांख्यिकीय विशेषताएं

 

इंदौर शहर में रहने वाले लोगों में लगभग 52% पुरुष और 48% महिलाएं हैं। इस शहर की औसत साक्षरता दर (2011 की जनगणना) 87.38% है, जो राष्ट्र स्तर पर 74% के साथ काफी आगे है। यहाँ के लोगों द्वारा बोली जाने वाली मूल भाषा हिंदी है। इस शहर में महिलाओं की साक्षरता 82.55% और पुरुषों में साक्षरता 91.84% थी।

 

इंदौर में पर्यटक आकर्षण

 

इंदौर शहर, लोगों को विभिन्न आकर्षणों के साथ आकर्षित करता है। सामान्य पर्यटकों, इतिहास प्रेमियों, कला प्रेमियों और धार्मिक विचारधाराओं वाले लोगों के अलावा विभिन्न यात्री भी उज्जैन और ओमकेरेश्वर में तथा इसके बाद रामेश्वरम के महाकाल की तीर्थयात्रा के लिए इंदौर जाते हैं।

 

इंदौर के शीर्ष पर्यटक आकर्षण निम्नानुसार हैं:

 

खजराना या बड़ा गणपति मंदिर, (अहिल्याबाई होलकर द्वारा निर्मित यह मंदिर एक अच्छी भीड़ जटाने वाला है, क्योंकि यह माना जाता है कि यहाँ प्रार्थना करने पर सभी इच्छाएं पूरी होती हैं) काँच मंदिर (एक प्रसिद्ध जैन मंदिर है, जिसे काँच मंदिर के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इसके भीतरी भाग में जटिल काँच का प्रयोग किया गया है, जो काफी आकर्षित करते हैं), अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय पार्क, (जिसे इंदौर क्षेत्रीय पार्क या पिपियापाल पार्क भी कहा जाता है, तालाब और नहर के आसपास विकसित किया गया है)।

 

लाल बाग पैलेस, होल्कर वंश के सबसे खूबसूरत निवास स्थानों में से एक है, जिसमें सजावटी छत वाले शानदार कमरे हैं। यह होल्करों के उच्च सौंदर्यात्मकभाव को प्रदर्शित करते हैं।

 

सेंट्रल म्यूजियम (इंदौर संग्रहालय) इतिहास प्रेमियों के लिए एक शानदार स्थान है। इस संग्रहालय में परमार और हिंगलाज के ऐतिहासिक युग की मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं। यह संग्रहालय हथियारों और सिक्कों के संग्रह के लिए बहुतप्रसिद्ध है।

 

वर्ष 1747 में, इंदौर शहर में स्थापित राजवाड़ा (प्रसिद्ध हवेली) इस ऐतिहासिक जगह का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह होल्कर वंश के संस्थापक मल्हार राव होल्कर का एक विशाल 7 मंजिला महल है। बापना प्रतिमा (बफना) एक ऐतिहासिक स्थल है।

 

वेंकटेश मंदिर, बोलिया छतरियाँ, कृष्णपुरा छतरियाँ और नखराली और चोखी धनी आदि कुछ अन्य मनोरंजक स्थल हैं।

 

उपर्युक्त पर्यटक आकर्षणों के अलावा, आप इंदौर शहर के कुछ अन्य निकटवर्ती पर्यटन केंद्रों पर भी जा सकते हैं:

 

उज्जैन, भारत के सबसे प्राचीन पवित्र शहरों में से एक है और प्रसिद्ध स्थल ‘कुंभ मेला’ इंदौर से लगभग 56 किलोमीटर दूर पर है। उज्जैन, भारतीय भूगोल, खगोल विज्ञान और ज्योतिषशास्त्र, संदीपनी आश्रम (एक प्राचीन वेधशाला), भारतीहारी गुफाएं और महाकालेश्वर मंदिर, हर सिद्धिमाता मंदिर और गोपाल मंदिर, पर्यटकों को आकर्षित करने वाले अद्भुत स्थान हैं। इंदौर से 36 कि.मी. की दूरी पर स्थित ‘पाताल पानी’ नामक स्थान एक आकर्षक गंतव्य है। इसका 150 फिट ऊँचा झरनाएक गहरी घाटी में गिरता है। यह माना जाता है कि इसका सबसे निचला बिंदु / नीचे 'पाताल' को छूता है।

 

माण्ड़ू, इंदौर से लगभग 90 कि.मी.दूर 10 वीं शताब्दी में परमार शासकों द्वारा स्थापित, माण्ड़ौव गढ़ किला के नाम से जाना जाता है। 82 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले हुए इस किले को भारत के सबसे बड़े किले के रूप में माना जाता है।

 

महेश्वर, इंदौर से 91 किलोमीटर दूर एक छोटा सा शहर है। यह स्थल किले और मंदिरों के अलावा अपनी महेश्वरी साड़ियों के लिए भी जाना जाता है, जो स्थानीय बुनकरों द्वारा निर्मित अनूठी बुनाई के लिए काफी प्रसिद्ध हैं।

 

ओमकेरेश्वर, भारत के 12 ज्योतिर्लिंगम मंदिरों में से एक माना जाने वालाएक प्रमुख स्थल है। यह नर्मदा और कावेरी नदियों के संगम पर स्थित एक द्वीप है। यहाँ स्थित राजा रामन्ना कैट (उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र), भारत सरकार के तहत परमाणु ऊर्जा विभाग की एक प्रमुख इकाई है।

 

परिवहन:

इसके अतिरिक्त, इंदौर शहर का नक्शा आपको देवी अहिल्याबाई होलकर राष्ट्रीय हवाई अड्डा जिसे नागपुर हवाई अड्डा भी कहते हैं और इंदौर रेलवे स्टेशन (इंदौर जंक्शन बीजी) जैसे कई प्रमुख स्थलों को खोजने में मदद करेगा। इंदौर में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और दो राज्य स्तरी राजमार्ग हैं और इनका भी पता इस नक्शे के माध्यम से लगाया जा सकता है।

 

इंदौर शहर में रेल, सड़क और हवाई आवागमन आदि साधनों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। यहाँ पर बस, टैक्सियां, टेली-ऑटो रिक्शा, मोपेड और साईकिल और तांगा सहित सरकारी और निजी दोनों तरह के वाहन भी उपलब्ध हैं, जिन्हें शहर का भ्रमण करने और शहर का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इंदौर अत्यंत सुरक्षित, वातानुकूलित और आरामदायक परिवहन विकल्प प्रदान करता है।

 

  1. एनएच 59 (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 59-इंदौर से अहमदाबाद)
  2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 (एनएच 3-आगरा से बंबई)
  3. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 59ए (इंदौर-बेतुल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 69 से जुड़ा हुआ)
  4. राज्य राजमार्ग संख्या 34 (इंदौर से झांसी तक)
  5. राज्य राजमार्ग संख्या 27 (इंदौर से बुरहानपुर तक)

 

इंदौर में शिक्षा

 

इंदौर शहर, मध्य भारत का एक लोकप्रिय शैक्षिक केंद्र है। इंदौर में सबसे प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थानों के नाम नीचे दिए गए हैं:

 

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कॉलेज

 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंदौर, एस्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, चमेलीदेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, सेंट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डीएवीवी, इंजीनियरिंग एंड विज्ञान आईपीएस अकादमी, केसी बंसल तकनीकी संस्थान, जगत गुरु कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भगवान कृष्ण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, मेडी-कैप्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, माल्वा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी (ओआईएसटी) इंदौर, मिनरल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस, ऋषिराज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटेल कॉलेज ऑफ साइंस और टेक्नोलॉजी, संघवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस, रॉयल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस, श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विज्ञान, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (एसवीसीई), श्री अरबिंदो इन स्टैट ऑफ टेक्नोलॉजी, और ट्राबा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी।

 

मेडिकल कॉलेज

 

गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल कॉलेज, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेजएंड मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर।

 

इंदौर में प्रबंधन संस्थान

 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़, श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, गोविंदराम सेकसरिया मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, गुजराती देवी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरन ट्रेड एंड रिसर्च, आईएपीएस अकादमी- स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मेडिकैप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, इस्लामिया करीमिया कॉलेज, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, टाथस्टू वोकेशनल ट्रेनिंग, प्रोटोन बिजनेस स्कूलऔर इंपीरियल अकादमी।

 

इंदौर में होटल

 

इंदौर में प्रमुख होटल निम्नप्रकार हैं:

 

होटल फॉर्च्यून लैंडमार्क, लेमन ट्री होटल,होटल रेडिसन ब्लू, होटल इन्फिनिटी, होटल प्रेसीडेन्ट, सयाजी होटल, होटल प्लैनेट, होटल श्रीमाया, होटल अमाल्टास इंटरनेशनल, होटल अमर विलास, होटल फन प्लाजा, होटल प्रिंसेस पैलेस और होटल क्राउन पैलेस।

 

इंदौर से संबंधित प्रमुख तथ्य

 

  

शहर का नाम

इंदौर

राज्य

मध्य प्रदेश

जिला

इंदौर

जिला मुख्यालय

इंदौर

तहसील / तालुक

इंदौर

वार्ड

69 (एमसी), 6 (ओजी)

जोन

12

देशांतरी अक्षांश

22.718417, 75.855590

क्षेत्रफल

204.6 वर्ग मील (530 वर्ग किमी)

जनसंख्या, 2011 की जनगणना के अनुसार

1960631

अधिकारिक भाषा

हिंदी

टाइम जोन

आईएसटी (यूटीसी +5:30)

एसटीडी कोड

731

परिवहन

वायु, सड़क, रेल स्थानीय परिवहन, टैक्सी

वाहन पंजीकरण

एमपी- 09

खाद्य एवं व्यंजन

नमकीन,पोहा और जलेबी, चाट्स (नाश्ता), काचौड़ियां और समोसे, खमन, कचड़ी- आलू कचौड़ी, दाल कचौड़ी, पेटीज, बेक समोसा, भेल पूरी, पानी पूरी, मठरी, सबूदाना खिचड़ी, गजक, भुट्टा किस, गुलाब जामुन, गराडू, राबड़ी, आलू टिकिया, हलुआ-गाजर, मूंग दाल,आइसक्रीम, शेक, मिश्रण, धनिया-चिवड़ा, दाल मोठ, पापड़ी, गटिया, खमन, कचड़ी-समोसा, पेटीज, गराडू, लस्सी, कोल्ड मिल्क,उबला हुआ दूध के साथ मेवे + केसर, मराठा, मुगली, बंगाली, मुस्लिम, राजस्थानी व्यंजन आदि

धर्म

हिंदू, मुस्लिम, जैन

त्यौहार

होली, गंगौर, तीज, रंगपंचमी, बैशाखी, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, महावीर जयंती, नवरात्रि, दूर्गा पूजा, दशहरा, गणेश उत्सव, दीपावली, गुड़ी पड़वा, भैयादूज, ईद, क्रिसमस, नागपंचमी, अहिल्या उत्सव आदि।

स्मारक

राजवाड़ा पैलेस, छतरी बाग, महात्मा गांधी हॉल, लाल बाग पैलेस, काजलीगढ़ आदि।

आकर्षण स्थल

इंद्रेश्वर मंदिर, खजराना गणेश मंदिर, श्री रिधी सिद्धी चिंतामण गणेश मंदिर, गुरुद्वारा, अन्नपूर्णा मंदिर, बाड़ा गणपति, हरिंकर गिरी, गोम्मट गिरि, कांच मंदिर, छतरियां, लालबाग पैलेस, इंदौर संग्रहालय, महात्मा गांधी हॉल, नेहरू पार्क आदि।

बाजार

एमटी क्लॉथ मार्केट, शीतला माता बाजार, कोठारी बाजार, टॉपखाना, हेरीटेज मार्केट, एम.टी.एच कम्पाउंड, आर.एन.टी मार्ग, बड़ा और छोटा सर्राफा मार्केट, मूलचंद बाजार, सियागंज, जेल रोड, मारोथिया बाजार, खजुरी बाजार, मृगैननी शोरूम आदि।

अस्पताल

बॉम्बे हॉस्पिटल, सीएचएल हॉस्पिटलस्, चोईथ्रम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गोकुलदास अस्पताल, विशेष अस्पताल, सहज अस्पताल, अरिहंत अस्पताल और रिसर्च सेंटर, बीम्स अस्पताल, मोहाक हाइटेक स्पेशलिटी अस्पताल, राजश्री अस्पताल, डॉ. हार्डिया आई हॉस्पिटल, ग्रेटर कैलाश अस्पताल, सिनर्जी अस्पताल, सुयश अस्पताल, बफना अस्पताल, लाइफ केयर अस्पताल, वर्मा यूनियन अस्पताल, श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज्, मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर आदि।

होटल

रेडिसन होटल, लेमन ट्री होटल, होटल श्रीमाया, सरोवर पोर्टिको, फॉर्च्यून मीलमाट इंदौर, अमर विलास होटल, सूर्य होटल, होटल अध्यक्ष, होटल अपन्ना एवेन्यू, होटल क्राउन पैलेस, होटल अपना पैलेस, सयाजी होटल, होटल इंफिनिटी, होटल ओमनी पैलेस, कंट्री इन वाई कार्लसन, लॉर्स इन, होटल कंचन तिलक, होटल एंबेसडर आदि।

उद्योग

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज - कैनेटीक होंडा, ओनिडा सका, प्रताप स्टील, प्रेस्टिज ग्रुप, बजाज टेम्पो, ब्रिज स्टोन, चिराग इंगट्स, ईशर मोटर्स, धार टेक्सटाइल्स, लार्सन एंड टूब्रो, इंडो जर्मन टूल्स, हिंदुस्तान मोटर्स, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, प्रतिभा सिंटेक्स, कॉर्स इंडिया,कृति इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड, सिंह पॉलिमर इंडस्ट्रीज, विशाल इंडस्ट्रीज तथा रूपम इंडस्ट्रीज आदि।

महाविद्यालय

द डेली कॉलेज, होलकर साइंस कॉलेज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस), स्कूल ऑफ लॉ (एसओएल), इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी (आईईटी), एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ (आईआईपीएस), स्कूल ऑफ फार्मेसी, स्कूल ऑफ एनर्जी एंड एनवायरनमेंटल स्टडीज, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएमसीसी), श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस) इत्यादि।

प्रसिद्ध व्यक्ति

सलमान खान, अरबाज खान,सलीम खान,राहुल द्रविड़,राहत इंदोरी (प्रसिद्ध उर्दू कवि और फिल्म गीतकार), लता मंगेशकर, जॉनी वाकर, पालख मुछल(सिंगर) और आकांक्षा जचक (पार्श्वगायक) आदि।