Home / Food / लस्सी – गर्मियों का पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक शीतल पेय

लस्सी – गर्मियों का पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक शीतल पेय

June 27, 2018
by


लस्सी – गर्मियों का पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक शीतल पेय

गर्मियों का मौसम हमेशा, हमारे दिमाग और आत्मा में जोश भरने के लिए, कुछ ठंडा और ताजा करने की चाहत को साथ में लाता है। गर्मियों के दोपहर की इस चिलचिलाती धूप में, ऐसा कुछ भी नहीं है, जो लस्सी के एक बड़े से ग्लास को मात दे सके। लोकप्रिय रूप से पंजाबी व्यंजन के पसंदीदा और प्रतिष्ठित पेय के रूप में प्रसिद्ध लस्सी, भारतीय परिवारों में गर्मियों के दौरान सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पेय है। पूरे भारत में गर्मियों के पसंदीदा पेय के रूप में प्रसिद्ध लस्सी का मजेदार और स्वादिष्ट स्वाद किसी को भी ना नहीं कहने देगा। यह बहुमूल्य पेय न केवल उत्तर भारत की सड़कों और भोजनालयों में, बल्कि गर्मियों के मौसम के दौरान उपमहद्वीप में भी काफी प्रसिद्ध है।

लस्सी कुछ विशेष सामर्थ्य से समृद्ध है, जो आपको तुरंत ठंडक प्रदान करती है। लस्सी को गर्मियों का सबसे अच्छा ठंडा पेय माना जाता है। ऊपर गाढ़ी मलाई से सजी इस लस्सी की एक-एक चुस्की, आखिरी बूंद तक, आपको ग्लास न छोड़ने पर मजबूर कर देगी। लस्सी गर्मी के दिनों के दौरान बाजार में उपलब्ध एक अच्छा पेय पदार्थ है, लेकिन बच्चों के लिए यह अस्वास्थ्यकर है। देश भर में इस स्वादिष्ट पेय का नुस्खा, आकर्षक पंजाबी लस्सी के कई प्रकारों से विकसित हुआ है। वे लोग जो प्रयोगात्मक हैं, क्लासिक लस्सी में एक नया ट्विस्ट और स्वादिष्ट बदलाव दे सकते हैं।

 

 

क्लासिक स्वीट लस्सी1. क्लासिक स्वीट लस्सी

किसी भी व्यंजन का ऐसा कोई भी नुस्खा नहीं है जो इस क्लासिक वर्जन को मात दे सके, सही कहा ना? यह क्लासिक स्वीट लस्सी केवल तीन चीजों – दही, पानी और चीनी के मिश्रण के साथ तैयार की जाती है। गर्मियों की दोपहर में बच्चे और वयस्क दोनों, इस पेय को बहुत पसंद करते हैं। इस शानदार कृत्रिम पेय के ऊपर क्रीम या मलाई मिला देने से यह पूर्ण व्यंजन बन जाएगा।

 

 

 

मिंट लस्सी2. मिंट लस्सी

गर्मियों के दौरान, मिंट लस्सी एक प्राणपोषक शीतल पेय है, जो आपके पाचन तंत्र को सुरक्षित रखता है। इसका स्वाद तरोताजगी प्रदान करने वाला होता है, जिससे आप गर्मियों को मात दे सकते हैं। इस स्वादिष्ट पेय को तैयार करने के लिए, गाढ़ा दही, पुदीने की पत्तियां, काला नमक, जीरा पाउडर, धनिया और बर्फ के कुछ टुकड़ो को एक साथ मिला कर बनाया जाता है। आपकी स्वादिष्ट मिंट लस्सी परोसने के लिए तैयार है ! कुछ लोग, जो पुदीने से तैयार इस पेय को मीठा लेना पसंद करते हैं, तो आप इस सामग्री में कुछ चीनी डालें। इसका स्वाद लें।

 

 

मसाला लस्सी3. मसाला लस्सी

मसाला लस्सी यहां पर सभी “मसाला प्रेमियों” के लिए एकदम सही विकल्प है। यह पेय दही की गुणवत्ता और मसालों के जायकेदार स्वाद से परिपूर्ण होता है। यह वजन कम करने वालों के लिए एक स्वादिष्ट पेय है और पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद है। सूखे अदरक का पाउडर जैसे कुछ अन्य मसाले जैसे जीरा पाउडर, काली मिर्च, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर को दही में मिलाकर तैयार करके इस सूक्ष्म पेय को पूरी तरह से नया आयाम दें।

 

 

 

मैंगो लस्सी4. मैंगो लस्सी

आम किसे नहीं पसंद होते? आम गर्मियों के पसंदीदा फलों में से एक है और लस्सी बनाने के लिए आम को दही के साथ मिलाकर तैयार करना निश्चित रूप से एक अच्छा विकल्प है। दही, इलायची और चीनी के साथ आम के छोटे-छोटे टुकड़ों को काटकर मिलाने से यह स्वादिष्ट पेय तैयार हो जाएगा, जो गर्मियों को मात देने का एक बेहतर तरीका है।

 

 

 

रोज लस्सी5. रोज लस्सी

रोज लस्सी, उत्तर भारतीयों द्वारा पसंद किया जाने वाला एक स्वादिष्ट पेय है। रोज सिरप (गुलाब का शरबत) के साथ यह स्वादिष्ट लस्सी एक अच्छे गुलाबी रंग के साथ ताजगी भरा स्वाद प्रदान करती है। गर्मी के गर्म दिनों में परोसा जाना वाला यह एक बेहतर पेय है। बस कुछ बर्फ के टुकड़ों के साथ दही, पानी, रोज सिरप या (रूहाब्जा) को ब्लेंडर में चीनी डालकर बनाएं। इस गाढ़ी लस्सी को या तो भोजन के साथ या दोपहर के समय नाश्ते के तौर पर परोस सकते हैं।

 

 

 

केसर इलायची लस्सी6. केसर इलायची लस्सी

मुंह में पानी ला देने वाला यह स्वादिष्ट पेय केसर इलायची लस्सी आसानी से तैयार किया जाने वाला गया एक नुस्खा है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ किसी भी दिन इस स्वादिष्ट केसर इलायची पेय का आनंद आप ले सकते हैं। दही, दूध, केसर, इलायची और चीनी के साथ तैयार यह पेय लंबे समय तक आपके पेट को दुरुस्त रखेगा। केसर की मनमोहक सुगंध और इलायची का जबरदस्त अनोखा स्वाद निश्चित रूप से आपको दोबारा परोसने पर मजबूर कर देगा। इस पेय का आनंद लें।

 

 

बादाम पिस्ता लस्सी7. बादाम पिस्ता लस्सी

ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए अच्छे और पौष्टिक होते हैं। इसलिए गर्मियों के दिनों के दौरान प्रसिद्ध पेय लस्सी में इन ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना एक गुणकारी विकल्प है।

बादाम पिस्ता लस्सी, ताजा दही, इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ता और चीनी के साथ अधिक बर्फ डालकर तैयार किया गया यह, एक स्वादिष्ट और ताजागी से भरपूर पेय है। इस स्वादिष्ट पेय को आप एक ग्लास पीने के बाद, दूसरा ग्लास लेने के लिए ना नहीं कह पाएंगे।

 

 

बनाना लस्सी8. बनाना लस्सी

बनाना लस्सी के अलावा आप केले से मिल्कशेक बनाने के बारे में भी सोच सकते हैं, लेकिन यह लस्सी के रूप में एक अद्भुत स्वाद प्रदान करती है। इस गाढ़ी लस्सी के ऊपर बादाम और किशमिश भी डाल सकते है, यह लोगों का सबसे पसंदीदा और अधिक माँगा जाने वाला पेय पदार्थ है।

ब्लेंडर में कुछ केले, दही, चीनी और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। आपकी स्वादिष्ट बनाना लस्सी, परोसने के लिए तैयार है।

 

 

 

चॉकलेट लस्सी9. चॉकलेट लस्सी

चॉकलेट हर किसी का पसंदीदा स्वाद है और बच्चों के साथ-साथ वयस्क भी इसे अलग-अलग व्यंजनों में आजमाने की इच्छा रखते हैं। चॉकलेट लस्सी एक और स्वादिष्ट पेय पदार्थ है जिसे परंपरागत तरीके की लस्सी के द्वारा ही बनाया जाता है, जिसमें चॉकलेट का अद्भुत स्वाद होता है। यह मलाईदार, मीठा और स्वादिष्ट पेय गाढ़ी चॉकलेट, भुना हुआ बादाम और दही के साथ तैयार किया जाता है। यह पेय खाने के बाद मीठे के रूप में परोसा जाता है।

 

 

 

स्ट्रॉबेरी लस्सी10. स्ट्रॉबेरी लस्सी

स्ट्रॉबेरी लस्सी स्ट्रॉबेरी प्रेमियों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा पेय है। स्ट्रॉबेरी लस्सी एक बेहतरीन लस्सी के एक अद्भुत स्वाद के साथ फल, बर्फ और मीठे मिश्रण के साथ तैयार की जाती है। जो आपको निश्चित रूप से एक और ग्लास पीने को मजबूर कर देगी। यह नुस्खा स्ट्रॉबेरी, दही, चीनी और बर्फ के एकदम सही मिश्रण के साथ तैयार किया जाता है। इसका गुलाबी रंग बच्चों को अधिक आकर्षित करता है और यह उनका व्यक्तिगत पसंदीदा रंग भी होता है।

 

 

 

लस्सी के गुणकारी लाभ

लस्सी प्रोटीन की मात्रा से समृद्ध होती है, जो शरीर को सुडौल बनाने में मदद करती है। लस्सी में कैल्शियम की उपस्थिति हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करती है। दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया शरीर में स्वस्थ बैक्टीरिया को विकसित करते हैं, जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में मदद करता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित रखता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखता है।

Summary
Article Name
लस्सी- गर्मियों का पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक ठंडा पेय
Description
यह भारतीय परिवारों में गर्मियों के दौरान सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पेय है। पूरे भारत में गर्मियों के पसंदीदा पेय के रूप प्रसिद्ध लस्सी का मजेदार और स्वादिष्ट स्वाद किसी को भी ना नहीं कहने देगा।
Author