Home / Food / शकरकंद की चाट रेसिपी

शकरकंद की चाट रेसिपी

October 14, 2017
by


शकरकंद की चाट रेसिपी

शकरकंद की चाट

मुझे अपना बचपन आज भी याद है कि वो साइकिल वाला चाट विक्रेता जो शाम को 5 बजे के आसपास शकरकंद की चाट बेचने के लिए आया करता था और चिल्लाता था “शकरकंद वाला”, तब हम सभी बच्चे जल्दी से चाट की प्लेट लेने के लिए बाहर निकला करते थे। मैं आज भी उस चाट के स्वाद को याद करके उदास हो जाती हूँ इसलिए आज मैंने घर पर शकरकंद की चाट तैयार की है। शकरकंद या मीठे आलू सभी प्रकार की विटामिन और फाइबर से युक्त आहार के लिए अच्छे होते हैं और पूरे विश्व में अलग-अलग रूपों में इसका उपयोग किया जाता है। अगर आपको शकरकंद की चाट तैयार करने की जल्दी है, तो आप शकरकंद को उबालकर काट लें और उस पर भारतीय मसाले और नींबू का रस डालकर परोसें, यह जल्दी पेश करने के लिए सबसे आसान तरीका है। यह नाश्ते के रूप में बेहतर विकल्प है, हालाँकि इसे आप स्टार्टर या नाश्ते के रूप में भी पेश कर सकते हैं, साथ ही इसके स्वाद का वास्तविक आनंद थोड़ा गर्म होने पर उठाया जा सकता है। सामान्यत: सबसे अच्छे स्वाद के लिए इसे ताजा पेश किया जाना चाहिये। आइए हम इस शकरकंद ​​की चाट रेसिपी को देखें और अपनी पसंद की सबसे अच्छी चाट के साथ सर्दियों की शाम का आनंद लें। आपका दिन शुभ हो।

आवश्यक सामग्री

(2 व्यक्तियों के लिए)

  • शकरकंद – 2 टुकड़े
  • चाट मसाला – 2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • प्याज – 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी चटनी – 1 बड़ा चम्मच
  • इमली चटनी – 1 बड़ा चम्मच
  • सजाने के लिए हरा धनिया
  • सजाने के लिए नमकीन सेव (वैकल्पिक)
  • नींबू का रस – 1 चम्मच

शकरकंद की चाट बनाने की विधि

तैयारी का समय: 5 मिनट

बनाने का समय: 15 मिनट

  • शकरकंद को छील कर और छोटे टुकड़ों में काट कर उबाल लें।
  • कटा प्याज डालें।
  • सभी सूखे मसाले, चटनी और नींबू का रस मिलाएं।
  • धनिया की पत्ती और नमकीन सेव को ऊपर से डाले।
  • ताजी परोसें।