Home / Food / स्ट्रॉबेरी बादाम सलाद

स्ट्रॉबेरी बादाम सलाद

December 8, 2017
by


स्ट्रॉबेरी बादाम सलाद

स्ट्रॉबेरी बादाम सलाद

आजकल बाजार में उपलब्ध खाद्य पदार्थों से खुद को दूर रख पाना बहुत मुश्किल है। यद्यपि क्या अच्छा है और क्या नहीं, मैं इस पर कोई भी बहस नहीं करना चाहती हूँ और इसके लिए मैं निश्चित रूप से केवल अपको विकल्प बता सकती हूँ। सलाद एक विशिष्ट उदाहरण है और इसे बनाने के लिए हम विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का उपयोग करते हैं तथा यह सामग्री आमतौर पर बाजार से खरीदी जा सकती हैं। आज मैंने दिनचर्या से कुछ अलग बनाने के लिए, स्ट्रॉबेरी बादाम सलाद को बनाने का फैसला किया और इस सलाद को सजाने के लिए नींबू और शहद का प्रयोग किया। सलाद का स्वाद वास्तव में बिल्कुल अनोखा था और मुझे यह सलाद दोपहर के भोजन के साथ काफी पसंद आई। इस सलाद को शीघ्रता से बनाया जा सकता है और सलाद में प्रयोग की जाने वाली सभी सामग्री स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं। इस सलाद को नियमित मुख्य भोजन के साथ परोसा जा सकता है। तो आप भी आज घर पर अपनी पंसदीदा सामग्रियों का प्रयोग करके, इस स्ट्रॉबेरी बादाम सलाद को बनाने की कोशिश करें और इसके अनोखे स्वाद का आनंद लें।

आवश्यक सामग्री (2 से 4 लोगों के लिए)

सलाद के लिए

  • सलाद के पत्ते – 150 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • स्ट्रॉबेरी – 150 ग्राम (पतली कटी हुई)
  • लाल प्याज – 1 (पतले टुकड़ों में कटा हुआ)
  • बादाम – 1/4 कप (छिले हुए और कटे या तोड़े हुए)

सजाने के लिए

  • नींबू का रस – 1/4 कप
  • शहद – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • मोटी पिसी हुई काली मिर्च – 1/4 चम्मच
  • जैतून का तेल – 1/4 कप

स्ट्रॉबेरी बादाम सलाद बनाने की विधि

तैयारी का समयः 10 मिनट

बनाने का समयः 5 मिनट

  • एक कटोरे में नींबू का रस, शहद, नमक, काली मिर्च और जैतून का तेल मिलाएं और एक तरफ रख दें।
  • एक कटोरे में सलाद के कटे हुए पत्ते, स्ट्रॉबेरी, बादाम और लाल प्याज मिलाएं और उन्हें उछालते हुए अच्छी तरह से मिलाएं।
  • परोसने के समय नींबू के रस और शहद को डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • ताजी-ताजी परोसें।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives