Home/रेसिपी - My India - Page 20

पिछले कुछ दिनों से मौसम बदल रहा है और तेजी से मानसून का मौसम आ रहा है और अब शाम के समय बारिश एक आम बात हो गई है। चारों-ओर फैली हुई खूबसूरत हरियाली को देखते हुए, बारिश की बूंदों की आवाज सुनना काफी आनंद दायक लगता है। हम में से अधिकांश लोग इस बात से सहमत होंगे कि पकौड़ों को वर्षा के समय में सबसे अधिक पसंद किया जाता है और यह नाश्ता सभी के [...]

एवोकैडो अपने दैनिक आहार में शामिल करने वाला, एक स्वस्थ्यवर्धक फल है और भारत के बहुत से लोग इसे माखनफल या बटर फ्रूट(मक्खन फल) के नाम से भी पुकारते हैं। यह एक मैक्सिकन मूल वाला फल है, लेकिन यह उष्णकटिबंधीय जलवायु में अच्छी तरह से पनपता (बढ़ता) है, जिसके कारण यह भारत में आसानी से पाया जाता है। भारतीय स्वाद के लिहाज से एवोकैडो का स्वाद खाने में बहुत ही हल्का लगेगा, लेकिन जब आप [...]

कभी-कभी हम लोग साधारण व्यंजन बनाने के बारे में सोचते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट और सबसे अलग हो तथा उन्हें जल्दी से तैयार किया जा सके और वह पूर्ण तथा हल्का लगे। इस श्रेणी के अन्तर्गत बहुत अधिक व्यंजन नहीं आते हैं। हालांकि, इसके लिए एक विकल्प है- जीरा आलू या जीरे वाले उबले हुए आलू (कटे हुए)। यह व्यंजन बहुत अधिक स्वादिष्ट होता है, इसलिए इसका उपयोग नवरात्रि के दौरान या किसी भी प्रकार के [...]

सम्पूर्ण भारत में गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, इन गर्मियों में प्रत्येक व्यक्ति अपने शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए संघर्ष करता है। गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर में पानी की पूर्ति करने के लिए, हमारे पास भारतीय व्यंजन जैसे पन्ना, छाछ, जलजीरा, नींबू पानी या शिकंजी और अन्य ठंडे पेय पदार्थ हैं। आप इन पेय पदार्थों में से किसी एक में थोड़ा बदलाव करके एक अच्छा स्वाद प्राप्त [...]

मीठी बूँदियों को उत्तरी भारत में विशेष महत्व दिया जाता है, यहाँ पर विशेष रूप से मंगलवार को मीठी बूँदियों का उपयोग कई गुना बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन हनुमान जी के लिए मीठी बूँदियों को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। इन दिनों, वास्तव में मीठी बूँदी मिठाई की दुकानों में बड़ी परात (एक बड़ी थाली जिसके किनारे ऊंचे होते हैं) में रखी हुई मिलती है, मीठी बूँदियाँ सामान्य रुप से सिल्वर [...]

कस्टर्ड एप्पल या सीताफल दुनिया भर में अपने स्वास्थ्य संबंधी लाभ के लिए जाना जाता है, इसमें विटामिन सी के साथ पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह भारत में कई पीढ़ियों से उपयोग किया जा रहा है और कई लोग धार्मिक अनुष्ठानों में इसका इस्तेमाल करते हैं। आज मैंने कलाकंद को सीताफल के साथ मिलाकर बनाया जिसे सीताफल कलाकंद के नाम से जाना जाता है। सभी मिठाई प्रेमी इस [...]

आलू की सब्जी हर जगह पसंद की जाती है। मैंने ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं देखा है जो आलू की सब्जी को पसंद न करता हो। आप इसको बहुमुखी सब्जी भी कह सकते हैं आप इसकी करी बना सकते हैं या फिर नाश्ते में और यहाँ तक कि कुछ मीठा बनाने के लिए आलू का उपयोग कर सकते हैं। विश्व भर में इसका उपयोग ज्यादातर व्यंजनों में किया जाता है। कई प्रकार के नाश्ते बनाने में [...]

भारत में अधिकांश क्षेत्रीय व्यंजन किसी विशेष दिन या फिर रोजाना ही बनाए जाते है। आज मैं कुछ सरल और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के मूड में थी, इसलिए मैंने हर समय पसंद किए जाने वाले आलुओं को अपने व्यंजन के रूप में चुना। मैं एक बार फिर आलू पोस्तो व्यंजन के जरिए आपके लिए बंगाली भोजन लाई हूँ। इस व्यंजन के आखिरी नाम से ही पता चलता है कि इस व्यंजन में पोस्ता के दानों [...]

झींगा एक प्रसिद्ध समुद्री भोजन है और यह भारत के आस-पास के समुद्रों और कई झीलों एवं नदियों में अच्छी संख्या में पाए जाते हैं। इन्हें श्रिंप्श (झींगा या चिरांट) के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन भारत में यह प्रान्स (झींगे) के नाम से ही अधिक प्रसिद्ध हैं, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में यह श्रिंप्श के नाम से जाने जाते हैं। श्रिंप्श या झींगे वास्तव में खाने में बहुत ही स्वादिष्ट [...]

दाल सभी भारतीयों का एक मुख्य आहार है। प्रत्येक घर में दालों का नियमित रूप से उपयोग किया जाता है और दाल हर भारतीय के भोजन की थाली में पाई जाती हैं। भारत में अरहर (तूर या तुर), चना, काली मसूर, लाल मसूर, उड़द और मूँग (छिल्के वाली या बिना छिल्के की) आदि जैसी विभिन्न प्रकार की दालें उपयोग में लाई जाती है। हम दाल को विभिन्न प्रकार के व्यंजनो जैसे दाल मखनी, दाल फ्राई, [...]