Home / Travel / दिल्ली / एनसीआर में प्रसिद्ध मनोरंजन पार्क

दिल्ली / एनसीआर में प्रसिद्ध मनोरंजन पार्क

April 23, 2018
by


दिल्ली / एनसीआर में प्रसिद्ध मनोरंजन पार्क

आखिरकार गर्मियों के मौसम (ग्रीष्म ऋतु) की शुरुआत हो चुकी है और तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है। दिल्ली में हर कोई या तो हिल स्टेशन के सुखद परिवेश या समुद्र तटीय इलाकों में जाकर पानी में डुबकी लगाने की इच्छा रखता है। लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रमों के कारण, हमें अपने मूड को ठीक करने के लिए अचानक यात्रा की योजना बनाना मुश्किल होता है। चारों ओर से जमीन से घिरा दिल्ली अपने आप में कई दुर्लभ वाटर पार्कों औऱ मनोरंजन पार्कों को संजोए हुए हैं, जो लोगों को दिल्ली की ओर आकर्षित होने का कारण देता है। दिल्ली के विशाल मनोरंजन पार्क सप्ताहांत (छुट्टियाँ) पूर्ण मनोरंजन प्रदान करने के लिए पर्यटकों की भीड़ को आकर्षित करने लगे हैं। आप यहाँ के पार्कों में जाकर अपने आप को वॉटर गतिविधियों में शामिल करें और एक यादगार, अद्भुत यात्रा का आनंद लें।

दिल्ली/एनसीआर में इन प्रसिद्ध मनोरंजन पार्कों का यदि आपने पहले कभी आनंद नहीं लिया है, तो यहाँ पर घूमने जरूर जाएं।

वर्ल्ड ऑफ वंडर

वर्ल्ड ऑफ वंडर, भारत में सबसे बड़े मनोरंजन और वॉटर पार्कों में से एक है।

मनोरंजन पार्क को दो क्षेत्रों में रोडशो और ला फिएस्टा में विभाजित किया गया है- जो हर आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है और पर्यटक अपने व्यस्ततम जीवन से बाहर निकलने के लिए इस स्थान को चुन सकते हैं। यह वॉटर पार्क जो गर्मियों को मात देने और पूरे दिन ठंडक का एहसास करने के लिए एक उचित स्थान है।

स्थान: सेक्टर-38 ए, गेट नं. 11 से प्रवेश, एडजेंट दि ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल, नोएडा

समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

टिकट की कीमत: मनोरंजन पार्क- प्रति बच्चा- 499 रूपये , प्रति वयस्क- 599 रूपये  और वरिष्ठ नागरिक (सभी दिन समान शुल्क) – 199 रूपये।

वॉटर पार्क- प्रति बच्चा (सभी दिन समान) – 699 रूपये , सप्ताह के दौरान वयस्कों के लिए –  899 रूपये  और सप्ताहांत/छुट्टियों के दौरान – 999 रूपये एवं वरिष्ठ नागरिक (सभी दिन समान शुल्क) – 399 रूपये।

सुपर सेवर पैकेज- प्रति बच्चा (सभी दिन समान) – 799 रूपये,  प्रति वयस्क सप्ताह के दौरान – 998 रूपये और सप्ताहांत/छुट्टियों के दौरान – 1099 रूपये एवं वरिष्ठ नागरिक (सभी दिन समान शुल्क) – 499 रूपये।

कैसे पहुँचे: निकटतम मेट्रो स्टेशन: सेक्टर-18 नोएडा

एडवेंचर आइसलैंड

एडवेंचर आइसलैंड दिल्ली के रोहिणी में मेट्रो वॉक मॉल के परिसर में स्थित सबसे ज्यादा भ्रमण किये जाने वाले मनोरंजन पार्कों में से एक है। यह स्थान प्रसिद्ध पकवानों, मनोरंजन और असाधारण खरीदारी की पेशकश करता है। मनोरंजन पार्क में 25 वर्टिगो इंड्यूसिंग राइड्स (सवारी-उत्प्रेरण) की एक बड़ी विविधता है, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

स्थान: रिठाला मेट्रो स्टेशन के सामने, सेक्टर-10, रोहिणी, नई दिल्ली-110085

समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

टिकट की कीमत: प्रति वयस्क – 550 रूपये , प्रति बच्चा – 550 रूपये  और प्रति वरिष्ठ नागरिकों (सभी दिन समान शुल्क) – 350 रूपये।

प्रति वयस्क – 600 रूपये,  प्रति बच्चा – 600 रूपये और प्रति वरिष्ठ नागरिक (सभी दिन समान शुल्क) –  350 रूपये।

कैसे पहुँचे: निकटतम मेट्रो स्टेशन: रिठाला मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 10, रोहिणी

फन एंड फूड विलेज

फन एंड फूड विलेज दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में सबसे पुराना मनोरंजन पार्क है। इस पार्क में 21 मनोरंजन सवारी और 22 वाटर स्लाइडें है। प्रसिद्ध और सबसे बड़ा वेव पुल इस मनोरंजन पार्क का हिस्सा है।

स्थान: पुरानी दिल्ली गुड़गांव रोड, कपशेरा

समय: वाटर पार्क: सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

मनोरंजन पार्क: उन्नयन (अपग्रेडेशन) के कारण बंद

टिकट की कीमत:  प्रति जोड़ा और प्रति बच्चा – 2000 रूपये+जीएसटी (सभी दिन समान शुल्क)

कैसे पहुँचे: निकटतम मेट्रो स्टेशन द्वारका सेक्टर 21 (ब्लू लाइन) और गुरु द्रोणाचार्य (येलो लाइन)।

आपनो घर

आपनो घर गुरुग्राम (गुड़गाँव) के सबसे पहले मनोरंजन पार्कों में से एक है। यह परिवारों के लिए सबसे उपयुक्त मनोरंजन पार्क है। आपनो घर पार्क वाटर पूल और स्लाइड के साथ घनी हरियाली का भी एक सम्मिश्रण है। इसके परिसर में एक वीडियो गेम पार्लर है, जिसे देखने अवश्य जाना चाहिए। कोई भी अपने परिवार के साथ स्लाइड और रेन डान्स का अद्भुत अनुभव ले सकता है।

स्थान: आपनो घर मनोरंजन और वाटर पार्क, 43वें मील स्टोन, एनएच-8, दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे, सेक्टर 77, गुरुग्राम, हरियाणा 122001

समय: पैकेज 1:  सुबह 9:30 बजे से 7:30 बजे तक

पैकेज 2: 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक

टिकट की कीमत: पैकेज 1- प्रति बच्चा – 899 रूपये  और प्रति वयस्क – 1199 रूपये

पैकेज 2 – प्रति बच्चा  – 1199 रूपये  और प्रति वयस्क – 1499 रूपये

कैसे पहुँचे: आप एक टैक्सी किराए पर ले सकते हैं या फिर अपने निजी वाहन से यहाँ जा सकते हैं।

स्पलैश वाटर पार्क

उत्तर दिल्ली में स्थित, यह मनोरंजन पार्क वाटर स्लाइड, वेव पूल, सवारियों और कृत्रिम रेन डान्स के रूप में विभिन्न प्रकार का आनंद और मनोरंजन प्रदान करता है। परिवार के साथ सवारी का आनन्दपूर्वक अनुभव करने और उत्साह और रोमांच का अनुभव करने के लिए स्पलैश वाटर पार्क मुख्य स्थान है।

स्थान: पल्ल मोद, के पास मुख्य जीटी करनाल रोड अलीपुर, दिल्ली-110036

समय: वाटर पार्क- सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक

मनोरंजन की सवारी- शाम 5.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक

टिकट की कीमत: बच्चे (2.9 फीट से कम ऊँचाई)- नि:शुल्क

400 रूपये – प्रति बच्चा (2.9 फीट और 4.6 फीट के बीच की ऊँचाई)

स्टैग- (सिर्फ पुरुष) 700 रूपये

जोड़ा – 1000 रूपये /- 2 युगल-9 फीट)

कैसे पहुँचे: निकटतम मेट्रो स्टेशन जहांगीरपुरी (येलो लाइन) है।

सारांश
 लेख का नाम-      दिल्ली / एनसीआर में प्रसिद्ध मनोरंजन पार्क

लेखिका का नाम-   साक्षी एकावड़े

विवरण –  अपने आप को वॉटर गतिविधियों में शामिल करें और एक यादगार, अद्भुत यात्रा का आनंद लें।