Home / Travel / फन एन फूड विलेज, दिल्ली

फन एन फूड विलेज, दिल्ली

June 28, 2018


fun-n-food-village-hindi

दिल्ली और एनसीआर के सबसे अच्छे मनोरंजन और वॉटर पार्कों में से एक “फन एन फूड विलेज, दिल्ली” पुरानी दिल्ली में गुरूग्राम रोड पर स्थित है। इस पार्क का उद्घाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, स्वर्गीय ग्यानी जैल सिंह ने 1993 में किया था। यह पॉर्क पूरे परिवार के लिए संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करता है।  विभिन्न प्रकार की वाटर स्लाइड्स, खेल और सवारियों के साथ अपने दिन का आनन्द लें, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध हैं। पॉर्क, पोलो एम्यूजमेंट पॉर्क लिमिटेड द्वारा संचालित है, जो पोलो ग्रुप ऑफ कम्पनीज का प्रमुख है।

पता : कपशेरा एस्टेट, पुरानी दिल्ली गुरूग्राम रोड, विपक्ष कपशेरा बस स्टैंड, नई दिल्ली, दिल्ली 110037

संपर्क संख्या : 099900 06521,22

कैसे पहुँचें?

आप इस स्थान पर आपने वाहन कार या बस द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं और आपके पास  मेट्रो का भी विकल्प हैं। यह मेट्रो स्टेशन द्वारका सेक्टर 21 (ब्लू लाइन) और गुरु द्रोणाचार्य (येलो लाइन) के निकट स्थित है।

फन एन फूड विलेज, दिल्ली की मुख्य विशेषताएं

  • वॉटर पार्क और मनोरंजन पार्क के रूप में यह पार्क दो भागों में विभाजित है।
  • दोनों पार्कों की कुल क्षमता 40 सवारियों से अधिक है। आपके पास साहसिक सवारी और वॉटर स्लाइड की एक विस्तृत विविधता है।
  • मनोरंजन पार्क में 21 सवारियांँ हैं। रॉक एन रोल, पोलो ट्रोपर, तोरा तॉरा, मैजिक कॉर्पेट, वॉटर मेरी, ईगल राइड सवारी, जैसी कई और सवारियों को अधिक अच्छी तरह से जाना जाता है।
  • वाटर पार्क में 22 प्रकार के पानी के झूलें हैं।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि प्रत्येक सवारी एक-दूसरे से अलग ढंग से तैयार की गई है।
  • यहांँ बच्चों के लिए खास सवारियाँ हैं। बच्चों में मैजिक कॉर्पेट बहुत लोकप्रिय है।
  • स्नो पॉर्क बच्चों के मुख्य आकर्षणों में से एक है यह भारत में सबसे बड़ा स्नो पॉर्क माना जाता है।
  • रैन डाँस बच्चों और वयस्कों के लिए गर्मियों में एक विशेष आकर्षण है।
  • पॉर्क में बच्चों के लिए एक अलग वॉटर प्ले जोन भी है।
  • इस मनोरंजन पॉर्क में सबसे लंबा जल प्रवाह है, जिसे ‘आलसी नदी’ के नाम से जाना जाता है। प्रवाह 400 फीट के आस-पास है जो पॉर्क के अंदरूनी प्ले जोन के बारे में सबसे अधिक जानकारी देता है।
  • पॉर्क का एक और आकर्षण यह है कि भारत में सबसे लंबी वॉटर स्लाइड और एशिया में सबसे तेज पानी की स्लाइड यहाँ पर मौजूद है।
  • पॉर्क परिसर में एक स्वास्थ्य संघ भी है जहाँ आप जकूज़ी, सौना, स्पा, भाप स्नान और हर्बल मालिश जैसी सुविधाओं के साथ अपने आप को फिर से जीर्णोद्धार कर सकते हैं।
  • फन एन फ़ूड विलेज के अन्दर फ़ूड कोर्ट कॉन्टिनेंटल, चीनी और भारतीय व्यंजनों को पूरा करता है।तो आपके पास आपके स्वाद की कलियों और बजट के अनुसार चुनने के लिए विस्तृत विकल्प हैं।
  • फन एन फूड विलेज समय-समय पर सांस्कृतिक और कलात्मक प्रदर्शन भी पेश करता है।

समय

  • दीवाली को छोड़कर यह साल में 364 दिन खुला रहता है।
  • वॉटर पार्क:(सप्ताह के दिनों में) सुबह 9:30 से शाम 6:00 तक; (सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों में) सुबह 9:30 से शाम 6:30 तक
  • मनोरंजन पार्क:(सप्ताह के दिनों में) सुबह 3:30 से शाम 7:30 तक (सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों में); सुबह 3:30 पूर्वाह्न से शाम 8:00 तक
  • समय परिवर्तन के अधीन है।

टिकट दरें

  • युगल के लिए: (सोमवार से शुक्रवार) 1,800 रुपये + कर;(सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियां) 2,000 रुपये + कर;
  • स्टैग (एकल पुरुष) के लिए: (सोमवार से शुक्रवार) 1100 रुपये + कर; (सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियां)1300 रुपये + कर;
  • बच्चों के लिए (ऊंचाई 33 इंच से 4 फीट 6 इंच तक): (सभी दिनों के लिए) 600 रुपये + कर;

* दरें परिवर्तन के अधीन हैं।

पार्क भी स्कूल पैकेज, कॉलेज / संस्था पैकेज और कॉरपोरेट इवेंट / पैकेज छूट वाली दरों पर उपलब्ध कराता है। 65 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। 33 इंच की ऊंचाई वाले बच्चों को एक वयस्क के साथ निःशुल्क प्रवेश की अनुमति भी दी जाती है।

यदि आप वास्तव में अपने परिवार के साथ, कुछ खास पलों को मज़ेदार दिन की तरह बिताना चाहते हैं। तो दिल्ली में फन एन फूड विलेज का दौरा करने के लिए एक योजना बनाएं। इस साहसिक पॉर्क में अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के साथ मज़े करने के लिए इसे बुक करबाएँ।

और पढ़े:

लाल कोट: दिल्ली का ‘वास्तविक’ लाल किला

दिल्ली के पाँच सबसे अद्भुत गार्डन

दिल्ली में स्प्लैश वॉटर पार्क