Home / India / आपको इस दुर्गा पूजा में क्या पहनना चाहिए?

आपको इस दुर्गा पूजा में क्या पहनना चाहिए?

October 17, 2018
by


आपको इस दुर्गा पूजा में क्या पहनना चाहिए?

भारत भर में माँ दुर्गा के भक्त अत्यधिक उत्साह और भक्ति के साथ, सबसे बड़े सांस्कृतिक त्यौहार दुर्गा पूजा के लिए, माँ दुर्गा का स्वागत करने को तैयार है। इस दुर्गा पूजा में फैशनेबल कपड़ों से लेकर पाडांलों तक का आनंद लेना, किसी भी उत्सव से कम नहीं है।

दुर्गा पूजा केवल उन शहरों के लिए विशेष नहीं हैं जो केवल इस उत्सव के लिए सजाए जा रहे हैं बल्कि यह उत्सव बंगाली लोगों के लिए भी काफी महत्व रखता है। इस त्यौहार के लिए बंगाली लोग पहले से ही इस उत्सव को विशेष बनाने के लिए सबसे ज्यादा कपड़ो की तरफ अपना ध्यान केन्द्रित करते हुए खरीददारी करना शुरू कर देते हैं। तो आइए इन अद्भुत पोशाकों के साथ दुर्गा पूजा के लिए तैयार हो जाएं और इस भव्य त्यौहार को पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाएं।

महिलाओं की पोशाक

  1. लाल पार साड़ी

निस्संदेह, आपकी सूची में पहली पोशाक प्रसिद्ध लाल बाउडर वाली बंगाली साड़ी होनी चाहिए। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पहनी जाने वाली इस पारंपरिक लाल और सफेद रंग की बंगाली साड़ी को सबसे महत्वपूर्ण पोशाकों में गिना जाता है। सोने के झुमके, गले में हार शंख चूड़ियां पहनना इस त्यौहार के लिए सबसे उपयुक्त हैं। पूरी तरह से बंगाली लुक में अच्छा दिखने के लिए आप माथे पर लाल रंग की बड़ी बिंदी और आंखों पर स्मोकी मेकअप करना न भूलें।

  1. तुषार सिल्क साड़ी

दुर्गा पूजा के लिए खरीददारी करते समय तुषार सिल्क साड़ी आपके लिए दूसरा विकल्प हो सकता है। यह साड़ी न केवल आरामदायक होती है बल्कि काफी सुंदर दिखती है। भारी कढ़ाई और आकर्षक रंगो जैसे गहरा लाल, बैंगनी, गहरा नीला, पीच या फिर हो सके तो क्रीम कलर की तुषार सिल्क साड़ी को चुन सकते हैं।

  1. अनारकली सूट

साड़ी पहनना तो आसान है मगर इसे सभांलना बहुत मुश्किल है। हम में से कुछ महिलाओं,लड़कियों को एक पंडाल से लेकर दूसरे पंडाल तक साड़ी पहन कर आना- जाना मुश्किल काम लगता है। इसके अलावा हर समय खुद को असहज महसूस करने से बेहतर है आप उन पोशाकों को चुनें जो पहनने और संभालने में आसान हों।  हमेशा से अनारकली सूट न केवल लड़कियों की पसंद रहा है बल्कि एक फैशनेबल पोशाक भी है। आप इस त्यौहार पर पोल्की या कुंदन गहने और हाई हील्स की सैंडल के साथ अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

  1. प्लाजो सूट

प्लाजो सूट युवा पीढ़ी के बीच अधिक प्रचलित पोशाक बन गई है। त्यौहारों का आनंद लेने के दौरान यह स्टाइलिश पोशाक पहनने में काफी आरामदायक होती है। अपने मैचिंग के प्लाजो के साथ खूबसूरत कढ़ाई और गोटेदार स्लिट कुर्ता पहनना आपके लिए बेहतर विकल्प है। कम मेकअप, गहनों और स्टाइलिश बालों के साथ एक अलग लुक में आप माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के लिए तैयार हैं।

  1. इंडो-वेस्टर्न साडी: आपकी समकालीन साड़ियों की स्टाइल में एक बदलाव! इस बार पारंपरिक साड़ियों को ड्रामेटिक तरीके से पहनें। एक खूबसूरत और स्टाइलिश साड़ी खरीदें और उसे अलग प्रकार से जैसे धोती स्टाइल,वेवी ड्रेप, ट्यूलिप ड्रेप, क्राप टाप के साथ साड़ी,नॉट साड़ी ड्रेप जैसे तरीको से पहनें। एक नए इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए पेटीकोट के स्थान पर लेगिंग्स, फ्लेयर्ड पेन्स, एलिफेन्ट पेन्ट या फिर प्लाजो पेन्ट पहन सकते हैं। आप इस पोशाक के साथ कमरबन्द, गले का हार, चूड़ियां, झुमके और हाई हील्स पहन सकते हैं जो आपको अलग लुक देगा। आप हाई हील्स के स्थान पर जूतियां पहन सकती हैं। रात्रि की पूजा के समय आप आँखों पर स्मोकी मेकअप और बालों का जूड़ा बनाकर आकर्षक दिख सकती हैं।

6.आकर्षक प्रिन्टेड साड़ियां

क्या आपने कभी प्रिन्टेड साड़ी को लेने के बारे में विचार किया है। यदि नहीं तो आप इस बार दुर्गा पूजा के लिए प्रिन्टेड साड़ियों का विकल्प चुन सकते हैं और इन दिनों ये साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। ये साड़ियां न केवल आधुनिक बल्कि सस्ती भी होती हैं। गहरे रंगो और खूबसूरत प्रिंट वाली इन साड़ियों पर आप बड़े झुमके, चूड़ियां, खूबसूरत गले का हार पहनकर अलग लुक में दिखेंगी।

पुरुषों की पोशाक

1.मोटिफ प्रिंट्स कुर्ता: मोटिफ प्रिंट या ब्लॉक प्रिंट महिलाओं और पुरुषों के बीच बहुत लोकप्रिय है । पारंपरिक रूप से, मोटिफ प्रिंट कुर्ता सूती होता है लेकिन अब इस पोशाक ने फैशन की दुनिया में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। ये कुर्ते चटक रंगों में उपलब्ध हैं।

2.खादी कुर्ता: खादी कुर्ता पारंपरिक रूप से हैंडलूम कुर्ता है। यह कुर्ता निस्संदेह पुरुषों पर अच्छा लगता है। वे दिन बीत गये जब खादी कुर्ते केवल हल्के रंगों में ही उपलब्ध होते थे, अब आप खादी कुर्तो को गहरे चमकदार रंगों में भी प्राप्त कर सकते हैं। आप दुर्गा पूजा के उत्सव के समय इसे पहन सकते हैं।

3.कढ़ाई दार कुर्ता:  कुछ समय पहले कढ़ाईदार कुर्तों में केवल गले के पास और कफ के आस-पास ही कढ़ाई होती थी। लेकिन नए चलन वाले कुर्तों में बदलाव किया गया है और अब ये कुर्ते पूरी कढ़ाई वाले आने लगे हैं। ये कुर्ते काफी अच्छे लगते हैं तथा एक व्यक्ति इसे पहन कर पंडाल में बिल्कुल अलग नजर आता है।

4.जमींदार पैटर्न कुर्ता: इससे पहले, बंगाली जमीनदार, जमींदार पैटर्न वाले कुर्ते जिसमें एक डोरी लगी होती थी, पहनते थे। यह पोशाक गुजराती गरबा नृत्य पहनावे के समान ही थी। परंपरागत रूप से बंगाली धोती के साथ आप इस पोशाक को पहन सकते हैं।

5.तुषार सिल्क कुर्ता: तुषार सिल्क कुर्ता बंगाली कपड़ों का एक पारंपरिक रूप है। इस कुर्ते को सादे मटमैले रंग से बदलकर गहरे रंगों में आने लगे हैं। यह कुर्ता काफी फैशनेबल दिखता है जिसमें युवा पुरुष काफी सुन्दर दिखते हैं।

6.चिकनकारी कुर्ता: चिकनकारी कुर्तों पर पारंपरिक रूप से लखनऊ की कशीदाकारी होती है। यह एक हल्के सूती कपड़े पर सफेद धागे के साथ की जाती है। इस कुर्ते को न केवल लेना आसान है बल्कि यह देखने में भी बहुत अच्छा लगता है। ये कुर्ते पेस्टल रंगों में ही आते हैं और मुख्य रूप से पूजा की पोशाक के रूप में पहने जाते हैं।

Summary
Article Name
आपको इस दुर्गा पूजा में क्या पहनना चाहिए?
Description
आइए इन अद्भुत पोशाकों के साथ दुर्गा पूजा के लिए तैयार हो जाएं और इस भव्य त्यौहार को पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाएं।
Author