Home / Food / स्ट्रीट फूड ऑफ दिल्ली : राजधानी के मसालेदार व्यंजन

स्ट्रीट फूड ऑफ दिल्ली : राजधानी के मसालेदार व्यंजन

May 14, 2018
by


स्ट्रीट फूड ऑफ दिल्ली

दुनिया में कुछ लोग ऐसे है, जो दूसरों के खातिर जीने के लिए खाते हैं, जबकि कुछ लोग इसके विपरीत होते हैं। यह लेख उन लोगों के लिए है, जो इसके बाद वाली श्रेणी में आते हैं। हालांकि, स्ट्रीट फूड (सड़क के किनारे बिकने वाला भोजन) बहुत ज्यादा पौष्टिक भोजन नहीं हो सकता है, लेकिन इस स्ट्रीट फूड का स्वादिष्ट स्वाद और शानदार सजावट आपके किसी भी दिन की नियमित आहार-पोषण की तालिका को तोड़ सकता है। और जब दिल्ली के स्ट्रीट फूड की बात आती है, तो आपके भूख की लालसा और अधिक बढ़ जाती है। नीचे दिल्ली के सबसे अधिक लालच देने वाले और भूख बढ़ाने वाले स्ट्रीट फूड की सूची दी गई है।

  1. गोल-गप्पे

गोल-गप्पे भारत के सभी स्ट्रीट फूडों का राजा है। एक खोखले पूरी में मसालेदार मैश किए हुए आलू और प्याज को चम्मच से भरकर डालते हैं और इस गोल-गप्पे को तीखे पानी में डुबोकर आपको देते हैं, फिर आप इन स्वादिष्ट गोल-गप्पे का मजा लेते है।

जब इन गोल-गप्पे में इमली की चटनी डाली जाती है, तो इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है, और उस समय ऐसा महसूस होता है कि दुनिया का सबसे बेहतरीन कोई फास्ट फूड है, तो वो यही है।

इन स्वादिष्ट गोल-गप्पों को एक बार खाएंगे, तो मुंबई के गोल-गप्पों को भूल जाएंगें।

गोल-गप्पे

सर्वश्रेष्ठ केन्द्र:

  • राजौरी गार्डन में स्थानीय बाजार
  • चांदनी चौक
  • लाजपत नगर बाजार
  • ओम स्वीट्स, बिकानो, और हल्दीराम (थोड़ी महंगा है, लेकिन पूर्ण रूप से स्वादिष्ट गोल-गप्पों की पेशकश करता है)
  1. दही भल्ले

दिल्ली शहर उन लोगों के लिए एक अव्यवस्थित स्वर्ग है जो दही भल्ले को अत्याधिक खाना पसंद करते हैं। नरम और फूले हुए दाल वड़े के ऊपर से स्वादिष्ट दही और तीखी हरी और मीठी लाल चटनी पड़ी हो, फिर ऊपर से सेव छिड़के होते हैं या फिर कभी-कभी मटर भी पड़े होते है। रंगीन दही भल्ले की प्लेट में पापड़ी एक लोकप्रिय जोड़ है। यह व्यंजन मीठा, खट्टा और तीखे का एक बेहतरीन सम्मिश्रण है – यह इतना अधिक स्वादिष्ट है कि आप शायद बाकी स्ट्रीट फूड को खाना ज्यादा पसंद नहीं करेंगे।

दही भल्ले

सर्वश्रेष्ठ केन्द्र:

  • चांदनी चौक में हल्दीराम
  • करोल बाग में दही भल्ला कॉर्नर
  • चांदनी चौक में नटराज दही भल्ला
  • पुरानी दिल्ली रोड पर श्याम जी कॉर्नर
  • राजौरी बाजार में अतुल चाट भंडार
  1. दौलत की चाट

यह स्वादिष्ट मलाईदार मिठाई है, जिसमें मेवे, खोया, केसर और भी बहुत कुछ पड़ी होती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन मुख्य समाग्रियों के अलावा इस चाट में सर्दियों की ओस पड़ती है। यह चाट काफी जटिल प्रक्रिया के साथ बनाई जाती है। दूध और क्रीम को तब तक फेंटा जाता है जब तक कि झागदर डेजर्ट न बन जाए। हालांकि, यह मीठा व्यंजन मौसमी है, जो केवल अक्टूबर से मार्च तक मिलता है। कुछ रेस्तरां में, इस चाट के कई विभिन्न रूपों मिल सकते हैं।

दौलत की चाट

सर्वश्रेष्ठ केन्द्र:

  • चांदनी चौक
  • इंडियन एक्सेंट होटल (आपको यहाँ अवश्य जाना चाहिए)
  1. छोले भटूरे

बरसात के दिन (या फिर किसी भी दिन), स्वादिष्ट ग्रेवी में बने हुए तीखे छोले और उसके साथ फूले हुए भटूरे परोसे जाए, तो उसकी तुलना में और कोई व्यंजन नहीं है। हरी मिर्च, प्याज, आचर, और चटनी के साथ यह मशहूर व्यंजन आपके भूख की लालसा को बढ़ा देगा। कुछ केन्द्रों पर छोले भटूरे कॉटज चीज के साथ परोसे जाते हैं, जो इसके स्वाद को दुगना बढ़ा देते हैं।

हालांकि, छोले भटूरे अन्य राज्यों में काफी आम तरीके से बनते हैं, भटूरों को और अधिक फूलाने के लिए उसमें हल्की मात्रा में सोडा डाला जाता है और अधिक फूले भटूरे आपको केवल राजधानी में ही मिलेगें। अतः यहाँ पर दिल्ली के स्ट्रीट फूड के लिए एक अतिरिक्त ब्राउनी केन्द्र है।

छोले भटूरे

सर्वश्रेष्ठ केन्द्र:

  • चांदनी चौक में ज्ञानी दी हट्टी
  • कमला नगर में चाचे दी हट्टी
  • सीपी में क्वालिटी रेस्तरां
  • करोल बाग में रोशन
  • पहाड़गंज में सीता राम दीवान चंद
  • सदर बाजार में नंद के छोले भटूरे
  1. आलू टिक्की

अक्सर हम भोजनालय में आलू की टिक्की खाये बिना वापस नहीं आते है। आलू की टिक्की सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है और इसकी वजह इसके गर्म तीखा स्वाद है। मटर और मसालेदर आलू का सम्मिश्रण की बनी टिक्की को तब तक सेंका जाता है जब तक कि इसके ऊपर सुनहरे रंग की परत न बन जाए। फिर आमतौर पर टिक्की को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इमली की चटनी, मटर, अनार के दाने, बारीक कटा हुआ प्याज, मीठा दही और ताजे धनिये को ऊपर से डालते है।

आलू टिक्की

सर्वश्रेष्ठ केन्द्र:

  • एनएसपी में बिट्टू टिक्की वाला
  • जनकपुरी में रनजीत टिक्की वाला
  • राजौरी गार्डन में अतुल चाट कॉर्नर
  • चांदनी चौक में नटराज

चाहे आप कुछ सड़क विक्रेताओं या कुछ प्रतिष्ठित रेस्तरां में इन अद्भुत स्ट्रीट फूड का आनंद से सकते है, निश्चित रूप से आप निराश नहीं होंगे। दिल्ली बेहतरीन व्यंजन के मामले में काफी अच्छा है।