वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम, का नक्शा -चेन्नई


वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम के बारे में
चैन्नई में कई मनोरंजक पार्क हैं और वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम इनमें से सबसे मशहूर है और सबसे मस्ती भरा मनोरंजन पार्क है।

इसकी स्थापना वीजी पन्नरदास और वीजी रविदास ने की थी। शुरुआत में इसे छोटी राईड के साथ शुरु किया गया लेकिन अब यह विशाल आयाम ले चुका है और आज एक संपूर्ण मनोरंजन स्थल के रुप में हमारे सामने मौजूद है। सन् 1997 में पार्क में कई रोमांच जोड़े गए और उत्साही मेहमानों के लिए कई मजेदार सवारियां शामिल करके इसका वर्तमान स्वरुप बना। वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम का सबसे नया आकर्षण एक्वा किंगडम है जिसमें कई वाॅटर स्लाइड और मनोरंजन की सुविधाएं हैं।

वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम की सुविधाएं और आकर्षण
वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम ईस्ट कोस्ट सड़क पर स्थित है और यहां के मस्ती भरे माहौल में आकर रोजमर्रा के तनाव से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां बच्चों और बड़ों के लिए कई राईड मौजूद हैं जिससे पूरे परिवार को मनोरंजनपूर्ण माहौल मिलता है। बच्चों के लिए राईड में बेबी ट्रेन, वाॅटर डक, अलादिन ट्रमपोलीन, हेलीकाॅप्टर, रिवाॅल्विंग कप और बड़ों के लिए चेयर-ओ-प्लेन, रोडियो बाॅल, हाइड्रो बाईक, गो कार्टिंग, वाॅटर शॅूट और डेशिंग कार और अन्य हैं। पूरे परिवार के मजे के लिए कई राईड जैसे फेरिस व्हील, जंगल कार, रोलर कोस्टर और बैलून रेसर मौजूद हैं। इसके अलावा, अन्य आकर्षणों में 2000 मिलेनियम टावर, पनीर फोर्ट, वाॅटर कास्केड, जुरासिक पार्क, एक्वेरियम, कूल ज़ोन और स्टेचू मेन शामिल हैं।

पार्क के अंत में बंगाल की खाड़ी के पानी में खुलते गोल्डन बीच के पास फूड कोर्ट मौजूद हैं। वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम में 5000 से ज्यादा टीवी सीरियलों और फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। भारत के सभी फिल्म उद्योग, जिनमें बाॅलीवुड, टाॅलीवुड और काॅलीवुड भी शामिल हैं, की शूटिंग यहां हो चुकी है। इस वाॅटर पार्क की कई विशेषताएं हैं। इसमें 1500 लोगों की क्षमता वाला एक बड़ा वेव पूल भी है। इसमें समुद्र की लहरों जैसा अनुभव देने वाली कृत्रिम लहरों को बनाने की क्षमता है। इसमें 250 मीटर लंबी लेज़ी रिवर भी है। 60 मीटर की गुफा इस नदी का एक हिस्सा है। यहां 30 फीट उंची फनल के आकार की वाॅटर स्लाईड और अलग अलग उंचाई की पांच अन्य स्लाईड हैं।

पार्क की टिकट दर बच्चों और बड़ों के लिए 350-550 रुपये के बीच है। टिकट प्रवेश द्वार पर खरीदे जा सकते हैं और इसमें राईड की कीमत शामिल है। यहां कई रेस्तरां मौजूद हैं जिनमें अच्छी क्वालिटी का भोजन मिलता है जिसमें मुगलई, चीनी, इतालवी, दक्षिण भारतीय और काॅन्टिनेंटल शामिल हैं। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण फैमिली रोस्ट है। यह इतना बड़ा होता है कि पूरा परिवार इसे मिलकर खा सकता है। यह चार या उससे अधिक लोगों को परोसा जाता है।

स्थान
वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम महाबलीपुरम के रास्ते पर ईस्ट कोस्ट सड़क पर स्थित है। इस पार्क के नजदीक आवड़ी, सैदापेट, अन्ना नगर और सीआईटी नगर वेस्ट क्षेत्र हैं। यह इसके प्रतिद्वंदी पार्क एमजीएम डीजी वल्र्ड के पास स्थित है। इसके पास सुंदर तट और चमचमाती सफेद रेत इसकी भव्यता और सुंदरता को और बढ़ाते हैं।

समय
वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम पूरे साल हर दिन खुला रहता है। यह सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6ः30 तक खुला रहता है और शनिवार, रविवार को सुबह 10 से शाम 7ः30 तक खुला रहता है। सार्वजनिक अवकाश के दिन भी यह सुबह 10 से शाम 7ः30 तक खुला रहता है। फुल सीजन में भी इसका यही समय रहता है।

कैसे पहुंचे?
चैन्नई में सड़कें अच्छी तरह से जुड़ी हैं और परिवहन व्यवस्था भी अच्छी है। वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम के पास सैदापेट रेलवे स्टेशन है। पार्क के लिए बस और टैक्सी भी आसानी से मिल जाती है। सेंट्रल चैन्नई से चलने वाली बसें भी इस पार्क से गुजरती हैं।

अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम एक बहुत अच्छा स्थान है, जहां भरपूर मनोरंजन मिलता है।

चेन्नई में देखने योग्य स्थान
राजकीय संग्रहालय कंडास्वामी मंदिर
विवेकानंद हाउस डैश-एन-स्प्लैश
विक्टरी वॉर मेमोरियल कोवलोंग समुद्र तट
कट्टूबावा मस्जिद अयप्पा मंदिर
बड़ी मस्जिद वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम
पार्थसारथी मंदिर वाडापलानी मंदिर


अंतिम संशोधन : नवंबर 10, 2014