चैन्नई की बड़ी मस्जिद

चेन्नई की बड़ी मस्जिद ट्रिपलिकेन के जानबाजार इलाके में वल्लाजाह सड़क पर है। यह इस राजधानी की कुछ बहुत खूबसूरत मस्जिदों में से एक है। यह मस्जिद कैद.ए.मिलैथ मार्ग से कुछ दूरी पर है।

सन् 1795 में निर्मित बड़ी मस्जिद चेन्नई के सबसे महत्वपूर्ण स्मारकों में से है। नवाब वल्लाजाह के परिवार द्वारा उनकी याद में बनवाई गई इस मस्जिद को वल्लाजाह मस्जिद भी कहा जाता है। इसकी वास्तुकला में भारतीयए इस्लामी और ईरानी मिश्रण है।

चेन्नई की बड़ी मस्जिद पूरी तरह ग्रे ग्रेनाइट से बनी है। समय के साथ इसकी बनावट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इस मस्जिद के किसी भी हिस्से के निर्माण में लकड़ी और स्टील का कोई प्रयोग नहीं हुआ है। मस्जिद के आगे के भाग में दो मीनारें हैं। इसकी वास्तुकला मध्य युगीन है। लोहे या इस प्रकार की किसी वस्तु का प्रयोग इस मस्जिद के निर्माण में नहीं हुआ है।

चेन्नई की बड़ी मस्जिद को शहर का सबसे खूबसूरत पूजाघर माना जाता है। यह दक्षिण भारत में सबसे महत्वपूर्ण मुस्लिम तीर्थ स्थल है।

देश के ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों में यह मस्जिद सबसे आकर्षक है।

चेन्नई की बड़ी मस्जिदए वास्तुकला का प्रभावी नमूना और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होने के होने के साथ साथ चेन्नई के लोगों द्वारा नियमित रुप से देखी जाने वाली जगह है।

चेन्नई में देखने योग्य स्थान
राजकीय संग्रहालय कंडास्वामी मंदिर
विवेकानंद हाउस डैश-एन-स्प्लैश
विक्टरी वॉर मेमोरियल कोवलोंग समुद्र तट
कट्टूबावा मस्जिद अयप्पा मंदिर
बड़ी मस्जिद वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम
पार्थसारथी मंदिर वाडापलानी मंदिर


अंतिम संशोधन : नवंबर 7, 2014