Home / Business / भारत में 2018 के शीर्ष 10 सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

भारत में 2018 के शीर्ष 10 सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

November 22, 2018
by


भारत में 2018 के शीर्ष 10 सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

भारतीय अर्थव्यवस्था में बैंकिंग उद्योग का क्षेत्र सबसे शक्तिशाली और अग्रणी है। स्वतंत्रता के समय और स्वतंत्रता के बाद कई सुधारों और प्रगति के साथ बैंकिंग के क्षेत्र में अत्यधिक समृद्धि देखी गई। वर्तमान में, देश में लगभग 26 सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकें हैं जिसमें 25 निजी क्षेत्र के बैंक, 43 अंतर्राष्ट्रीय बैंक, और कई अनुसूचित और सहकारी बैंक भारतीय अर्थव्यवस्था के तहत काम कर रही हैं। लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा मार्केट में हावी हो रही स्थिति का लाभ उठाया जाता है, जिनकी मार्केट में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी होती है।

भारत में 2018 के शीर्ष 10 सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सूची उनके बाजार पूंजीकरण के आधार पर नीचे दी गई है।

1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई)

भारतीय स्टेट बैंक भारत में सबसे बड़े और सबसे पुराने आपरेटिंग बैंकों में से एक है। वर्ष 1955 में स्थापित यह एक सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी है और इसका मुख्यालय मुंबई में है। भारतीय स्टेट बैंक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति के साथ बैंकिंग और वित्तीय संबंधित सेवाओं में काम करता है। फोर्ब्स ने इस बैंक को अपनी “फॉर्च्यून ग्लोबल 500” की सूची में 217वें स्थान पर रखा है जिसमें 2017 में दुनिया भर के सबसे बड़े कार्पोरेशन के नाम शामिल हैं। 1 अप्रैल, 2017 को अपने 5 सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के साथ विलय करने के बाद, यह बैंक 24,000 से अधिक शाखाओं और 59,000 से अधिक एटीएम सुविधाओं के माध्यम से 42 करोड़ से अधिक ग्राहकों की सेवा करने में सक्षम रहा है। बैंक को 36 काउंटी में स्थापित 195 कार्यालयों के साथ अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति का भी लाभ प्राप्त हुआ है।

बाजार पूंजीकरण:  263,230.71 करोड़ रूपये

कुल संपत्ति: 2,868,721.08 करोड़ रुपये

2. बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी)

बैंक ऑफ बड़ौदा 1908 में स्थापित, दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत बैंक है जिसका मुख्यालय गुजरात के वडोदरा में और कॉर्पोरेट कार्यालय मुंबई में है। यह बैंक बैंकिंग और वित्त संबंधी सेवाएं प्रदान करता है। वर्तमान में, इसकी दुनिया भर में 5,573 शाखाएं हैं (104 विदेशी शाखाओं सहित) और भारत भर में 1600 से अधिक एटीएम सुविधा केंद्र हैं। बैंक आफ बड़ौदा दुनिया भर के लगभग 25 देशों में 78 मिलियन से अधिक ग्राहकों के लिए सेवारत है। इसकी सेवाओं में डेबिट और क्रेडिट कार्ड, ऋण और धन प्रबंधन की सुविधाएं शामिल हैं।

बाजार पूंजीकरण: 39, 960.52 करोड़ रूपये

कुल संपत्ति:573,265.55 करोड़ रूपये

3. आईडीबीआई बैंक

आईडीबीआई बैंक (भारतीय औद्योगिक विकास बैंक) की गिनती भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंकों में की जाती है। इस बैंक की स्थापना 1964 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में है। आईडीबीआई बैंक ने पिछले 55 वर्षों के दौरान राष्ट्र निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। इस बैंक ने उद्योग जगत में पहले 1 जुलाई 1964 से 30 सितंबर 2004 तक विकास वित्तीय संस्था (डीएफआई) के रूप में कार्य किया और 01 अक्टूबर 2004 से, यह बैंक एक पूर्ण वाणिज्यिक बैंक बन गई। दुबई में बैंक सहित 3900 एटीएम केंद्र और 2000 शाखाएं हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को आईडीबीआई में 51% हिस्सेदारी रखने के लिए भारतीय नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से 29 जून 2018 को अंतिम मंजूरी मिली है।

बाजार पूंजीकरण: 25,087.14 करोड़ रूपये

कुल संपत्ति: 252,130.23 करोड़ रूपये

4. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)

लाला लाजपत राय के नेतृत्व में हुए स्वदेशी आंदोलन के एक हिस्से के रूप में 12 अप्रैल 1895 को लाहौर में पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना हुई थी। इस बैंक को भारतीय पूंजी का उपयोग करके भारतीयों द्वारा पूरी तरह से प्रबंधित किया जाने वाला यह भारतीय जमीं का पहला बैंक बन गया। पीएनबी का मुख्यालय नई दिल्ली में है। चूंकि जब से यह बैंक परिचालन में आया, तब से सात बैंकों का इसके साथ विलय हुआ है। इस बैंक के 10,000 से अधिक एटीएम केंद्र और 6900 शाखाएं हैं जिनमें 62%शाखाएं (ब्रांच) अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैं।

बाजार पूंजीकरण: 23,699 .50 करोड़ रूपये

कुल संपत्ति: 596,475.62 करोड़ रूपये

5. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भारत के सबसे पुराने बैंकों में से एक है और इसे 21 दिसंबर 1911 को स्थापित किया गया था। बैंक का मुख्यालय मुंबई में है। इस बैंक का नेटवर्क सभी 29 राज्यों और भारत के 7 केंद्र शासित प्रदेशों में से 6 में मौजूद है। वर्तमान में, बैंक में 4,715 शाखाएं, एक विस्तारित काउंटर और दस अनुषंगी कार्यालय पूरे देश में चल रहे हैं। यह बैंक हांगकांग और नैरोबी में अपने कार्यालयों के साथ विश्वव्यापी अधिग्रहण का भी लाभ प्राप्त करता है। एक संयुक्त उद्यम के परिणामस्वरूप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, और जाम्बियन सरकार क्रमशः 20%, 20% और 40% हिस्सेदारी का लाभ प्राप्त करती है।

बाजार पूंजीकरण: 21,233.26 करोड़ रूपये

कुल संपत्ति: 255,822.40 करोड़ रूपये

6. केनरा बैंक

केनरा बैंक एक राज्य के स्वामित्व वाली वाणिज्यिक बैंक है जो बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। इसकी स्थापना 1906 में हुई तथा इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। बैंक हाँगकांग, लीसेस्टर, शंघाई, लंदन, न्यूयॉर्क, मनामा, जोहान्सबर्ग और दुबई में उपलब्ध  शाखाओं के साथ एक वैश्विक उपस्थिति का दावा करती है। पूरे देश में केनरा बैंक की 6204 शाखाएं और 9395 एटीएम काम कर रहे हैं। इसमें 8.27 करोड़ का बढ़ता हुआ ग्राहक आधार है। इसे 2014 में एमएसएमई बैंकिंग उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बाजार पूंजीकरण: 21,029.46 करोड़ रुपये

कुल संपत्ति: 516,374.40 करोड़ रुपये

7. बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई

बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 7 सितंबर, 1906 को मुंबई के कुछ प्रतिष्ठित व्यवसायियों के एक समूह द्वारा की गई थी। प्रारंभ में, बैंक निजी स्वामित्व के साथ नियंत्रण में थी  लेकिन बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद यह 1969 में सार्वजनिक क्षेत्र में बदल गई। इसकी देश में 5,000 से अधिक शाखाएं चल रही हैं और 22 विदेशी देशों में 60 शाखाएं सक्रिय हैं। इस बैंक के महत्वपूर्ण विदेशी केंद्र सिंगापुर, पेरिस, टोक्यो, हांग कांग, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और लंदन में हैं।

बाजार पूंजीकरण: 17,726.09 करोड़ रुपये

कुल संपत्ति: 477,165.56 करोड़ रुपये

8. इंडियन बैंक

इंडियन बैंक 15 अगस्त 1907 को स्वदेशी आंदोलन के एक भाग के रूप में अस्तित्व में आया। इस बैंक के संचालन का प्रबंधन 19,843 से अधिक कर्मचारियों की एक टीम द्वारा किया जाता है। पूरे भारत में इंडियन बैंक की लगभग 2820 शाखाएं काम कर रही हैं। कोलंबो और सिंगापुर में बैंक की विदेशी शाखाएं हैं। इंडियन बैंक “इंड बैंक हाउसिंग लिमिटेड” और “इंड बैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड” के लिए एक होल्डिंग कंपनी है।

बाजार पूंजीकरण: 17,441.79 करोड़रुपये

कुल संपत्ति: 225,172.03 करोड़रुपये

9. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

11 नवंबर, 1919 को मुंबई में स्थापित, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शुरू में एक लिमिटेड कंपनी के रूप में प्रारंभ की गई थी। 1969 में राष्ट्रीयकरण के बाद, बैंक एक वाणिज्यिक बैंक में बदल गई। बैंक, इसके साथ जुड़े 5.7 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ एक विशाल ग्राहक आधार का लाभ उठा रही है। इसकी दुबई, सिडनी, एंटवर्प, और हांगकांग में चार विदेशी शाखाओं सहित पूरे भारत में 4200 शाखाएं हैं। देश भर में 7000 से अधिक एटीएम सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बाजार पूंजीकरण: 10,330.19 करोड़ रुपये

कुल संपत्ति:408,247.22 करोड़ रुपये

10. विजया बैंक

विजया बैंक की स्थापना 23 अक्टूबर 1931 को मंगलुरु के एक छोटे किसान समूह द्वारा की गई थी। बेंगलुरू में बैंक का कॉर्पोरेट कार्यालय है और 2031 शाखाएं, 2001 एटीएम और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13 विस्तार काउंटर के साथ राष्ट्रव्यापी रूप में एक मजबूत उपस्थिति में है। इस बैंक में 15,000 से अधिक लोगों का एक समर्पित कर्मचारी-वर्ग है।

बाजार पूंजीकरण: 8,170.49 करोड़ रूपये

कुल संपत्ति: 154,561.06 करोड़ रूपये

 

Summary
Article Name
2018 के भारत में शीर्ष 10 सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
Description
वर्ष 2018 के शीर्ष 10 पीएसबी यहां देखें।
Author