20 प्रसिद्ध फैशन ब्रांड्स जिन्हें आप कभी नहीं जानते थे कि वे भारतीय थे
भारतीय ग्राहक फैशन के प्रति अधिक जागरूक होते जा रहे हैं और यह बाजार में भारतीय फैशन ब्रांडों की बढ़ती संख्या से दिखाई दे रहा है। इन ब्रांडों ने न केवल ब्रांड के प्रति जागरूक भारतीय ग्राहकों को अधिक विकल्प दिए हैं, बल्कि विदेशी ब्रांडो की कट्टर प्रतिस्पर्धा भी कर रहे हैं जिन्होंने उदारीकरण के बाद भारतीय बाजार में प्रवेश कर किया है। इसके बावजूद भी भारत में विदेशी ब्रांड अब भी पसंद किए जाते हैं क्योंकि ग्राहकों का उनके प्रति झुकाव अधिक है।
इस प्रकार, अधिक ग्राहकों, विशेष रूप से विदेशी ब्रांडों के प्रति इच्छुक ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए, कई कंपनियों ने अपने कपड़ों और सामान के लिए विदेशी नाम चुने हैं। यहाँ संभावित ब्रांडों की एक सूची है जो आपको यूरोपीय या फ्रेंच लग सकती है लेकिन यह मूल रूप से केवल भारतीय है। नीचे भारतीय ब्रांडों की सूची दी गई है।
पीटर इंग्लैंड – पीटर इंग्लैंड, मदुरा फैशन और लाइफस्टाइल का एक हिस्सा है जो आदित्य बिड़ला ग्रुप का एक प्रभाग है। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले पुरुष परिधान के फैशन ब्रांडों में से एक है। हालांकि, ब्रांड का विदेशी नाम खरीदार को अपनी ओर आकर्षित करता है।
लुई फिलिप – लुई फिलिप, फ्रांस के राजा (1830 से 1848) के नाम पर नामित, लुई फिलिप पुरुषों के परिधान का एक प्रीमियम भारतीय ब्रांड है। इसे देश में सन् 1989 में लॉन्च किया गया था। यह ब्रांड विदेशी लग सकता है लेकिन यह भी मदुरा फैशन और लाइफस्टाइल द्वारा अपनाया गया है।
वेस्टसाइड – टाटा समूह की खुदरा शाखा ट्रेंट द्वारा अपनाई गई, वेस्टसाइड भारत में एक लोकप्रिय परिधान ब्रांड है। 1998 में शुरू हुए, वेस्टसाइड अब भारत के लगभग 50 प्रमुख शहरों को कवर किए हुए है।
पैंटलून – पैंटलून, जो पहले फ्युचर ग्रुप के अधिकार में था, अब आदित्य बिड़ला ग्रुप के अधिकार में ले लिया गया है। यह एक प्रसिद्ध भारतीय फैशन ब्रांड है जो पूरी तरह से विदेशी लगता है। स्टाइल स्टेटमेंट स्थापित करने के मामले में यह ब्रांड भारत में सबसे पसंदीदा परिधान के ब्रांडों में से एक है। लोग परंपरागत भारतीय से लगाकर पश्चिमी कपड़ो तक के सभी प्रकार के परिधानों के लिए पेंटलून को ही पसंद करते हैं।
बायोटिक – विनीता जैन द्वारा शुरू किया गया कॉस्मेटिक ब्रांड बायोटिक, 1992 में लॉन्च किया गया था, जो इस प्रकार का इकलौता ब्रांड है। यह त्वचा और बालों की देखभाल करने वाले उत्पादों को विकसित करने के लिए अल्पकालिक आयुर्वेदिक तकनीकों का उपयोग करता है। बायोटिक ने उच्च आयुर्वेदिक तकनीकों का उपयोग करके लोगों की तरह-तरह की सौंदर्य आवश्यकताओं को पूरा किया है।
एले 18 – नया और व्यवसायिक ब्रांड, एले 18 एक फ्रेंच नाम है लेकिन यह पूरी तरह से भारतीय है। “एले”, जिसका अर्थ फ्रांसीसी में ‘वह’ है, ब्रांड के नाम को परिभाषित करता है। यह एक लोकप्रिय कॉस्मेटिक्स ब्रांड है जो अपनी लिपिस्टिक और नैल पॉलिश के लिए जाना जाता है।
लैक्मे – लैक्मे भारत में बहुत आसानी से प्राप्त होने वाले कॉस्मेटिक ब्रांडों में से एक है। यह हिंदुस्तान यूनिलीवर के अधिकार में है। लैक्मे की सौंदर्य और फैशन के साथ एक अनोखी बॉन्डिंग है। 1952 में स्थापित, लैक्मे देश के सबसे शुरुआती कॉस्मेटिक ब्रांडों में से एक था।
अमेरिकन स्वान – अमेरिकन स्वान लाइफ स्टाइल कंपनी के स्वामित्व में है। अमेरिकन स्वान का मुख्यालय गुड़गांव में है। यह ब्रांड पूरी तरह से भारतीय है और जींस, जैकेट और अन्य फैशन ऐसेसरीज बेचता है।
एलन सोली – आदित्य बिड़ला ग्रुप के अधिकार वाला एक अन्य ब्रांड, मदुरा गारमेंट्स के तहत लाइसेंस प्राप्त, एलन सोली एक भारतीय ब्रांड है। सभी “फ्राईडे ड्रेसिंग” या शीक ऑफिस में पहनने वाले परिधान यहाँ तक की पैंट-शर्ट भी भारत में ही बने होते हैं।
रेमंड – रेमंड भारत में श्रेष्ठ परिधान ब्रांडों में से एक है जिसे 1925 में स्थापित किया गया था। यह सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक है जो कपड़ों की बेहतरीन गुणवत्ता का उत्पादन करता है। इस पर गौतम सिंघानिया का स्वामित्व है, जो जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष हैं।
फ्लाइंग मशीन – 1980 में लॉन्च किया गया, फ्लाइंग मशीन ब्रांड भारतीय मूल का एक और फैशन ब्रांड है। यह अरविंद ग्रुप के प्रबंधक संजय लालभाई के स्वामित्व वाले पहले होमग्राउन (घरेलू उत्पादित) डेनिम ब्रांड में से एक है।
मोंटे कार्लो – इतालवी नामक भारतीय ब्रांड मोंटे कार्लो, का स्वामित्व ओसवाल वूलन मिल्स लिमिटेड के सीईओ जवाहर लाल ओसवाल के पास है। इस कंपनी ने भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक इतालवी नाम चुना है। मोंटे कार्लो ब्रांड केवल शर्ट और पैंट के लिए ही नहीं बल्कि स्वेटर और ऊनी वस्त्रों के लिए भी प्रसिद्ध है।
दा मिलानो – इतावली नाम दा “मिलानो” और ब्रांड दा मिलानो की अंडरस्कोर लाइन “इतावली ” इतालवी प्रतीत हो सकती है लेकिन यह ब्रांड पूरी तरह से भारतीय है। यह ब्रांड अपने उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के लिए प्रसिद्ध है जैसे उच्चतम चमड़े के सामान, सबसे क्लासिक हैंडबैग, घरेलू सामान आदि। यह ब्रांड उद्यमी साहिल मलिक के स्वामित्व में है।
द कलेक्टिव – द कलेक्टिव ब्रांडभी आदित्य बिड़ला ग्रुप के स्वामित्व में है। यह औपचारिक और अर्ध-औपचारिक परिधान प्रदान करता है। यह ब्रांड घड़ियों, टाई, चमड़े के उत्पादों और आभूषणों सहित फैशन सहायक अन्य सामान की एक विस्तृत श्रृंखला भी प्रदान करता है। यह ब्रांड आज के समय में सबसे पसंदीदा भारतीय फैशन ब्रांडों में से एक है।
म्यूनिख पोलो – बच्चों के लिए प्रीमियम फैशन ब्रांड का नाम जर्मन हो सकता है लेकिन यह ब्रांड भारतीय दर्शकों के लिए पूरी तरह से भारतीय है।
प्लेनेट फैशन – आदित्य बिड़ला फाउंडेशन के सवामित्व वालाअन्य ब्रांड, प्लैनेट फैशन, आपकी अलमारी की आवश्यकताओं के लिए जरूरी सहायक उपकरण है। प्लैनेट फैशन में आपके लिए सूट से लेकर डेनिम्स और पैंट तक, सभी प्रकार के परिधान होते हैं। यह बच्चों, पुरुषों और महिलाओं के लिए भी परिधान प्रदान करता है।
स्पाइकर – 1992 में स्थापित, स्पाइकर, प्रसाद पबरेकर के स्वामित्व वाला एक ब्रांड है जो इसके संस्थापक भी हैं। स्पाइकर पुरुषों और महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ डेनिम परिधान प्रदान करता है। यह युवाओं के बीच सबसे भरोसेमंद डेनिम ब्रांड में से एक है।
हाईडिजाइन –चमड़े के सामान वाले समृद्धिशाली ब्रांड में से एक, हाई डिजाइन ब्रांड पांडिचेरी में स्थित है। यह तमिलनाडु में स्थित चमड़े का कारखाना है जो चमड़े के उत्पादों और सहायक उपकरण की आपूर्ति करता है। इसलिए, यह ब्रांड पूरी तरह से भारतीय है।
नॉटी डर्बी और आर्डेन सूज –दिलीप कुमार द्वारा 1978 में स्थापित, नॉटी डर्बी और आर्डेन सूज भारत में सर्वश्रेष्ठ चमड़े का सामान प्रदान करते हैं। इसका नाम फैंसी प्रतीत हो सकता है लेकिन यह ब्रांड पूरी तरह से भारतीय है।
पार्क एवेन्यू – पार्क एवेन्यू भारत का प्रीमियम फैशन ब्रांड है। रेमंड ग्रुप के स्वामित्व में, यह ब्रांड उत्तम दर्जे का अलमारी का सामान प्रदान करता है। पार्क एवेन्यू जूते, डिओडोरेंट्स, बियर शैंपू, शर्ट, पैंट या ऊनी कपड़े आदि सामान प्रदान करता है।
इसलिए, अगली बार जब आप अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों के बारे में लोगों को डींगे मारते हुए देखे, तो उनके साथ इन अभूरपूर्व फैशन ब्रांडों के नाम जरूर साझा करें।