Home / Business / भारत में लघु उद्योग हेतु सुझाव 2018

भारत में लघु उद्योग हेतु सुझाव 2018

July 17, 2018
by


भारत में लघु उद्योग हेतु सुझाव 2018

लघु स्तर पर होने  वाले व्यापार उद्योग भारत जैसे विकासशील देश के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।भारत की युवा पीढ़ी अधिक संख्या में व्यवसाय के लिए उत्सुक होती जा रही है और अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक रहती है। 9 से 6 बजे तक की नौकरी करने के बजाय, लोग अपना खुद का व्यापार करना पसंद करते हैं और व्यवसाय को लाभकारी बनाने के लिए अपनी कोशिशों और ज्ञान का प्रयोग भी करते हैं।

एक बात स्पष्ट है कि हर किसी को अपनी आय के लिए एक नियमित स्रोत की आवश्यकता होती है। ज्यादातर लोग व्यवसाय शुरू करने के लिए भारी मात्रा में राशि नहीं जुटा पाते हैं। एक छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करना काफी आसान होता है क्योंकि इसके लिए कम या बुनियादी ढांचा के लिए लागत की आवश्यकता नहीं होती है। इस तरह के व्यवसाय को शुरू करने और इसमें वृद्धि करने के लिए स्थानीय माँग को पूरी तरह से समझने की आवश्यकता होती है और इसकी सफलता काफी हद तक सही जगह चुनने पर निर्भर करती है।

आइए देखें कि कैसे भारत के लोग छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए तत्पर हैं? नीचे कुछ कम निवेश और उच्च मुनाफा कमाने वाले भारत में छोटे पैमाने पर शुरू किए गए कुछ लाभकारी व्यवसाय पर विचार किया गया है।

1. ट्यूशन पढ़ाना: अभी भी भारत में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना सबसे अच्छा लघु व्यवसाय माना जाता है। आप या तो एक कोचिंग सेंटर खोल सकते हैं या छात्रों को घर पर ट्यूशन की सुविधा प्रदान करके अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।

2. वेबसाइट डेवलपर: आज कल हर व्यवसाय को अपनी बिक्री और मुनाफे में वृद्धि करने के लिए एक अच्छी वेबसाइट की आवश्यकता होती है। यदि आपके पास वेब डेवलपमेंट का कौशल और ज्ञान है, तो आप वर्डप्रेस जैसे प्लेटफॉर्म (मंच) पर वेबसाइट बनाकर एक छोटा सा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आप अतिरिक्त आय कमाने के लिए वर्डप्रेस थीम भी बना सकते हैं।

3. एसईओ सलाहकार: सर्च इंजन आप्टिमाइजेशन उन सभी के लिए आवश्यक है जो वेबपर अधिक सक्रिय होना चाहते हैं। एसईओ सलाहकार के रूप में एक छोटे स्तर पर व्यवसाय की स्थापना लाभदायक होगी क्योंकि एसईओ सलाहकारों की आवश्यकता समय के साथ बढ़ रही है। प्रत्येक ब्लॉगर को सर्च इंजन परिणामों में उच्च रैंकिंग प्राप्त करने और अपनी वेबसाइट को अनुकूलित करने के लिए एक अच्छे एसईओ सलाहकार की आवश्यकता होती है।

4. अनुवाद की सुविधाएं: अनुवाद की सुविधाएं (ट्रांसलेशन सर्विस) कम निवेश और अधिक आय के साथ छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के अवसर प्रदान करती है। कई अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां भारत में अपने कारोबार को बढ़ाने की उम्मीद कर रही हैं, जिसके लिए उन्हें भारत में क्षेत्रीय भाषाओं में अपने काम को विस्तारित करने के लिए विश्वसनीय अनुवाद सेवाओं की आवश्यकता होती है। कुछ क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं के साथ एक विशेष अंतर्राष्ट्रीय भाषा/भाषाओँ पर एक ठोस पकड़ बनाने की आवश्यकता है।

5. मेकअप आर्टिस्ट: इन दिनों मेकअप आर्टिस्ट के व्यवसाय में काफी वृद्धि देखी जा रही है। जिन लोगों को इस पेशे में अधिक रुचि है वे अपने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग कर रहे हैं। यह एक छोटा सा व्यवसाय है जो विशेष रूप से शादियों के दौरान अधिक आय की प्राप्ति कराता है। आप या तो अपना मेकअप स्टूडियो खोल सकते हैं या अपनी सुविधा के आधार पर एक फ्रीलांसर (स्वच्छंद कार्यकर्ता) के रूप में काम कर सकते हैं।

6. कैरियर काउंसलिंग: भारत में एक छोटा उद्योग शुरू करने के लिए कैरियर काउंसलिंग सबसे अच्छा विकल्प है। कैरियर के लिए कई विकल्प उपलब्ध होने केकारण माता-पिता और बच्चे अक्सर अपने कैरियर को लेकर भ्रमित रहते हैं और पेशेवर विशेषज्ञों से सलाह लेना चाहते हैं। आप अनुभवी सलाहकारों और पेशेवरों का नेटवर्क बना सकते हैं। माता-पिता और बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के लिए आप मामूली शुल्क ले सकते हैं।

7. सामग्री लेखन और ब्लॉगिंग: लेखन की अच्छी कुशलता के साथ, आप सामग्री लेखन (कन्टेंट राइटिंग) और ब्लॉगिंग का व्यवसाय खोल सकते हैं जिससे आप आय और सम्मान दोनों प्राप्त कर सकते हैं। यह लोगों और व्यवसायों द्वारा ऑनलाइन सामग्री लेखन और पोस्टों के रूप में ज्ञान और राय साझा करने और उसे विस्तारित करने का एक अच्छा तरीका है।

8. खाद्य वितरण सेवाएं: यदि आपको खाना बनाने में रुचि है, तो यह भारत में शुरू करने के लिए निश्चित रूप से एक अद्भुत लघु-स्तरीय व्यावसायिक विचार है। भारत भोजन के शौकीन लोगों की भूमि है। जैसा कि देश डिजिटल हो रहा है और ज्यादातर लोग अपना खाना ऑनलाइन ऑर्डर करके मँगवाते हैं। आपको स्विगी या फूडपांडा जैसे ऐप्स परपंजीकृत करना होगा, जो आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।

9. साइबर सुरक्षा और आईटी सुरक्षा: यदि आपके पास आईटी सुरक्षा सेवाओं का अच्छा ज्ञान है, तो आप अपनी इस कुशलता को पूर्ण विकसित व्यापार के विचार में बदल सकते हैं। ऐसी कई कंपनियां हैं जिनके लिए योग्य और कुशल व्यक्तियों की आवश्यकता होती है जो ऑनलाइन चोरी और हैकिंग जैसे साइबर अपराधों पर रोक लगा सकते हैं। आप कुशल आईटी पेशेवरों की एक टीम बना सकते हैं और समय-समय पर कंपनियों को साइबर सुरक्षा सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।

10. जनशक्ति संसाधन: कंपनियों को जरूरतों के समय जनशक्ति संसाधन प्रदान करने का व्यवसाय एक अच्छा विचार होगा। जिन कंपनियों के पास योग्य कर्मचारियों को रखने (किराए पर) के लिए पर्याप्त समय नहीं है, वो आमतौर पर जनशक्ति संसाधनों की भर्ती प्रक्रिया से सेवाएं प्राप्त करते हैं। इस तरह के व्यवसाय को खोलकर, आप कंपनी को सर्वोत्तम कर्मचारियों का चयन करवा कर रिक्त पदों को भरने में मदद कर सकते हैं। इससे व्यवसाय से अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।

 

Summary
Article Name
भारत में लघु उद्योग की योजना 2018
Description
भारत में 2018 में छोटे पैमाने पर किए जा रहे व्यावसायिक विचारों के साथ अपने आप को एक शुरुआत का मौका दें।
Author