Home / Business / 2018 के शीर्ष 10 भारतीय अरबपति

2018 के शीर्ष 10 भारतीय अरबपति

June 7, 2018
by


Rate this post

2018 के शीर्ष 10 भारतीय अरबपति

फोर्ब्स पत्रिका, एक व्यवसायिक पत्रिका है जो हर साल दुनिया भर के सबसे अमीर अरबपतियों की वार्षिक सूची बनाती है, ने वर्ष 2018 की अपनी नवीनतम सूची प्रकाशित की है। पत्रिका ने इस सूची में दुनिया भर के 2,208 अरबपति को शामिल किया है। इन 2,208 अरबपति में से 121 भारतीय अरबपति हैं, जो पिछले साल की तुलना में 19 ज्यादा हैं, जिसने भारत को अमेरिका और चीन के बाद सबसे अमीर लोगों का तीसरा सबसे बड़ा देश बना दिया है।

1. मुकेश अंबानी

फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया के अरबपतियों की 2018 की सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति 16.9 बिलियन से बढ़कर 40.1 प्रतिशत अरब डॉलर हो गयी है। 2017 में, मुकेश अंबानी 23.2 बिलियन डॉलर के शुद्ध संपत्ति के साथ फोर्ब्स पत्रिका की सूची में 33 वें पायदान पर थे। इस वर्ष दुनिया भर में 2,208 अरबपतियों की सूची में अंबानी को 19वाँ स्थान मिला है।

2. अजीम प्रेम जी

अजीम प्रेमजी, विप्रो लिमिटेड के अध्यक्ष ने वैश्विक इस्पात महानगर लक्ष्मी मित्तल से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2018 में सबसे अमीर भारतीयों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वह 2018 की सूची में, 18.8 बिलियन डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ 58 वें पायदान पर आ गये हैं जबकि 2017 में 14.9 बिलियन डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ 72 वीं रैक पर थे।

3. लक्ष्मी मित्तल

दुनिया के सबसे बड़े स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ लक्ष्मी मित्तल, 2018 में 18.5 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ भारतीय अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में तीसरे स्थान पर हैं। 2017 में, लक्ष्मी मित्तल की शुद्ध संपत्ति 16.4 अरब डॉलर थी। वह पिछले साल 56 वां रैंक की तुलना में इस साल वैश्विक सूची में 62 वां रैंक पर पहुंच गये हैं।

4. शिव नादर

शिव नादर प्रसिद्ध भारतीय आईटी अग्रणी और एचसीएल के सह-संस्थापक हैं, जो भारत की अग्रणी सॉफ्टवेयर सर्विस में से एक है। फोर्ब्स की भारतीय अरबपति सूची 2018 में वह चौथे स्थान पर हैं, जिनकी 14.6 बिलियन डॉलर की शुद्ध संपत्ति है और दुनिया भर में 98 वां स्थान पर हैं।

5. दिलीप संघवी

दिलीप संघवी सन फार्मास्यूटिकल्स, जो भारत की सबसे भरोसेमंद फार्मास्यूटिकल्स कंपनी है, के सह-संस्थापक हैं। इस वर्ष 12.8 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ दिलीप संघवी, पांचवें सबसे अमीर भारतीय शिव नादर, के बाद वाले स्थान पर हैं। 2018 की फोर्ब्स वैश्विक अरबपति सूची में दिलीप सांघवी 115वें स्थान पर हैं।

6. कुमार मंगलम बिरला

कुमार मंगलम बिड़ला, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं जिन्होंने वर्ष 2018 में फोर्ब्स की अरबपति सूची में अपना स्थान बनाया है। कुमार मंगलम बिड़ला 11.8 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ छठे सबसे अमीर भारतीय बने और फोर्ब्स की सूची के अनुसार वैश्विक सूची में 127वें स्थान पर हैं।

7. उदय कोटक

उदय कोटक, कोटक-महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक हैं जो भारत की अग्रणी निजी क्षेत्र बैंकों में से एक हैं। 2018 की फोर्ब्स भारतीय अरबपतियों की सूची में उदय कोटक 10.7 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर हैं। इस साल फोर्ब्स अरबपतियों की वैश्विक सूची में उदय कोटक को 143वां स्थान मिला है।

8. राधाकिशन दमानी

राधाकिशन दमानी एक अनुभवी निवेशक हैं, जो सुपरमार्केट श्रृंखला डी-मार्ट के मालिक हैं। राधाकिशन दमानी 2017 की फोर्ब्स सूची में 9.3 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय व्यापार व्यक्तित्वों में 12वें स्थान पर रहे। नवीनतम फोर्ब्स की सूची के अनुसार, राधाकिशन दमानी 2018 के सबसे अमीर भारतीय अरबपतियों में 10 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ 8वें स्थान पर हैं और दुनिया भर में फोर्ब्स की 2,208 अरबपतियों की वैश्विक सूची में 151वें स्थान पर हैं।

9. गौतम अदाणी

गौतम अदाणी पोर्ट टाइकून और अदाणी समूह के संस्थापक हैं और 2018 के सबसे अमीर भारतीयों की फोर्ब्स सूची में नौवें स्थान पर हैं। गौतम अदाणी की शुद्ध संपत्ति 9.7 अरब डॉलर आंकी गई है और 2018 की फोर्ब्स वैश्विक सूची में 154वां स्थान है।

10. साइरस एस. पूनावाला

साइरस एस पूनावाला भारत के सीरम इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं, जो दुनिया में वैक्सीन (टीकों) के सबसे बड़े उत्पादक हैं। साइरस एस. पूनावाला 9.1 अरब डॉलर के नेट वर्थ के साथ सबसे अमीर भारतीयों में से 10वें स्थान पर हैं। मैगजीन की वैश्विक सूची में उन्हें 170वां स्थान दिया गया है।

सारांश
लेख का नाम-     2018 में शीर्ष 10 भारतीय अरबपति

लेखिका का नाम-  साक्षी एकावड़े

विवरण–          यहां पर 10 भारतीय अरबपतियों का उल्लेख किया गया है जो 2018 के सबसे अमीर अरबपतियों हैं, जिन्होंने फोर्ब्स की वैश्विक सूची में अपना स्थान हासिल करने में सफल हुये हैं।   

 

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives